ACB का ट्रैप: रिश्वत लेते पकड़े गए चार यूपी पुलिसकर्मी, भागने की कोशिश नाकाम

Jageshwar prasad | Aug 18, 2026, 18:36 IST
Share
अयोध्या साइबर पुलिस के SI समेत 4 कर्मी 2.80 लाख रिश्वत लेते पकड़े गए
अयोध्या साइबर पुलिस के SI समेत 4 कर्मी 2.80 लाख रिश्वत लेते पकड़े गए

राजस्थान की सीकर एसीबी टीम ने अयोध्या साइबर पुलिस के सब इंस्पेक्टर यशवंत सिंह और तीन कांस्टेबलों को 2.80 लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा। आरोपियों ने भागने के लिए एसीबी की गाड़ी को टक्कर भी मारी।

समझें क्या है पूरा मामला

  • सीकर में राजस्थान ACB का ट्रैप, पकडे उप्र साइबर पुलिसकर्मी
  • अयोध्या साइबर पुलिस के SI समेत 4 कर्मी 2.80 लाख रिश्वत लेते पकड़े गए
  • उप्र से सीकर रिश्वत लेने आए 4 पुलिसकर्मी, ACB ने रसीदपुरा टोल पर दबोचा
  • रिश्वत लेकर भागने की भी कोशिश, ACB की गाड़ी को टक्कर मारी
  • 4 लाख में सौदा, 2.80 लाख में सेटलमेंट, मामला रफा-दफा करने के लिए थी रिश्वत
राजस्थान के सीकर जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उत्तर प्रदेश के अयोध्या साइबर पुलिस के एक सब इंस्पेक्टर (SI) और तीन कांस्टेबलों को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

आरोपी साइबर थाने में दर्ज एक मुकदमे को रफा-दफा करने के एवज में 2.80 लाख रुपए की रिश्वत लेने अयोध्या से सीकर आए थे।

गिरफ्तारी के दौरान आरोपियों ने अपनी कार से एसीबी टीम की गाड़ी को जोरदार टक्कर मारकर भागने का प्रयास किया, लेकिन मुस्तैद टीम ने चारों को मौके पर ही दबोच लिया।

2024 के मुकदमे में मांगी थी रिश्वत

सीकर एसीबी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) विजय सिंह के अनुसार, सीकर निवासी परिवादी ने शिकायत दर्ज कराई थी। परिवादी ने बताया कि साल 2024 में उसके खिलाफ यूपी के अयोध्या स्थित साइबर पुलिस थाने में एक शिकायत दर्ज हुई थी।

उक्त मामले को दबाने और खत्म करने के लिए अयोध्या पुलिस के यह कर्मचारी पूर्व में परिवादी से 4 लाख रुपए ले चुके थे। इसके बाद भी आरोपियों का मन नहीं भरा और उन्होंने केस फाइल बंद करने के नाम पर अधिकारियों को पैसा देने का हवाला देते हुए 4 लाख रुपए की और मांग शुरू कर दी।

2.80 लाख रुपए में तय हुआ सौदा

लगातार दबाव बनाने पर दोनों पक्षों के बीच 2.80 लाख रुपए में अंतिम सौदा तय हुआ। रिश्वत की राशि वसूलने के लिए अयोध्या साइबर पुलिस के सब इंस्पेक्टर यशवंत सिंह, कॉन्स्टेबल गौरव, कॉन्स्टेबल सोहन और कॉन्स्टेबल पवन त्रिपाठी तीन दिन पहले ही सीकर पहुंच गए थे।

रिश्वत का पैसा हासिल करने के बाद सभी आरोपी वापस अयोध्या लौटने की फिराक में थे। इस बीच परेशान परिवादी ने पूरे मामले की जानकारी सीकर एसीबी को देकर शिकायत का सत्यापन करवा लिया था।

रसीदपुरा टोल पर बिछाया गया जाल

एसीबी टीम ने पहले से ही आरोपियों को पकड़ने के लिए मजबूत व्यूह रचना कर रखी थी। हेड कॉन्स्टेबल महेश की अहम भूमिका और सटीक सूचना के आधार पर एसीबी ने नेशनल हाईवे (NH) पर बीकानेर की तरफ जाने वाले रसीदपुरा टोल प्लाजा पर नाकाबंदी की।

जैसे ही आरोपियों की गाड़ियां टोल पर रुकीं, एसीबी टीम ने उन्हें चारों तरफ से घेर लिया। खुद को घिरता देख आरोपियों ने भागने की नीयत से एसीबी की गाड़ी में टक्कर मार दी। हालांकि एसीबी जवानों ने मुस्तैदी दिखाते हुए रिश्वत के 2.80 लाख रुपए के साथ चारों पुलिसकर्मियों को हिरासत में ले लिया।

ये भी पढ़ें:-

घूस की पहली किस्त ली ,दूसरी लेते ACB ने फूड सेफ्टी ऑफिसर को पकड़ा

8 साल, 2 अफसर, ACB से अरेस्ट के बाद भी देवस्थान में वही म्यूजिकल चेयर

कृषि विभाग में ACB कार्रवाई पर किरोड़ी का बड़ा दांव, खुद मांगी CBI जांच

कलेक्ट्रेट मे ACB की बड़ी कार्रवाई, पीए को 1 लाख की रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

Tags:
  • रिश्वत
  • acb
  • रंगे हाथों गिरफ्तार
  • एंटी करप्शन ब्यूरो
  • अयोध्या साइबर पुलिस
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब

By VINAY VERMA

अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब