फर्जी विधायक नेमप्लेट वाली गाड़ी से दिखाया रौब, 20 हजार की रिश्वत देने की कोशिश नाकाम

Ashish Bhardwaj | Apr 23, 2026, 14:47 IST
Share
farji number
Photograph: (the sootr)

राजस्थान के जयपुर में पुलिस ने वीआईपी कल्चर और काली फिल्म वाली गाड़ियों के खिलाफ अभियान चला रखा है। इसमें विधायक की फर्जी नेम प्लेट वाली गाड़ी को पुलिस ने पकड़ लिया है।

News In Short

  • जयपुर में पुलिस ने विधायक की फर्जी नेम प्लेट वाली काली फॉर्च्यूनर किया जब्त।
  • आरोपी ने पुलिस को रिश्वत देने की नाकाम कोशिश ।
  • गाड़ी के रजिस्ट्रेशन ने किया खुलासा।
  • पुलिस ने की फर्जी नेम प्लेट और काली फिल्म वाली गाड़ियों के खिलाफ कार्रवाई।
  • विधायक ने कहा कि इस मामले से नहीं है कोई संबंध।

News In Detail

राजस्थान के जयपुर में चल रही वीआईपी कल्चर और प्रतिबंधित काली फिल्म वाली गाड़ियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया। पुलिस की चेकिंग के दौरान हाथोज में जयपुर ट्रैफिक पुलिस ने एक काली फॉर्च्यूनर गाड़ी को रोका, जिस पर बड़े अक्षरों में विधायक का नाम लिखा था। गाड़ी का चालक पहले तो पुलिस को रौब दिखा रहा था लेकिन बाद में 20 हजार रुपए की घूस देकर मामला रफा-दफा करने की कोशिश करने लगा।

कांस्टेबल की सूझबूझ आई काम

पुलिस की चेकिंग के दौरान तैनात हेड कांस्टेबल धारासिंह ने जब संदिग्ध गाड़ी को रुकवाया, तो ड्राइवर श्याम ने रौब झाड़ते हुए कहा, यह विधायक की गाड़ी है, जाने दो। धारासिंह ने जवाब दिया, विधायक और उनकी गाड़ी इस रूट से रोज गुजरती है। मैं उन्हें अच्छी तरह पहचानता हूं, यह उनकी गाड़ी नहीं है। जब फर्जीवाड़ा पकड़ा गया तो ड्राइवर ने 20 हजार रुपए की रिश्वत देने का प्रयास किया।

गाड़ी के रजिस्ट्रेशन से खुली पोल

जब पुलिस ने गाड़ी के दस्तावेजों की जांच की, तो गाड़ी का रजिस्ट्रेशन सलूंबर निवासी तुषार के नाम पर पाया गया। आरोपी विधायक की नेम प्लेट का दुरुपयोग कर टोल बचाने और चेकिंग से बचने की कोशिश कर रहा था।

पुलिस ने तुरंत गाड़ी जब्त की

ट्रैफिक वेस्ट सीआई कविता शर्मा ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत गाड़ी जब्त करने के आदेश दिए। कालवाड़ थानाधिकारी सुरेश सिंह ने बताया कि गाड़ी को थाने में खड़ा किया गया है और आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

क्या कहते है एक्सपर्ट

सड़क पर फर्जी नेम प्लेट और काली फिल्म लगाकर घूमना सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा है। अपराधी पुलिस से बचने के लिए विधायक, प्रेस या पुलिस के स्टिकर का सहारा लेते हैं। इस तरह के मामलों में केवल ट्रैफिक चालान नहीं, बल्कि धोखाधड़ी और माननीयों के पद के दुरुपयोग की धाराओं में मामला दर्ज होना चाहिए।

हवामहल विधायक ने किया बयान

हवामहल विधायक बालमुकुंदाचार्य ने इस मामले में स्पष्ट किया है कि उक्त आरोपी और गाड़ी से उनका कोई संबंध नहीं है। उन्होंने पुलिस से ऐसे जालसाजों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने की अपील की है।

ये भी पढे़:-

इलाज के नाम पर सेहत से खिलवाड़, खांसी और इंफेक्शन की 7 दवाएं फेल, सरकार ने बिक्री पर लगाई रोक

8वीं पास उस विजनरी की कहानी, जिसने हाथ से बनने वाली बीकानेरी भुजिया को इंटरनेशनल ब्रांड बना दिया

पचपदरा रिफाइनरी में आग: हाईटेक कवच में कहां रह गई कमी? उठ रहे गंभीर सवाल

ओपन स्कूल में फर्जी मार्कशीट का मामला उजागर, संविदाकर्मी ने कर दिया बड़ा फर्जीवाड़ा

Tags:
  • विधायक
  • फर्जीवाड़ा
  • वीआईपी कल्चर
  • हवामहल विधायक बालमुकुंदाचार्य
  • जयपुर ट्रैफिक पुलिस
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा