ज्वैलरी शॉप से 20 लाख के गहने लेकर भागी युवती, दुकानदार ने नहीं की कोई FIR
Ashish Bhardwaj | Sept 06, 2026, 12:07 IST
झोटवाड़ा ज्वैलरी शॉप
राजस्थान में जयपुर के झोटवाड़ा में एक ज्वैलरी शॉप से 20 लाख की सोने की अंगूठियां लेकर युवती भागी। कर्मचारियों ने पकड़ा, लेकिन एफआईआर दर्ज नहीं हुई।
समझें क्या है पूरा मामला
- जयपुर ज्वैलरी शॉप से 20 लाख के गहनों की चोरी।
- अंगूठियां लेकर भागी युवती, 500 मीटर पीछा कर पकड़ा।
- सीसीटीवी में कैद हुई पूरी चोरी की घटना।
- सोने की 25 अंगूठियों से भरा बॉक्स गायब।
- FIR नहीं हुई दर्ज, युवती परिजनों को सौंपी।
बॉक्स में रखी अंगूठियों की कीमत करीब 20 लाख रुपए बताई जा रही है। युवती के बॉक्स लेकर दुकान से निकलने के बाद कर्मचारियों को इसकी जानकारी हुई।
कर्मचारियों ने 500 मीटर पीछा कर पकड़ा
सीसीटीवी फुटेज में क्या दिखा
युवती काफी देर तक बॉक्स में रखी अंगूठियों को देखती रही। इसी दौरान उसके मोबाइल पर एक कॉल आई। कॉल आने के बाद उसने मौका पाकर पूरा बॉक्स उठाया और दुकान से बाहर की तरफ दौड़ लगा दी। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई।
थाने पहुंची मां, सामने आई पारिवारिक स्थिति
पूछताछ के दौरान सामने आया कि युवती कई दिनों से अपने घर से गायब थी। इसके बाद पुलिस ने उसके परिजनों से संपर्क किया और उसकी मां को थाने बुलाया गया।
सूचना मिलने पर युवती की मां थाने पहुंचीं। मां के अनुसार युवती की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। पुलिस ने परिजनों की इस जानकारी को दर्ज किया।
नहीं दर्ज हुई एफआईआर , परिजनों को सौंपी युवती
कागजी कार्रवाई पूरी होने के बाद पुलिस ने युवती को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। मामला फिलहाल पुलिस रिकॉर्ड में दर्ज होकर वहीं समाप्त हुआ है।
ये खबर भी पढे़:-
आमेर में कांग्रेस प्रत्याशी का विरोध, टिकट को लेकर भड़का लोगों का गुस्सा
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का 5 शहरों में व्यस्त कार्यक्रम, तीन संभागों में रोड शो
सचिन पायलट बने पंजाब के नए प्रभारी, जानें वो कारण जिनसे मिली कमान
पांच सितारा शेरेटन ग्रैंड पैलेस होटल ने गंदगी फैलाई, इंदौर नगर निगम ने किया ढाई लाख का स्पॉट फाइन
By Sanjay Gupta
सीएम मोहन यादव ने बोला हमला राहुल गांधी पर हमला, बोले-कांग्रेसी तब न सुधरे और ना अब सुधर रहे
By Sandeep Kumar
छत्तीसगढ़ सचिवालय में प्रमोशन की बड़ी खबर, एक अवर सचिव और दो अनुभाग अधिकारियों को मिली पदोन्नति
By VINAY VERMA
छत्तीसगढ़ पुलिस में 7 अधिकारियों की नई पोस्टिंग, CM सुरक्षा से राजभवन तक बदले अधिकारी, भाटापारा DSP भी बदले
By VINAY VERMA
3605 पंचायतों में चुनाव तारीख बदलने की तैयारी: 6 नवंबर को धनतेरस, आयुक्त बोले-कैलेंडर बनाते समय ध्यान नहीं रहा
By Jageshwar prasad
जैसलमेर: शाहगढ़ में केंद्र सरकार की कैराकल संरक्षण की योजना, दो को लगाए गए रेडियो कॉलर
By Jageshwar prasad
टिकट के दावेदारों से दिलावर बोले-प्रधान बनकर गड़बड़ी मत करना; चाबी मेरे पास, एक मिनट में हटा दूंगा
By Saurabh Mishra