गहलोत के रोड शो वाले बयान पर कालीचरण सराफ का पलटवार

Saurabh Mishra | Sept 07, 2026, 19:22 IST
Share
गहलोत के बयान पर कालीचरण सराफ का पलटवार
गहलोत के बयान पर कालीचरण सराफ का पलटवार

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के रोड शो पर अशोक गहलोत के बयान का भाजपा विधायक कालीचरण सराफ ने पलटवार किया। सराफ ने कहा कांग्रेस मुद्दाविहीन है, भाजपा ढाई साल बनाम कांग्रेस के पांच साल के काम की तुलना राजस्थान की जनता के सामने रख रही है।

समझें क्या है पूरा मामला

  • गहलोत के रोड शो वाले बयान पर सराफ का करारा जवाब
  • ढाई साल बनाम पांच साल, निकाय चुनाव का नया मुद्दा
  • सराफ बोले, गहलोत ऐसी बयानबाजी से बचें
  • रोड शो को नाकामी बताने पर भाजपा का पलटवार
  • निकाय चुनाव में रोड शो बना सियासी जंग का मुद्दा
राजस्थान में नगरीय निकाय चुनाव के बीच मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के रोड शो को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की ओर से मुख्यमंत्री के रोड शो को सरकार की नाकामी बताए जाने पर भाजपा के वरिष्ठ नेता और मालवीय नगर विधायक कालीचरण सराफ ने पलटवार किया है।

भाजपा मुख्यालय में सोमवार को सीएम भजनलाल की जयपुर में होने वाले वाले रोड शो की तैयारियों को लेकर हुई बैठक के दौरान द सूत्र से बातचीत में सराफ ने कहा कि कांग्रेस मुद्दाविहीन राजनीति कर रही। कांग्रेस के पास चुनाव में जनता के सामने रखने के लिए कोई मुद्दा नहीं।

कांग्रेस मुद्दाविहीन राजनीति कर रही

भाजपा विधायक सराफ ने कहा कि भजनलाल सरकार ने ढाई साल में प्रदेश में बहुत सारे विकास कार्य करवाए हैं। अब पार्टी उन्हीं कामों को विज्ञापनों और चुनाव प्रचार के जरिए जनता तक पहुंचा रही। इसमें कुछ भी गलत नहीं।

उन्होंने कहा कि भाजपा अपने प्रचार में ढाई साल बनाम कांग्रेस के पांच साल के कामकाज की तुलना जनता के सामने रख रही है। जनता को यह बताया जा रहा है कि कांग्रेस के पांच साल के शासन और भाजपा सरकार के ढाई साल में प्रदेश में क्या-क्या काम हुए।

गहलोत वरिष्ठ नेता, ऐसी बयानबाजी से बचें- सराफ

अशोक गहलोत के बयान पर सराफ ने कहा कि वे राजस्थान के बहुत वरिष्ठ नेता हैं और उन्हें इस तरह की बयानबाजी से बचना चाहिए। चुनाव के दौरान मुख्यमंत्री के रोड शो करने में कुछ भी असामान्य नहीं है। पहले भी चुनावों में रोड शो होते रहे हैं।

सराफ ने कहा कि भाजपा ने राजस्थान में लगातार काम किया है। सरकार और पार्टी अगर अपने काम को लेकर जनता के बीच जा रही है और उसका प्रचार-प्रसार कर रही है तो इसे सरकार की नाकामी नहीं कहा जा सकता।

गहलोत ने रोड शो को बताया था सरकार की नाकामी

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 6 सितंबर को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निकाय चुनावों में किए जा रहे रोड शो पर सवाल उठाए थे। गहलोत ने कहा था कि स्थानीय निकाय चुनावों में मुख्यमंत्री का इस तरह रोड शो करना कोई उपलब्धि नहीं, बल्कि सरकार की 'सबसे बड़ी नाकामी' है। उनका दावा था कि सरकार के ढाई साल के कामकाज और शहरों की स्थिति को लेकर जनता में नाराजगी है।

