जोधपुर में गोशाला में 1 करोड़ का फर्जीवाड़ा, दो सगे भाइयों पर आरोप

Ashish Bhardwaj | Aug 29, 2026, 12:34 IST
Share
जोधपुर में गोशाला
जोधपुर में गोशाला

राजस्थान में जोधपुर के डांगियावास थाना क्षेत्र की एक गोशाला में अनुदान राशि में फर्जीवाड़े के आरोप में कोर्ट के आदेश पर 5 पदाधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। पुलिस जांच कर रही है।

समझें क्या है पूरा मामला

  • जोधपुर गोशाला में 1 करोड़ के फर्जीवाड़े का आरोप।
  • स्वामी रामप्रकाश समेत 5 पर केस दर्ज।
  • फर्जी कार्यकारिणी और हस्ताक्षर का आरोप।
  • सरकार से गोशाला को 42 लाख अनुदान मिला।
  • पुलिस बोली, गबन जांच के बाद साफ होगा।
जोधपुर जिले के डांगियावास थाना क्षेत्र स्थित श्री संभवनाथ राधे गोविंद गोशाला में अनुदान राशि में फर्जीवाड़े का आरोप लगा है। परिवादी जोराराम के इस्तगासे पर कोर्ट के आदेश से 26 अगस्त को मामला दर्ज किया गया। आरोप है कि करीब 1 करोड़ रुपए की राशि और सरकारी अनुदान में गड़बड़ी की गई। मामले में कथावाचक स्वामी रामप्रकाश और रामविचार महाराज सहित पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। पुलिस ने कहा है कि फिलहाल यह मामला जांच का विषय है और गबन हुआ या नहीं, यह जांच के बाद ही साफ होगा।

परिवादी जोराराम का आरोप

परिवादी जोराराम का आरोप है कि आरोपियों ने फर्जी कार्यकारिणी बनाकर उसमें हनुमान सिंह राजपूत के फर्जी साइन कर दिए, जबकि राजपूत साल 2006 में ही इस्तीफा दे चुके थे। जोराराम के मुताबिक एक साल पहले रामप्रकाश ने उनके खिलाफ थाने में झूठी शिकायत दर्ज कराई थी। उनका दावा है कि जांच में यह शिकायत झूठी पाई गई थी।

'दो भाइयों ने बना ली नई कार्यकारिणी'

जोराराम ने बताया कि रामविचार और रामप्रकाश महाराज सगे भाई हैं और कथा करते हैं। उनका आरोप है कि दोनों ने मिलकर फर्जीवाड़ा किया, जिसमें एक अध्यक्ष और दूसरा कोषाध्यक्ष बन गया। जोराराम के अनुसार पहले से एक कार्यकारिणी बनी हुई थी, जिसकी जगह नई कार्यकारिणी बना दी गई।

दो पदाधिकारियों की मौत के बाद बदला घटनाक्रम

जोराराम के मुताबिक पहले गोशाला धर्मानंद महाराज चलाते थे और उस दौर की कमेटी में वे खुद अध्यक्ष थे। धर्मानंद महाराज का 14 फरवरी 2025 को निधन हो गया था। इसके कुछ समय बाद तत्कालीन कोषाध्यक्ष मोडाराम जाणी का भी 17 मार्च 2025 को निधन हो गया। जोराराम का आरोप है कि इसके बाद पांचों आरोपियों ने मिलकर फर्जी कार्यकारिणी तैयार कर ली।

कौन-कौन हैं आरोपी

मामले में जिन पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज हुआ है, उनमें रेवंतराम देवासी के दो पुत्र रामप्रकाश और रामविचार (निवासी उम्मेद नगर), लादूराम मेघवाल के पुत्र कालूराम (निवासी बिसलपुर), नथमल शर्मा (निवासी खोखरिया) और गोशाला के अकाउंटेंट हरिभजन (निवासी मेड़ता) शामिल हैं।

एसएचओ बोले, अभी वर्चस्व की लड़ाई नजर आ रही

डांगियावास थाना अधिकारी राजूराम काला ने बताया कि गोशाला पांच गांवों के सार्वजनिक सहयोग से पिछले 20 साल से चल रही है। पहले यह गोशाला अनुदानित नहीं थी, पिछले साल ही इसे अनुदान मिलना शुरू हुआ। इसमें राजस्थान सरकार से 42 लाख रुपए की अनुदान राशि आई थी। थानाधिकारी के मुताबिक प्रारंभिक तौर पर यह मामला वर्चस्व की लड़ाई जैसा नजर आ रहा है। उन्होंने साफ कहा कि गबन हुआ है या नहीं, यह अभी नहीं कहा जा सकता, इसका पता जांच पूरी होने के बाद ही चलेगा।

