स्वरा का विरोध: लक्ष्मी तंवर बोलीं- क्षत्राणियों के बलिदान पर बोलने का हक नहीं

Jageshwar prasad | Sept 03, 2026, 07:53 IST
Share
करणी सेना ने अभिनेत्री स्वरा भास्कर पर साधा निशाना
करणी सेना ने अभिनेत्री स्वरा भास्कर पर साधा निशाना

फिल्म पद्मावत के जौहर दृश्य पर अभिनेत्री स्वरा भास्कर की टिप्पणी के बाद विवाद गहरा गया है। राष्ट्रीय करणी सेना की महिला अध्यक्ष लक्ष्मी तंवर ने स्वरा को चेतावनी देते हुए कहा कि कायदे में रहेगी तो फायदे में रहेगी।

समझें क्या है पूरा मामला

  • करणी सेना ने अभिनेत्री स्वरा भास्कर पर साधा निशाना।
  • कहा- वीरांगनाओं के त्याग और सतीत्व का अपमान बर्दाश्त नहीं।
  • कायदे में रहेगी तो फायदे में रहेगी, लक्ष्मी तंवर का तीखा हमला।
  • करणी सेना ने क्षत्राणियों का अपमान बताया, उग्र प्रदर्शन की चेतावनी।
  • विवाद पर स्वरा की सफाई- मेरे बयान को गलत पेश किया गया।
फिल्म अभिनेत्री स्वरा भास्कर का एक बयान इन दिनों सुर्खियों में है। उन्होंने निर्देशक संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावत के जौहर दृश्य पर आपत्ति जताई थी। इसके बाद राष्ट्रीय करणी सेना ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

करणी सेना कीमहिला अध्यक्ष लक्ष्मी तंवर ने स्वरा को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि कायदे में रहेगी तो फायदे में रहेगी। करणी सेना ने इसे वीरांगनाओं का अपमान बताया है।

क्या बोलीं लक्ष्मी तंवर?

लक्ष्मी तंवर ने एक वीडियो जारी कर स्वरा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि स्वरा को क्षत्राणियों और वीरांगनाओं के त्याग पर बात करने का कोई अधिकार नहीं है।

तंवर ने कहा, स्वरा भास्कर लव जिहाद की ब्रांड एंबेसडर हैं। उनकी औकात नहीं है उन वीरांगनाओं के बारे में बात करने की।उन्होंने आगे कहा, तेरी जैसी गंध क्या जानेगी उनके बलिदान के बारे में। तेरी एक्टिंग की दुकान पर ताला लग चुका है।

तंवर ने चेतावनी देते हुए कहा, कायदे में रहेगी तो फायदे में रहेगी, नहीं तो ऐसा उधेड़ूंगी कि सिलाई तो क्या, रफू भी नहीं हो पाएगी।

करणी सेना का विरोध

करणी सेना की महिला विंग की अध्यक्ष कीर्ति राठौड़ ने भी स्वरा पर निशाना साधा। उन्होंने स्वरा पर इतिहास की अज्ञानता का आरोप लगाया।

राठौड़ ने कहा कि जौहर जैसे महान बलिदान को गलत नजरिए से देखना राजपूत वीरांगनाओं का अपमान है। उन्होंने चेतावनी दी कि इस तरह के बयान बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। करणी सेना ने उग्र विरोध प्रदर्शन की बात कही है।

क्या बोली थीं स्वरा भास्कर?

स्वरा भास्कर ने पद्मावत के जौहर दृश्य पर सवाल उठाए थे। उनका तर्क था कि यह दृश्य आधुनिक समाज को गलत संदेश देता है।

उन्होंने कहा कि इससे ऐसा लगता है जैसे महिला का मूल्य उसकी पवित्रता से जुड़ा है। स्वरा ने सवाल किया कि क्या यौन हिंसा के बाद जीना कायरता है?

स्वरा ने दी सफाई

विवाद बढ़ने के बाद स्वरा ने सफाई दी। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया। उन्होंने कहा कि उनके बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया जा रहा है।

स्वरा ने स्पष्ट किया कि उन्होंने कभी रानी पद्मावती को कायर नहीं कहा। उन्होंने कहा कि हर महिला को सम्मानपूर्वक जीने का अधिकार है।

ये भी पढ़ें:-

करणी सेना के प्रदर्शन में बिगड़ी थी तबियत, अब युवक की मौत

जयपुर में करणी सेना की रैली पर लाठीचार्ज: UGC के नए नियमों को वापस लेने की मांग

राजस्थान हाईकोर्ट विवाद, एसीजे एसपी शर्मा ने आरोपों को नकारा, वकीलों की हड़ताल जारी

जयपुर मेयर की कुर्सी पर घमासान, भाजपा में कोठारी के नाम पर चर्चा तेज!

Tags:
  • करणी सेना
  • फिल्म अभिनेत्री स्वरा भास्कर
  • यौन हिंसा
  • जौहर
निकाय चुनाव की शिकायत लेकर DGP के पास कांग्रेस: जूली बोले- पुलिस राजनीतिक दबाव में ना करें काम

By Saurabh Mishra

निकाय चुनाव की शिकायत लेकर DGP के पास कांग्रेस: जूली बोले- पुलिस राजनीतिक दबाव में ना करें काम
कब आएगी लाड़ली बहना योजना की 41वीं किस्त? महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए, जानें जरूरी बातें

By Sourabh Bhatnagar

कब आएगी लाड़ली बहना योजना की 41वीं किस्त? महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए, जानें जरूरी बातें
छत्तीसगढ़ में इलेक्शन हाईजैक! डाकिए की मिलीभगत से बैलेट गायब का आरोप, गड़बड़ी पर रोकी मतगणना

By VINAY VERMA

छत्तीसगढ़ में इलेक्शन हाईजैक! डाकिए की मिलीभगत से बैलेट गायब का आरोप, गड़बड़ी पर रोकी मतगणना
अजमेर में रिटायर्ड अधिकारी से 26.75 लाख की ठगी, मकान सौदे के नाम पर रकम लेने का आरोप

By Jyoti Mahender Bhardwaj

अजमेर में रिटायर्ड अधिकारी से 26.75 लाख की ठगी, मकान सौदे के नाम पर रकम लेने का आरोप
दादी की जगह पोते को मिल सकती है अनुकंपा नियुक्ति: सुप्रीम कोर्ट ने रेलवे की याचिका खारिज की, एमपी हाईकोर्ट का फैसला बरकरार

By Arohi Raj

दादी की जगह पोते को मिल सकती है अनुकंपा नियुक्ति: सुप्रीम कोर्ट ने रेलवे की याचिका खारिज की, एमपी हाईकोर्ट का फैसला बरकरार
डीम्ड फॉरेस्ट को बेचने पर तुला रीको, जयपुर कलक्टर ने भी कानून के विपरीत पक्ष में खोला म्यूटेशन

By Mukesh Sharma

डीम्ड फॉरेस्ट को बेचने पर तुला रीको, जयपुर कलक्टर ने भी कानून के विपरीत पक्ष में खोला म्यूटेशन
धीरेंद्र शास्त्री पर बिफर गईं साध्वी हर्षा रिछारिया : बोलीं- संतों को सेवादारों पर भरोसा नहीं तो सुरक्षा कौन देगा?

By Amresh Kushwaha

धीरेंद्र शास्त्री पर बिफर गईं साध्वी हर्षा रिछारिया : बोलीं- संतों को सेवादारों पर भरोसा नहीं तो सुरक्षा कौन देगा?