गहलोत ने सरकार को सड़कों, सीवरेज, पट्टों और शहरी विकास के मुद्दे पर भी घेरा। इससे एक दिन पहले उन्होंने मुख्यमंत्री के रोड शो से पहले सरकार से छह सवाल पूछे थे। इनमें ढाई साल में दिए गए पट्टे, सड़कों और ट्रैफिक की स्थिति, नए फ्लाईओवर-अंडरपास, जलभराव और सफाई कर्मचारियों की भर्ती जैसे मुद्दे शामिल थे।

रोड शो बना निकाय चुनाव का नया सियासी मुद्दा

निकाय चुनाव के अंतिम चरण में भाजपा ने प्रचार तेज कर दिया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता अलग-अलग शहरों में रोड शो और चुनावी कार्यक्रम कर रहे हैं।

एक तरफ कांग्रेस मुख्यमंत्री के रोड शो को सरकार के ढाई साल के कामकाज से जोड़कर सवाल उठा रही है, वहीं भाजपा इसे सरकार के काम जनता तक पहुंचाने का जरिया बता रही है। अब कालीचरण सराफ के बयान के बाद 'रोड शो और ढाई साल बनाम पांच साल' की बहस निकाय चुनाव के सियासी मुद्दों में शामिल हो गई है।

ये भी पढ़े :-

जयपुर नगर निगम चुनाव: कांग्रेस ने जारी किया जयपुर 2032 पांच वर्षीय जन-घोषणापत्र

अरावली पर SC सख्त, बोला- कमेटी दिन-रात काम करे, 30 नवंबर तक रिपोर्ट दे

बालमुकुंद आचार्य का बड़ा आरोप, देश विरोधी ताकतों के लिए काम रहे है असदुद्दीन ओवैसी

राजसमंद में एकमात्र AAP प्रत्याशी ने दिया धोखा, निकाय चुनाव में BJP को दिया समर्थन

Tags:
  • राजस्थान
  • अशोक गहलोत
  • भजनलाल शर्मा
  • भाजपा
आयुष्मान योजना में फर्जीवाड़े के आरोप में भोपाल के सृष्टि हॉस्पिटल संचालक के खिलाफ EOW ने दर्ज किया केस

By Sandeep Kumar

आयुष्मान योजना में फर्जीवाड़े के आरोप में भोपाल के सृष्टि हॉस्पिटल संचालक के खिलाफ EOW ने दर्ज किया केस
प्रेमी को फोन कर मिलने बुलाया, फिर पति के साथ मिलकर काटा गला, बलरामपुर वसीम हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, पति-पत्नी पहुंचे जेल

By Umeshwari Baghel

प्रेमी को फोन कर मिलने बुलाया, फिर पति के साथ मिलकर काटा गला, बलरामपुर वसीम हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, पति-पत्नी पहुंचे जेल
MP ADPO और IBPS Law Mains की तारीख टकराई, अभ्यर्थी अब किसे चुनें? MPPSC से बदलाव की गुहार

By Sandeep Kumar

MP ADPO और IBPS Law Mains की तारीख टकराई, अभ्यर्थी अब किसे चुनें? MPPSC से बदलाव की गुहार
लॉरेंस बिश्नोई के नाम 50 करोड़ की फिरौती मांगने वाला शोएब ढेबर फरार, पता बताने वाले को पुलिस देगी 5 हजार रुपए

By VINAY VERMA

लॉरेंस बिश्नोई के नाम 50 करोड़ की फिरौती मांगने वाला शोएब ढेबर फरार, पता बताने वाले को पुलिस देगी 5 हजार रुपए
MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें, MP शिक्षक भर्ती पर गरमाई सियासत, कूनो में फिर गूंजी किलकारी...

By Sandeep Kumar

MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें, MP शिक्षक भर्ती पर गरमाई सियासत, कूनो में फिर गूंजी किलकारी...
Rajasthan Top News: 3605 पंचायतों में चुनाव तारीख बदलने की तैयारी: 6 नवंबर को धनतेरस

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: 3605 पंचायतों में चुनाव तारीख बदलने की तैयारी: 6 नवंबर को धनतेरस
EOW ने पेश किया 9500 पन्नों का पूरक चालान,रामगोपाल,देवेंद्र यादव और विनोद तिवारी समेत 12 आरोपी

By Arun Tiwari

EOW ने पेश किया 9500 पन्नों का पूरक चालान,रामगोपाल,देवेंद्र यादव और विनोद तिवारी समेत 12 आरोपी