कार्यकारिणी को लेकर दोनों पक्षों में अलग-अलग दावे

इस मामले में एक अहम पहलू यह भी है कि कार्यकारिणी के गठन को लेकर परिवादी और पुलिस की जानकारी में अंतर है। जहां परिवादी जोराराम इसे फर्जी कार्यकारिणी बता रहे हैं, वहीं थानाधिकारी राजूराम काला के मुताबिक धर्मानंद महाराज के निधन के बाद पांचों गांवों के लोगों ने मिलकर निर्वाचित कार्यकारिणी के लिए चुनाव करवाए थे, जिसमें सर्वसम्मति से संत रामप्रकाश को अध्यक्ष चुना गया था।

अब आगे क्या होगा

थानाधिकारी के मुताबिक कोर्ट के आदेश पर मामला दर्ज होने के बाद अब संबंधित विभाग से जरूरी दस्तावेज मांगे गए हैं। दस्तावेज मिलने के बाद ही जांच आगे बढ़ेगी। पुलिस के मुताबिक जांच पूरी होने पर ही यह तय हो पाएगा कि किसी तरह का गबन हुआ है या नहीं।

ये खबर भी पढे़:-

जयपुर में पकड़ गए 36 अवैध विदेशी नागरिक, सरकार ने किया डिपोर्ट

RPSC सांख्यिकी अधिकारी परीक्षा 30 अगस्त को, OMR के लिए मिलेंगे 10 मिनट अतिरिक्त

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: ट्रक में घुसी बस, 1 मौत और 21 घायल

जिगर का टुकड़ा देकर बचाई कलाई की शान, रक्षाबंधन पर बहन के अनूठे त्याग की कहानी

Tags:
  • राजस्थान सरकार
  • फर्जीवाड़े
  • जोधपुर
  • गोशाला
RBSE ने लिया बड़ा फैसला, अब साल में दो बार होगी दसवीं की परीक्षा, जानें क्या किया गया है बदलाव?

By Jageshwar prasad

RBSE ने लिया बड़ा फैसला, अब साल में दो बार होगी दसवीं की परीक्षा, जानें क्या किया गया है बदलाव?
कूनो में फिर गूंजी किलकारी: भारत में जन्मी मादा चीता KJP21 ने दिया 5 शावकों को जन्म, देश में चीतों की संख्या 60 पहुंची

By Arohi Raj

कूनो में फिर गूंजी किलकारी: भारत में जन्मी मादा चीता KJP21 ने दिया 5 शावकों को जन्म, देश में चीतों की संख्या 60 पहुंची
संगठित अपराध और ड्रोन तस्करी पर DGP का बड़ा बयान, पुलिसिंग में बढ़ी महिला भागीदारी

By Jyoti Mahender Bhardwaj

संगठित अपराध और ड्रोन तस्करी पर DGP का बड़ा बयान, पुलिसिंग में बढ़ी महिला भागीदारी
निकाय चुनाव की शिकायत लेकर DGP से मिली कांग्रेस: जूली बोले- पुलिस राजनीतिक दबाव में ना करें काम

By Saurabh Mishra

निकाय चुनाव की शिकायत लेकर DGP से मिली कांग्रेस: जूली बोले- पुलिस राजनीतिक दबाव में ना करें काम
कब आएगी लाड़ली बहना योजना की 41वीं किस्त? महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए, जानें जरूरी बातें

By Sourabh Bhatnagar

कब आएगी लाड़ली बहना योजना की 41वीं किस्त? महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए, जानें जरूरी बातें
छत्तीसगढ़ में इलेक्शन हाईजैक! डाकिए की मिलीभगत से बैलेट गायब का आरोप, गड़बड़ी पर रोकी मतगणना

By VINAY VERMA

छत्तीसगढ़ में इलेक्शन हाईजैक! डाकिए की मिलीभगत से बैलेट गायब का आरोप, गड़बड़ी पर रोकी मतगणना
अजमेर में रिटायर्ड अधिकारी से 26.75 लाख की ठगी, मकान सौदे के नाम पर रकम लेने का आरोप

By Jyoti Mahender Bhardwaj

अजमेर में रिटायर्ड अधिकारी से 26.75 लाख की ठगी, मकान सौदे के नाम पर रकम लेने का आरोप