जोधपुर नगर निगम चुनाव: चयन प्रक्रिया तेज, पर्यवेक्षक कर रहे वन-टू-वन संवाद
Jageshwar prasad | Aug 25, 2026, 16:02 IST
जोधपुर नगर निगम चुनाव: कांग्रेस 27 अगस्त को भेजेगी पार्षद प्रत्याशियों का पैनल।
जोधपुर नगर निगम चुनाव को लेकर कांग्रेस में प्रत्याशियों के चयन की प्रक्रिया अंतिम चरण में। तीन चरणों में चल रही इस प्रक्रिया के तहत पर्यवेक्षक दावेदारों से व्यक्तिगत संवाद कर जीत के समीकरण परख रहे हैं।
समझें क्या है पूरा मामला
- जोधपुर निगम चुनाव के लिए कांग्रेस का तीन चरणों वाला पैनल चयन।
- 27 अगस्त को प्रदेश कांग्रेस को भेजा जाएगा पार्टी उम्मीदवारों का पैनल।
- पर्यवेक्षकों ने वार्डों में जाकर कार्यकर्ताओं से ली राय, अब दावेदारों से बातचीत।
- जिताऊ और टिकाऊ को मौका, कार्यकर्ताओं को नहीं करेंगे वंचित।
- महापौर पद पर कांग्रेस का लक्ष्य, पृष्ठभूमि और जीत क्षमता पर होगी नजर।
पहले चरण में पर्यवेक्षकों ने वार्ड स्तर पर जाकर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से रायशुमारी की, जबकि दूसरे चरण में ब्लॉक अध्यक्षों और शहर जिला कार्यालय के माध्यम से ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन प्राप्त किए गए।
तीसरे चरण में वन-टू-वन संवाद और फिजिकल वेरिफिकेशन
सरदारपुरा विधानसभा के वार्डों के दावेदारों से विधानसभा पर्यवेक्षक मोहन सिंह ने संवाद कर आवेदन लिए। इसके बाद जोधपुर शहर विधानसभा के पर्यवेक्षक मनोज चौधरी और सूरसागर विधानसभा के पर्यवेक्षक हरीनारायण चौधरी अपने-अपने क्षेत्रों के दावेदारों से मुलाकात कर फीडबैक जुटा रहे हैं।
पर्यवेक्षकों के अनुसार, 24, 25 और 26 अगस्त को तय प्रवास कार्यक्रम के तहत सभी प्राप्त आवेदनों का फिजिकल वेरिफिकेशन किया जा रहा है। इसमें यह विशेष रूप से देखा जा रहा है कि दावेदार ने पार्टी के लिए पूर्व में क्या कार्य किए हैं, संगठन में उसकी क्या भूमिका रही है तथा नए या अन्य दलों से आए चेहरों का बैकग्राउंड कैसा है।
जिताऊ और टिकाऊ कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता
नगर निगम में कांग्रेस का महापौर बनाने के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए संभावित प्रत्याशियों की सामाजिक पकड़ और जीत की क्षमता को प्राथमिकता दी जा रही है।
वरिष्ठ नेताओं की सहमति से बनेगा 3-3 नामों का पैनल
तमाम फीडबैक के आधार पर प्रत्येक वार्ड से तीन-तीन संभावित प्रत्याशियों का एक पैनल तैयार किया जाएगा। यह पूरी रिपोर्ट और पैनल 27 अगस्त तक प्रदेश कांग्रेस कमेटी को सौंप दिया जाएगा, जिसके बाद पीसीसी स्तर से ही अंतिम उम्मीदवारों की आधिकारिक सूची जारी की जाएगी।
ये भी पढ़ें:-
वार्ड बदलकर चुनाव नहीं लड़ पाएंगे कांग्रेस प्रत्याशी, जेन-जी को मिलेगा मौका
कोटा: 24 अगस्त से शुरू हुआ नो ड्यूज सर्टिफिकेट का वितरण, लगी लंबी कतारें
मेयर पद जनरल होते ही बदला दावेदारी का गणित, महिला उमीदवारों ने बनाई पार्षद टिकट से दूरी
पांच सितारा शेरेटन ग्रैंड पैलेस होटल ने गंदगी फैलाई, इंदौर नगर निगम ने किया ढाई लाख का स्पॉट फाइन
By Sanjay Gupta
सीएम मोहन यादव ने बोला हमला राहुल गांधी पर हमला, बोले-कांग्रेसी तब न सुधरे और ना अब सुधर रहे
By Sandeep Kumar
छत्तीसगढ़ सचिवालय में प्रमोशन की बड़ी खबर, एक अवर सचिव और दो अनुभाग अधिकारियों को मिली पदोन्नति
By VINAY VERMA
छत्तीसगढ़ पुलिस में 7 अधिकारियों की नई पोस्टिंग, CM सुरक्षा से राजभवन तक बदले अधिकारी, भाटापारा DSP भी बदले
By VINAY VERMA
3605 पंचायतों में चुनाव तारीख बदलने की तैयारी: 6 नवंबर को धनतेरस, आयुक्त बोले-कैलेंडर बनाते समय ध्यान नहीं रहा
By Jageshwar prasad
जैसलमेर: शाहगढ़ में केंद्र सरकार की कैराकल संरक्षण की योजना, दो को लगाए गए रेडियो कॉलर
By Jageshwar prasad
टिकट के दावेदारों से दिलावर बोले-प्रधान बनकर गड़बड़ी मत करना; चाबी मेरे पास, एक मिनट में हटा दूंगा
By Saurabh Mishra