वसुंधरा राजे के गढ़ में हारी भाजपा, नगरपरिषद में मिला कांग्रेस को बहुमत
Ashish Bhardwaj | Sept 14, 2026, 12:27 IST
झालावाड़ नगरपरिषद
राजस्थान में झालावाड़ नगर परिषद के 45 वार्डों की मतगणना में कांग्रेस को बहुमत मिला है। कांग्रेस ने 29 वार्ड में जीत दर्ज की है, जबकि भाजपा को सिर्फ 13 सीटें मिलीं।
समझें क्या है पूरा मामला
- झालावाड़ में कांग्रेस का दबदबा।
- 29 वार्ड जीतकर कांग्रेस को बहुमत।
- भाजपा 13 सीटों पर सिमटी।
- AAP और निर्दलीयों ने भी खोला खाता।
- OBC आरक्षित सभापति पद पर नजर।
आम आदमी पार्टी के एक प्रत्याशी ने भी जीत दर्ज की है। वहीं, दो निर्दलीय उम्मीदवारों ने भी जीत हासिल की है। चुनाव प्रक्रिया के दौरान कांग्रेस और भाजपा के एक-एक प्रत्याशी पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो चुके थे। इसके बाद 43 वार्ड के लिए मतगणना हुई।
झालावाड़ नगर परिषद चुनाव में कांग्रेस जीती
राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में सोमवार सुबह 8 बजे मतगणना शुरू हुई। ईवीएम खुलते ही कांग्रेस प्रत्याशियों की बढ़त सामने आने लगी। जैसे-जैसे परिणाम आते गए, कांग्रेस की स्थिति मजबूत होती गई।
सबसे बड़ा झटका भाजपा को वार्ड नंबर 39 में लगा। इस वार्ड से पिछले बोर्ड में भाजपा के सभापति संजय शुक्ला चुनाव जीते थे। इस बार भाजपा अपने ही सभापति के पुराने वार्ड को बचाने में सफल नहीं हो सकी।
वार्ड 39 में कांग्रेस प्रत्याशी इस्लाम खान ने भाजपा उम्मीदवार बृजेश को हराया। इस्लाम खान को 481 वोट मिले, जबकि भाजपा प्रत्याशी को 185 वोट मिले। निर्दलीय प्रत्याशी निकिता को 140 वोट मिले। कांग्रेस प्रत्याशी ने 296 वोटों के बड़े अंतर से जीत दर्ज की।
कांग्रेस खेमे में जश्न
दूसरी ओर भाजपा के लिए यह परिणाम आत्ममंथन का विषय बन गया है। पार्टी को अपने मजबूत माने जाने वाले क्षेत्र में मिली हार के कारणों पर मंथन करना होगा।
ये खबर भी पढे़:-
राजस्थान 10 निगम में से 8 में भाजपा आगे, मदन राठौड़ के जिले में कांग्रेस जीती
दायां हाथ गंवाया, लेकिन हौसला नहीं, जयपुर की केसर पारीक ने जीते 5 गोल्ड
जयपुर निकाय चुनाव रिजल्ट LIVE: शुरुआती रुझानों में BJP आगे, कांग्रेस ने इन वार्डों में बनाई बढ़त
पुलिस अब रिक्रूटर और सरगना तक पहुंचेगी; साइबर अपराधों पर लगाम लगाने की नई रणनीति
By Jyoti Mahender Bhardwaj
राजस्थान: धनतेरस के चलते पंचायत चुनाव की तारीखों में बड़ा बदलाव, जानें पूरा शेड्यूल
By Jageshwar prasad
बिजली कर्मचारियों को नहीं मिला वेतन का पूरा हक, हाईकोर्ट के आदेश के बाद बकाया-ब्याज की मांग
By Ratan Kumar Mishra
छत्तीसगढ़ में OPS की मांग तेज: रायपुर में महारैली, सामूहिक अवकाश पर जाएंगे बिजली कर्मी, सरकार को अल्टीमेटम
By Harrison Masih
राष्ट्रीय योगासन खेल प्रतियोगिता के समापन समारोह आज, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा करेंगे शिरकत
By
तीसरी बार बढ़ी एमपी टीईटी की डेडलाइन, अब 11 अक्टूबर तक कर सकेंगे अप्लाई, मंत्री बोले- फार्म भरें, आंदोलन खत्म करें
By Amresh Kushwaha
90% युवा-युवतियां DJ पर नशे में नाचते हैं, पांच बच्चों वाले बयान के बाद फिर चर्चा में भाजपा सांसद गजेंद्र पटेल
By Aman Vaishnav