जोबनेर एग्रीकल्चर कॉलेज में पोस्टर फाड़ने पर तीन छात्रों को निकाला, दूसरे कॉलेजों में भेजा
जोबनेर कृषि कॉलेज में पोस्टर फाड़ने पर एक्शन, 3 छात्रों को दूसरे कॉलेजों में भेजा
Jageshwar prasad | Published:
जोबनेर एग्रीकल्चर कॉलेज में पोस्टर फाड़ने पर तीन छात्रों को निकाला, दूसरे कॉलेजों में भेजा
जयपुर के पास जोबनेर एग्रीकल्चर कॉलेज में बैनर-पोस्टर फाड़ने पर तीन छात्रों को निकाल दिया है। इन छात्रों को हिदायत के साथ दूसरे कॉलेजों में भेजा है। उधर, एनएसयूआई ने इसे आरएसएस से जुड़ा मामला बताया है।
समझें क्या है पूरा मामला
- जोबनेर एग्रीकल्चर कॉलेज में बैनर-पोस्टर फाड़ने पर तीन छात्रों को निकाला।
- यह कदम जांच समिति की रिपोर्ट के आधार पर कॉलेज प्रशासन ने उठाया।
- तीनों छात्रों को हिदायत के साथ अन्य कॉलेजों में स्थानांतरित किया गया है।
- एनएसयूआई ने कॉलेज प्रशासन के इस कदम को अनुचित ठहराया।
- एनएसयूआई का आरोप, इन छात्रों ने कॉलेज से आरएसएस के पोस्टर हटाए थे।
महाविद्यालय प्रशासन ने अनुशासनात्मक कार्रवाई समिति की सिफारिशों के आधार पर बीएससी (ऑनर्स) कृषि तृतीय वर्ष के तीन छात्रों को सजा के रूप में अन्य कॉलेजों में कर दिया है।
क्या है पूरा मामला?
कॉलेज प्रशासन ने इस मामले में जांच समिति गठित की। जांच समिति की रिपोर्ट के आधार पर अनुशासनात्मक कार्रवाई समिति ने छात्रों के खिलाफ दंडात्मक कदम उठाने की सिफारिश की। इसे विश्वविद्यालय के कुलपति ने अपनी मंजूरी दे दी है।
किन छात्रों पर हुई कार्रवाई?
इनमें कृष्ण कुमार चौधरी को कोटपूतली, आशीष कुमावत को फतेहपुर और साहिल जोशी को पीथनापुरी के कृषि कॉलेजों में भेजा गया है।
इस एक्शन के साथ ही प्रशासन ने तीनों छात्रों को हिदायत दी है कि वे भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं को न दोहराएं। वर्तमान सेमेस्टर के लिए तीनों छात्रों को आचरण परिवीक्षा पर रखा गया है।
इन्हें अपने-अपने नए कॉलजों में डीन के समक्ष एक शपथ पत्र जमा कराना होगा।
क्या विश्वविद्यालय आरएसएस की शाखाएं बनेंगे?
चौधरी ने कहा कि यदि परिसर में किसी संगठन के बैनर हटाने पर छात्रों का भविष्य बर्बाद किया जाएगा तो यह स्पष्ट है कि सरकार शिक्षा संस्थानों को वैचारिक गुलामी की ओर धकेल रही है। विश्वविद्यालय प्रशासन को तत्काल यह कार्रवाई वापस लेनी चाहिए, अन्यथा एनएसयूआई इस मामले में बड़ी लड़ाई लड़ेंगी।
ये भी पढ़ें:-
राजस्थान यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह से पहले पुलिस ने किया छात्रों को नजरबंद, हंगामे के है आसार
राजस्थान यूनिवर्सिटी अर्श से फर्श का कर रही है सफर, छात्रसंघ चुनाव बैन के मामले में हाई कोर्ट में फैसला सुरक्षित
राजस्थान यूनिवर्सिटी में छात्रसंघ चुनाव कराने का मामला हाईकोर्ट पहुंचा, चुनाव कराने की गुहार
सागर में फिर शराब पीने के बाद मौत! सरकारी ठेके से खरीदी थी बोतल, एक ने गंवाई जान, दूसरा अस्पताल में
By Sandeep Kumar
ग्वालियर-इटावा फोरलेन का काम मंजूरी के इंतजार में, 6952 करोड़ की सड़क का निर्माण मार्च 2027 के बाद संभव
By Ramanand Tiwari
रील बनाने चले थे, VIP सुविधा गंवा बैठे! विधायक गोलू शुक्ला के बेटे को महाकाल मंदिर ने दिया सालभर का झटका
By Sandeep Kumar
CG Top News : रायपुर से गुजरने वाली 52 ट्रेनें रद्द, महादेव सट्टा केस में 6 राज्यों में CBI की रेड समेत पढ़े छत्तीसगढ़ की दिनभर की बड़ी खबरें
By Umeshwari Baghel
MANIT भोपाल में 55 पदों पर भर्ती, 12वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन, जानें सैलरी और अंतिम तारीख
By Sandeep Kumar
Rajasthan Top News: राजस्थान पंचायतीराज चुनाव में चौथे चरण के लिए वोटिंग संपन्न, जयपुर में शाम 6 बजे तक 70.60 फीसदी वोटिंग
By Jageshwar Prasad
इंदौर नगर निगम का बड़ा फैसला, 10 साल से नौकरी कर रहे दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी होंगे नियमत
By Sandeep Kumar