आयकर अधिकारी के डॉक्टर बेटे ने किया सुसाइड, पिछले साल ही MBBS की थी कंपलीट

Ashish Bhardwaj | May 21, 2026, 14:06 IST
Share
Ashish Bhardwaj - 2026-05-21T140325.395
Photograph: (the sootr)

राजस्थान के जालोर में इनकम टेक्स अधिकारी के डॉक्टर बेटे ने घर में फांसी लगा आत्महत्या कर ली। मां उस वक्त बाजार गई थी। पुलिस मामले की जांच में जुटी।

News In Short

  • जालोर में MBBS डॉक्टर ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
  • मृतक ऋषभ भाटी हाल ही में उदयपुर से अपनी MBBS की पढ़ाई पूरी की थी।
  • पुलिस सुसाइड नोट की तलाश कर रही है और मामले की जांच कर रही है।
  • बेटे को मृत देखकर माता-पिता पूरी तरह टूट गए और अस्पताल में रो-रोकर भावुक हो गए।

News In Detail

राजस्थान में जालोर से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। आयकर विभाग (Income Tax Department) में तैनात अधिकारी के इकलौते बेटे ने घर में फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। इस घटना से पूरे इलाके में शोक और सन्नाटा छा गया। यह बेटा हाल ही में MBBS की पढ़ाई पूरी कर डॉक्टर बन था।

मां के लौटने पर हुआ खुलासा

यह घटना जालोर शहर के शिवाजी नगर इलाके की है। राजेश भाटी आयकर विभाग में अधिकारी हैं। बुधवार सुबह वह अपने दफ्तर गए और मां बाजार में सब्जी लेन गई थी। घर पर 25 वर्षीय ऋषभ भाटी अकेला था।

ऋषभ की मां बाजार से सब्जी लेकर लौटीं तो देखा कि मुख्य दरवाजा अंदर से बंद था। कई बार आवाज लगाने और फोन करने के बावजूद कोई जवाब नहीं मिला। डर के कारण उन्होंने पड़ोसियों की मदद से दरवाजा तोड़ा।

कमरे में फंदे से लटका था बेटा

दरवाजा टूटते ही पता चला कि ऋषभ कमरे में फंदे से लटका हुआ था। मां बदहवास हो गईं और चीखने-चिल्लाने लगीं। पड़ोसियों ने तुरंत उसे नीचे उतारा और सरकारी अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया। स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

होनहार छात्र था ऋषभ

पुलिस जानकारी के अनुसार, ऋषभ भाटी हाल ही में उदयपुर के प्रतिष्ठित मेडिकल कॉलेज से MBBS की पढ़ाई पूरी कर डॉक्टर बन चुका था। परिवार की सभी उम्मीदें उसके उज्ज्वल भविष्य पर थीं। उसकी एक बहन भी है, जो फिलहाल कोटा में पढ़ाई कर रही है।

सुसाइड नोट और जांच

अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि ऋषभ ने आत्महत्या क्यों की। पुलिस सुसाइड नोट की तलाश में है। परिजनों ने किसी पर शक नहीं जताया है। मामले की जांच हर एंगल से की जा रही है।

अस्पताल में टूटते परिवार का दृश्य

अस्पताल की मॉर्च्युरी के बाहर माता-पिता टूटकर रो रहे थे। इकलौते बेटे की मौत से परिवार पूरी तरह टूट चुका है। घटना से इलाके के लोग शौक में है।

ये भी पढे़:-

सांवलिया सेठ मंदिर में चढ़ाया चांदी का हार्ट, भक्त की यह मन्नत हुई थी पूरी?

रोहित गोदारा सहित 10 गैंगस्टरों के पासपोर्ट रद्द करेगी पुलिस, विदेश मंत्रालय को भेजी सूची

पेट्रोल-डीजल की अघोषित राशनिंग पर हाई कोर्ट ने केंद्र और तेल कंपनियों से मांगा जवाब

राजस्थान में चीता प्रोजेक्ट को लेकर सुगबुगाहट, NTCA की टीम ने शुरू किया जंगल का सर्वे

Tags:
  • राजस्थान
  • आयकर विभाग
  • MBBS
  • आत्महत्या
  • सुसाइड नोट
  • जालोर
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा