उम्मेद अस्पताल में प्रसूता को चढ़ाया गलत ब्लड, फैला किडनी में इन्फेक्शन
Ashish Bhardwaj | Published:
गलत ब्लड
राजस्थान में जोधपुर के उम्मेद अस्पताल में प्रसूता को कथित गलत रक्त चढ़ाने से हालत बिगड़ी। किडनी प्रभावित होने पर आईसीयू में भर्ती किया गया। मामले में जांच जारी।
समझें क्या है पूरा मामला
- जोधपुर के उम्मेद अस्पताल में प्रसूता को कथित गलत रक्त चढ़ाने का मामला सामने आया है।
- 24 वर्षीय धापू भील की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें एमजीएच आईसीयू में भर्ती कराया गया।
- परिजनों का आरोप है कि महिला को अलग-अलग ब्लड ग्रुप का रक्त चढ़ाया गया।
- रक्त चढ़ाने के बाद महिला की किडनी प्रभावित हुई और डायलिसिस करना पड़ा।
- अस्पताल प्रशासन ने मामले की जांच के लिए पांच सदस्यीय समिति गठित की है।
11 जुलाई को हुआ था प्रसव
इसी वजह से उन्हें इलाज के लिए उम्मेद अस्पताल रेफर किया गया। यहीं पर उन्हें रक्त चढ़ाया गया था। परिजनों का आरोप, दो दिन अलग-अलग ग्रुप का ब्लड
परिजनों का कहना है कि पहले दिन महिला को ओ पॉजिटिव रक्त चढ़ाया गया। इसके अगले दिन उन्हें बी पॉजिटिव रक्त दे दिया गया। परिवार का आरोप है कि इसके बाद ही उनकी तबीयत अचानक बिगड़ने लगी।
रक्त चढ़ाने के बाद महिला की किडनी प्रभावित हो गई। डॉक्टरों को उनका डायलिसिस करना पड़ा। परिजनों के अनुसार इसके बाद मरीज का पेशाब आना बंद हो गया और रक्तस्राव भी शुरू हो गया।
परिजनों को नहीं मिली स्पष्ट जानकारी
अस्पताल ने बनाई जांच समिति
समिति को तीन से चार दिन के भीतर अपनी रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं। डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. बी.एस. जोधा ने बताया कि मामले की जानकारी मिलते ही जांच के आदेश दे दिए गए थे।
डॉ. जोधा ने यह भी कहा कि जांच रिपोर्ट आने के बाद अगर किसी स्तर पर लापरवाही पाई जाती है, तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
एक साल में तीसरा ऐसा मामला
इनमें से एक मामले में मरीज की मौत हो गई थी। वहीं दूसरे मामले में समय रहते रक्त चढ़ाना रोक दिया गया था। फिलहाल इस नए मामले में जांच रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
ये खबर भी पढे़:-
अब कर्मचारियों के लिए पोर्टल, भर्ती से रिटायरमेंट तक का रिकॉर्ड होगा ऑनलाइन
दुकानदार ने 10 रुपए लेकर दी छोटे कप में चाय, मामला एसपी ऑफिस पहुंचा
मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED की कार्रवाई, भाजपा नेता के ठिकानों पर सर्च
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari