अब कर्मचारियों के लिए नया पोर्टल, भर्ती से रिटायरमेंट तक का रिकॉर्ड होगा ऑनलाइन

Ashish Bhardwaj | Jul 17, 2026, 13:40 IST
Share
कर्मचारियों के सेवा रिकॉर्ड
कर्मचारियों के सेवा रिकॉर्ड

राजस्थान में सभी कर्मचारियों के सेवा रिकॉर्ड को ऑनलाइन करने के लिए अपडेट पोर्टल शुरू होने जा रहा है। इसमें भर्ती से लेकर रिटायरमेंट तक का पूरा रिकॉर्ड होगा।

ऐसे समझें पूरा मामला

  • सभी कर्मचारियों के सेवा रिकॉर्ड को ऑनलाइन करने के लिए अपडेट पोर्टल।
  • पोर्टल में कर्मचारियों के भर्ती से लेकर रिटायरमेंट तक का पूरा रिकॉर्ड होगा।
  • नई व्यवस्था से फाइलों के चक्कर काटने और मैन्युअल देरी से मिलेगी मुक्ति।
  • कर्मचारियों को कागजी सर्विस बुक और पीएफ के झंझट से मिलेगा छुटकारा।
Jaipur: राजस्थान में प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक पारदर्शी और समयबद्ध बनाने के लिए डिजिटल कदम उठाया जा रहा है। अखिल भारतीय सेवा के अधिकारियों के बाद अब राज्य कर्मचारियों के लिए एचआरएमएस कार्मिक (Integrated Human Resource Management System–Karmik) पोर्टल शुरू होने जा रहा है।

इस नए सिस्टम के तहत कर्मचारियों की भर्ती से लेकर उनकी सेवानिवृत्ति तक की पूरी सेवा यात्रा का विवरण एक ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध रहेगा। इस नई व्यवस्था से फाइलों के चक्कर काटने और मैन्युअल देरी से पूरी तरह मुक्ति मिल सकेगी।
​

कागजी सर्विस बुक और पीएफ के झंझट से मुक्ति

इस नए सिस्टम के लागू होने के बाद कर्मचारियों को अपनी सर्विस बुक संभालने और प्रोविडेंट फंड से जुड़े कागजी कामों से हमेशा के लिए छुटकारा मिल जाएगा।

कर्मचारियों के सर्विस रिकॉर्ड अब डिजिटल रूप में उपलब्ध रहेगा। इससे फाइलों के खोने या फटने का डर नहीं रहेगा।

इस पोर्टल की सबसे बड़ी खासियत यह होगी कि कर्मचारियों को मिलने वाले सालाना इंक्रीमेंट और एश्योर्ड करियर प्रोग्रेशन जैसे लाभों के लिए दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। ये सभी प्रक्रियाएं सिस्टम के माध्यम से पूरी तरह से ऑटोमैटिक तरीके से होती रहेंगी।

सर्विस बुक से लेकर पेंशन तक सब कुछ होगा एक क्लिक पर

आईएचआरएमएस (IHRMS) पोर्टल से कर्मचारियों को ये सुविधाएं डिजिटल रूप में मिलेंगी:

​डिजिटल सेवा पुस्तिका: कर्मचारियों की वर्षों पुरानी कागजी सर्विस बुक अब पूरी तरह डिजिटल प्रारूप में तब्दील हो जाएगी, जिससे रिकॉर्ड के खोने या फटने का डर समाप्त हो जाएगा।
​
ऑनलाइन अवकाश प्रबंधन: छुट्टी के लिए आवेदन करने, उसकी स्वीकृति मिलने और लीव रिकॉर्ड को मेंटेन करने की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन संचालित होगी।

​वेतन और पदोन्नति में पारदर्शिता: कर्मचारियों का वेतन निर्धारण, एश्योर्ड करियर प्रोग्रेशन (ACP/MACP) और पदोन्नति से जुड़ी तमाम प्रक्रियाएं ऑटोमेटेड की जा सकेंगी।

​अचल संपत्ति विवरण: वार्षिक गोपनीय रिपोर्ट (APAR) और अचल संपत्ति विवरण से जुड़े सभी कार्य अब इसी पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन भरे और ट्रैक किए जाएंगे।

​समयबद्ध पेंशन प्रक्रिया: सेवानिवृत्ति के समय कर्मचारियों को पेंशन से जुड़े कार्यों के लिए दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने होंगे। इस व्यवस्था से पेंशन के मामले बेहद सरल और समय सीमा के भीतर निपटाए जा सकेंगे।

​प्रारंभिक चरण में है पोर्टल, विभागवार तैयारी तेज

यह महत्वाकांक्षी पोर्टल अभी प्रारंभिक चरण में है। इसे लागू करने के लिए प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं।

वर्तमान में विभिन्न सरकारी विभागों के स्तर पर विभागवार मैपिंग, रोल एक्टिवेशन और सभी कर्मचारियों के डेटा को सिस्टम पर अपडेट करने की प्रक्रिया को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है।

कर्मचारी अभी से करें ये 5 काम

किसी भी तरह की तकनीकी समस्या, डेटा मिसमैच या प्रशासनिक देरी से बचने के लिए कार्मिक विभाग ने कर्मचारियों को आवश्यक विवरणों की जांच करने की सलाह दी है। कर्मचारियों को निम्नलिखित बातों का विशेष ध्यान रखना होगा:
​
SSO प्रोफाइल अपडेट रखें: अपनी राजस्थान सिंगल साइन-ऑन (SSO) आईडी को पूरी तरह अपडेट रखें।

​जन आधार मैपिंग: अपनी एसएसओ प्रोफाइल और सर्विस डेटा में जन आधार (Jan Aadhaar) की मैपिंग बिल्कुल सही और त्रुटिहीन रखें।

​सक्रिय मोबाइल और ईमेल: पोर्टल पर दर्ज मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी चालू हालत में होने चाहिए, क्योंकि सभी आवश्यक ओटीपी और अलर्ट इन्हीं पर प्राप्त होंगे।

​सर्विस बुक की जांच: अपनी सेवा पुस्तिका की प्रविष्टियों को नियमित रूप से जांचते रहें ताकि कोई विसंगति न रहे।

​त्रुटि सुधार के लिए तुरंत सूचित करें: यदि नाम, जन्मतिथि, पदनाम, नियुक्ति तिथि या वेतन विवरण में कोई भी गलती नजर आती है, तो समय रहते अपने संबंधित आहरण एवं वितरण अधिकारी (DDO) या कार्यालय अध्यक्ष को सूचित कर इसे सुधरवाएं।

ये खबर भी पढ़े:-

दुकानदार ने 10 रुपए लेकर दी छोटे कप में चाय, मामला एसपी ऑफिस पहुंचा

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED की कार्रवाई, भाजपा नेता के ठिकानों पर सर्च

सीमा क्षेत्र के धार्मिक स्थल जमींदोज, हाईकोर्ट की हरी झंडी के बाद चला बुलडोजर

मुझे आधी रात को क्यों जगाया, मर रहे हैं तो सुबह बताओ, बोले स्वास्थ्य मंत्री?

Tags:
  • राजस्थान
  • कर्मचारी
  • पोर्टल
  • कर्मचारियों के सर्विस रिकॉर्ड
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं