पूर्व NSG कमांडो के घर से मिले 1.06 करोड़ रुपए, असम राइफल का था जवान

Ashish Bhardwaj | Jul 17, 2026, 17:52 IST
Share
पूर्व कमांडो
पूर्व कमांडो

राजस्थान पुलिस ने पूर्व NSG कमांडो रतनसिंह को ड्रग तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है। उनके घर से 1 करोड़ 6 लाख से ज्यादा कैश और 8 किलो अफीम बरामद हुआ है।

समझें क्या है पूरा मामला

  • जोधपुर पुलिस ने पूर्व NSG कमांडो रतनसिंह को ड्रग तस्करी मामले में किया गिरफ्तार।
  • आरोपी के घर से 1.06 करोड़ रुपए नकद और 8 किलो अफीम का दूध बरामद हुआ।
  • पुलिस ने एक क्रेटा कार भी जब्त की है और जांच शुरू कर दी है।
  • छापेमारी के दौरान आरोपी ने भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने पकड़ लिया।
  • पुलिस अब कैश और अफीम की खेप के स्रोत का पता लगा रही है।
राजस्थान पुलिस ने जोधपुर जिले में पूर्व NSG (NSG – National Security Guard) कमांडो रतनसिंह को ड्रग तस्करी के मामले में गिरफ्तार किया है। बनाड़ थाना की टीम ने गुरुवार देर रात उसके घर पर छापा मारा।

पुलिस को देखते ही रतनसिंह ने भागने की कोशिश की। लेकिन पुलिस टीम ने तुरंत घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।

घर से मिला करोड़ों का खजाना

छापेमारी के दौरान आरोपी के घर से 1 करोड़ 6 लाख 50 हजार रुपए की नकदी बरामद हुई। इसके साथ ही पुलिस को 8 किलो अफीम का दूध भी मिला है।

यह पूरी कार्रवाई जोधपुर के पॉश इलाके एकता नगर, रमजान का हत्था में आरोपी के घर पर हुई। बताया जा रहा है कि आरोपी के इस घर की कीमत करीब 6 करोड़ रुपए है।

पुलिस ने नकदी और अफीम के अलावा एक क्रेटा कार भी जब्त की है। अब पुलिस आरोपी से इतनी बड़ी रकम और नशे की खेप के स्रोत को लेकर पूछताछ कर रही है।

नोट गिनते-गिनते हो गई सुबह

DCP ईस्ट मनीष चौधरी ने इस मामले में अहम जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आरोपी का पूरा नाम रतनसिंह पुत्र हनुमानराम सिंवर जाट है।

चौधरी के मुताबिक रतनसिंह पहले असम राइफल्स में जवान रह चुका है। इसके बाद उसने देश के प्रतिष्ठित सुरक्षा बल NSG में कमांडो के तौर पर भी सेवाएं दी थीं।

DCP ने बताया कि देर रात शुरू हुई यह कार्रवाई शुक्रवार सुबह तक चलती रही। तलाशी में आरोपी के घर से 1 करोड़ 6 लाख 50 हजार रुपए से ज्यादा नकद बरामद हुए।

आरोपी के ठिकाने पर 500-500 रुपए के नोटों की इतनी गड्डियां मिलीं कि पुलिस को इन्हें गिनते-गिनते सुबह हो गई।

अफीम और कैश का स्रोत खंगाल रही पुलिस

अब पुलिस आरोपी से गहनता से पूछताछ कर रही है। पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि अफीम के दूध की इतनी बड़ी खेप कहां से लाई गई थी।

इसके साथ ही पुलिस यह भी पता लगा रही है कि करोड़ों रुपए के इस कैश का मुख्य जरिया क्या है। एक पूर्व सुरक्षाकर्मी के इस तरह ड्रग तस्करी में पकड़े जाने से पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।

ये खबर भी पढ़े:-

राजस्थान हाई कोर्ट में स्टेनोग्राफर बनने का मौका, 10 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन

आसाराम की अंतरिम जमानत का सरकार ने किया विरोध, कोर्ट ने मांगी मेडिकल रिपोर्ट

सूबेदार के बेटे ने नीट-यूजी में गाड़ा झंडा, दोबारा परीक्षा में भी आए 705 अंक

उम्मेद अस्पताल में प्रसूता को चढ़ाया गलत ब्लड, फैला किडनी में इन्फेक्शन

Tags:
  • छापेमारी
  • अफीम
  • NSG
  • जोधपुर पुलिस
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा