गहलोत के रोड शो वाले बयान पर कालीचरण सराफ का पलटवार
Saurabh Mishra | Sept 07, 2026, 19:22 IST
गहलोत के बयान पर कालीचरण सराफ का पलटवार
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के रोड शो पर अशोक गहलोत के बयान का भाजपा विधायक कालीचरण सराफ ने पलटवार किया। सराफ ने कहा कांग्रेस मुद्दाविहीन है, भाजपा ढाई साल बनाम कांग्रेस के पांच साल के काम की तुलना राजस्थान की जनता के सामने रख रही है।
समझें क्या है पूरा मामला
- गहलोत के रोड शो वाले बयान पर सराफ का करारा जवाब
- ढाई साल बनाम पांच साल, निकाय चुनाव का नया मुद्दा
- सराफ बोले, गहलोत ऐसी बयानबाजी से बचें
- रोड शो को नाकामी बताने पर भाजपा का पलटवार
- निकाय चुनाव में रोड शो बना सियासी जंग का मुद्दा
भाजपा मुख्यालय में सोमवार को सीएम भजनलाल की जयपुर में होने वाले वाले रोड शो की तैयारियों को लेकर हुई बैठक के दौरान द सूत्र से बातचीत में सराफ ने कहा कि कांग्रेस मुद्दाविहीन राजनीति कर रही। कांग्रेस के पास चुनाव में जनता के सामने रखने के लिए कोई मुद्दा नहीं।
कांग्रेस मुद्दाविहीन राजनीति कर रही
राजस्थान में नगरीय निकाय चुनाव के बीच मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के रोड शो को पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सरकार की नाकामी बताई। इस मामले पर जयपुर की मालवीय नगर सीट से भाजपा विधायक कालीचराण सराफ ने गहलोत पर पलटवार किया। #JaipurCity #RajasthanElection #RajasthanNikayChunav pic.twitter.com/s4GjTdCrDI
— test test (@TestT12452) September 7, 2026
गहलोत वरिष्ठ नेता, ऐसी बयानबाजी से बचें- सराफ
सराफ ने कहा कि भाजपा ने राजस्थान में लगातार काम किया है। सरकार और पार्टी अगर अपने काम को लेकर जनता के बीच जा रही है और उसका प्रचार-प्रसार कर रही है तो इसे सरकार की नाकामी नहीं कहा जा सकता।
गहलोत ने रोड शो को बताया था सरकार की नाकामी
गहलोत ने सरकार को सड़कों, सीवरेज, पट्टों और शहरी विकास के मुद्दे पर भी घेरा। इससे एक दिन पहले उन्होंने मुख्यमंत्री के रोड शो से पहले सरकार से छह सवाल पूछे थे। इनमें ढाई साल में दिए गए पट्टे, सड़कों और ट्रैफिक की स्थिति, नए फ्लाईओवर-अंडरपास, जलभराव और सफाई कर्मचारियों की भर्ती जैसे मुद्दे शामिल थे।
रोड शो बना निकाय चुनाव का नया सियासी मुद्दा
एक तरफ कांग्रेस मुख्यमंत्री के रोड शो को सरकार के ढाई साल के कामकाज से जोड़कर सवाल उठा रही है, वहीं भाजपा इसे सरकार के काम जनता तक पहुंचाने का जरिया बता रही है। अब कालीचरण सराफ के बयान के बाद 'रोड शो और ढाई साल बनाम पांच साल' की बहस निकाय चुनाव के सियासी मुद्दों में शामिल हो गई है।
ये भी पढ़े :-
अरावली पर SC सख्त, बोला- कमेटी दिन-रात काम करे, 30 नवंबर तक रिपोर्ट दे
बालमुकुंद आचार्य का बड़ा आरोप, देश विरोधी ताकतों के लिए काम रहे है असदुद्दीन ओवैसी
राजसमंद में एकमात्र AAP प्रत्याशी ने दिया धोखा, निकाय चुनाव में BJP को दिया समर्थन
आयुष्मान योजना में फर्जीवाड़े के आरोप में भोपाल के सृष्टि हॉस्पिटल संचालक के खिलाफ EOW ने दर्ज किया केस
By Sandeep Kumar
प्रेमी को फोन कर मिलने बुलाया, फिर पति के साथ मिलकर काटा गला, बलरामपुर वसीम हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, पति-पत्नी पहुंचे जेल
By Umeshwari Baghel
MP ADPO और IBPS Law Mains की तारीख टकराई, अभ्यर्थी अब किसे चुनें? MPPSC से बदलाव की गुहार
By Sandeep Kumar
लॉरेंस बिश्नोई के नाम 50 करोड़ की फिरौती मांगने वाला शोएब ढेबर फरार, पता बताने वाले को पुलिस देगी 5 हजार रुपए
By VINAY VERMA
MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें, MP शिक्षक भर्ती पर गरमाई सियासत, कूनो में फिर गूंजी किलकारी...
By Sandeep Kumar
Rajasthan Top News: 3605 पंचायतों में चुनाव तारीख बदलने की तैयारी: 6 नवंबर को धनतेरस
By Ashish Bhardwaj
EOW ने पेश किया 9500 पन्नों का पूरक चालान,रामगोपाल,देवेंद्र यादव और विनोद तिवारी समेत 12 आरोपी
By Arun Tiwari