अब जैसलमेर में स्कूल का गेट गिरने से एक छात्र की मौत, एक शिक्षक गंभीर घायल

Amit Baijnath Garg | Jul 28, 2025, 15:43 IST
Share
jaisalmer school
Photograph: (the sootr)

राजस्थान में झालावाड़ के बाद अब जैसलमेर के एक सरकारी स्कूल में भी दर्दनाक हादसा हो गया, एक छात्र की मौत और एक शिक्षक गंभीर घायल। नहीं थम रहीं दुर्घटनाएं।

राजस्थान के जैसलमेर जिले के पूनमनगर गांव स्थित एक सरकारी स्कूल में तेज हवाओं के कारण एक दर्दनाक हादसा हो गया। स्कूल के गेट का पिलर गिरने से एक छात्र की मौत हो गई और एक शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा उस समय हुआ, जब बच्चा स्कूल से बाहर निकल रहा था और वह गेट की चपेट में आ गया। इस घटना ने एक बार फिर स्कूलों में सुरक्षा इंतजामों की गंभीरता को उजागर किया है।

विधायक के पैतृक गांव में यह हाल?

यह जैसलमेर विधायक छोटू सिंह भाटी का पैतृक गांव भी है। उनके पैतृक गांव के स्कूल के ऐसे हालात के बाद क्षेत्र ही नहीं, प्रदेश में चर्चा शुरू हो गई है। सवाल उठ रहे हैं कि आखिर उनके गांव में यह हाल है, तो पूरे विधानसभा क्षेत्र में क्या हाल होंगे? हादसा दोपहर करीब 1 बजे स्कूल की छुट्टी के दौरान हुआ। इस हादसे में पहली कक्षा के 9 वर्षीय छात्र अरबाज खान की मौत हो गई, जबकि शिक्षक अशोक सोनी बुरी तरह घायल हो गए।

हादसे में शिक्षक भी घायल

हादसे में घायल शिक्षक अशोक सोनी के दोनों पैर टूट गए हैं। उन्हें तुरंत राजकीय जवाहर हॉस्पिटल रेफर किया गया, जहां उनका इलाज जारी है। इस घटना से स्कूल प्रशासन की लापरवाही का फिर से पर्दाफाश हुआ है, क्योंकि स्कूल का गेट तीन साल पहले टक्कर लगने के बाद जर्जर हो गया था, लेकिन इसकी मरम्मत नहीं कराई गई। इसके बाद स्कूल सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं।

झालावाड़ हादसे की याद ताजा यह घटना झालावाड़ स्कूल हादसे की याद ताजा कर देती है, जहां सरकारी स्कूल की जर्जर हालत के कारण कई छात्रों की जान चली गई थी। इस हादसे के बाद जैसलमेर में भी इसी तरह की लापरवाही सामने आई है। स्कूल प्रशासन की नीरसता और संबंधित अधिकारियों की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ।
यह खबर भी देखें...

झालावाड़ स्कूल हादसा : राजस्थान में शिक्षा विभाग का शिक्षकों को लेकर बड़ा फैसला, कई जिलों में बच्चों की छुट्टी

सरकारी स्कूल का ऐसा हाल... एक रूम में पांच क्लास और 84 बच्चे

झालावाड़ स्कूल हादसा: अब जर्जर भवन होंगे जमींदोज, कंटेनर में भी चल सकेंगी कक्षाएं

झालावाड़ स्कूल हादसा: सरकार का बड़ा एक्शन, जिला शिक्षा अधिकारी समेत पांच बड़े अफसर निलंबित

लापरवाही पर सवाल उठते हैं

पिछले तीन साल से स्कूल का गेट जर्जर हो चुका था, लेकिन इसकी मरम्मत के लिए कोई कदम नहीं उठाया गया। यह घटना यह साबित करती है कि राज्य सरकार और स्कूल प्रशासन जर्जर भवनों और इंफ्रास्ट्रक्चर पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। अगर समय रहते मरम्मत कर दी जाती, तो शायद यह हादसा नहीं होता।

क्या है सरकार की जिम्मेदारी?

राज्य सरकार और स्कूल प्रशासन को जर्जर इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए। साथ ही सभी स्कूलों में सुरक्षा मानकों का पालन करने के लिए कड़ी निगरानी रखनी चाहिए, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों से बचा जा सके। बड़ा सवाल यह है कि राजस्थान सरकार इन हादसों को रोकने के लिए क्या कदम उठाएगी?

FAQ

  1. 1. जैसलमेर में क्या हादसा हुआ था?
    जैसलमेर के पूनमनगर गांव में एक स्कूल के जर्जर गेट के गिरने से एक छात्र की मौत हो गई और एक शिक्षक घायल हो गए।
  2. 2. क्यों नहीं की गई स्कूल गेट की मरम्मत?
    स्कूल गेट को तीन साल पहले टक्कर लगने के बाद जर्जर हो गया था, लेकिन स्कूल प्रशासन ने इसकी मरम्मत नहीं कराई, जिससे यह हादसा हुआ।
  3. 3. इस हादसे के बाद सरकार और प्रशासन पर क्या सवाल उठते हैं?
    इस हादसे के बाद सवाल उठते हैं कि क्यों स्कूलों में जर्जर इन्फ्रास्ट्रक्चर की मरम्मत नहीं की गई और सुरक्षा मानकों को क्यों नजरअंदाज किया गया।

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

Tags:
  • राजस्थान
  • राजस्थान सरकार
  • जैसलमेर
  • स्कूल हादसा
  • स्कूल सुरक्षा
  • छात्र की मौत
  • सरकार इन हादसों को रोकने के लिए क्या कदम उठाएगी
  • जैसलमेर विधायक छोटू सिंह भाटी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा