करौली में ट्रांसफार्मर देने के बदले रिश्वत लेते डिस्कॉम कर्मचारी गिरफ्तार
Jyoti Mahender Bhardwaj | Sept 22, 2026, 15:46 IST
ट्रांसफार्मर के बदले रिश्वत लेते डिस्कॉम कर्मचारी गिरफ्तार
राजस्थान के करौली जिले के हिंडौन सिटी में एसीबी ने जयपुर डिस्कॉम के टेक्नीशियन प्रथम जगदीश बैरवा को 8 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया।
समझें क्या है पूरा मामला
- करौली में ट्रांसफार्मर के बदले रिश्वत लेते डिस्कॉम कर्मचारी गिरफ्तार।
- 9 हजार की रिश्वत मांगी, 8 हजार लेते ACB ने दबोचा।
- AEN कार्यालय परिसर में हुई एसीबी की ट्रैप कार्रवाई।
- आरोपी की पैंट की जेब से बरामद हुई रिश्वत की रकम।
- जला ट्रांसफार्मर बदलवाने के नाम पर रिश्वत मांगने का आरोप।
एसीबी के अनुसार, आरोपी पर जले हुए बिजली ट्रांसफार्मर के बदले नया ट्रांसफार्मर जारी करवाने के नाम पर रिश्वत मांगने का आरोप है। शिकायत के आधार पर पहले रिश्वत मांगने का सत्यापन कराया गया। पुष्टि होने के बाद एसीबी टीम ने ट्रैप कार्रवाई की।
नया ट्रांसफार्मर देने के बदले मांगे 9 हजार रुपए
आरोप है कि इसी प्रक्रिया के तहत नया ट्रांसफार्मर जारी करने के बदले टेक्नीशियन जगदीश बैरवा ने 9 हजार रुपए की रिश्वत मांगी। रिश्वत मांगने से परेशान परिवादी ने एसीबी चौकी करौली में शिकायत दी।
शिकायत मिलने के बाद एसीबी अधिकारियों ने मामले का गोपनीय सत्यापन कराया। इस दौरान रिश्वत मांगने की पुष्टि होने पर कार्रवाई की योजना बनाई गई।
AEN कार्यालय परिसर में पकड़ा गया आरोपी
रकम देने के बाद परिवादी के इशारा करते ही एसीबी की टीम ने मौके पर दबिश दी और जगदीश बैरवा को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान रिश्वत की रकम आरोपी की पैंट की सामने वाली दाहिनी जेब से बरामद की गई।
एसीबी की कार्रवाई के बाद आरोपी से पूछताछ की जा रही है। जांच में यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि रिश्वत मांगने और ट्रांसफार्मर जारी करने के मामले में कोई अन्य व्यक्ति भी शामिल था या नहीं।
भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला
एसीबी के अनुसार, आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। आगे की कार्रवाई जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर की जाएगी।
यह खबरें भी पढ़ें...
जोधपुर नगर निगम चुनाव 2026: महापौर प्रत्याशी नामांकन पर 'आपत्ति वॉर'!
निकाय प्रमुख चुनाव से पहले बढ़ा तनाव, डोटासरा बोले- खून-खराबा हुआ तो कौन जिम्मेदार?
जोधपुर निगम चुनाव: 51 के जादुई आंकड़े की रसाकशी में पार्षद का अपहरण, FIR से गरमाई सियासत
जयपुर में एसीबी की कार्रवाई, प्रताप नगर थाने का ASI 10 हजार की रिश्वत लेते ट्रैप
By Jageshwar prasad
सनकी प्रेमी ही निकला छात्रा पर एसिड अटैक का आरोपी, दोस्त ने दिया साथ, पुलिस ने दोनों को दबोचा
By Harrison Masih
धरमपुरी विधायक कालू सिंह ठाकुर पर नोटिस फर्जी, लेकिन भाजपा में अनुशासन का सवाल असली?
By Ramanand Tiwari
जयपुर बैंक लोन घोटाले में आठ साल बाद फरार आरोपियों की गिरफ्तारी, 10 हजार का इनाम था
By Jyoti Mahender Bhardwaj
कॉलेज छोड़ साइबर ठगों से मिलाया हाथ, इंदौर के डेवलपर ने 2800 फर्जी ऐप बेच कराई करोड़ों की ठगी
By
यूथ कॉन्क्लेव में सीएम मोहन यादव के बड़े ऐलान: 2027 में दो बार परीक्षा कराएगा MPPSC, रिसर्च के लिए छात्रों को हर महीने मिलेंगे 25 हजार
By Sourabh Bhatnagar
लाइक-व्यूज के चक्कर में गरबा में न जाएं मुस्लिम, एक गलती पूरे समाज पर भारी पड़ सकती है-मुस्लिम त्योहार कमेटी
By Aman Vaishnav