42 साल बाद केवलादेव में फिर 'छल्ला अभियान', रिकॉर्ड होगी प्रवासी पक्षियों की उड़ान
Ashish Bhardwaj | Mar 09, 2026, 12:17 IST
Photograph: (the sootr)
राजस्थान के केवलादेव नेशनल पार्क में प्रवासी पक्षियों को छल्ला लगाने की तैयारी है। यह काम इस पार्क में 42 साल बाद होगा। छल्ला लगाने से पक्षियों की उड़ान का रिकॉर्ड होगा।
News In Short
- केवलादेव नेशनल पार्क में प्रवासी पक्षियों को 42 साल बाद फिर लगेंगे छल्ले।
- नेशनल पार्क घोषित होने के बाद केवलादेव में यह काम रोक दिया था।
- छल्ला लगाने से प्रवासी पक्षियों की उड़ान का मिल सकेगा रिकॉर्ड।
- इस बार इंडियन स्किमर पक्षियों पर भी रिंग लगाने की तैयारी।
- इस अभियान यूपी के प्रयागराज, नरोरा और बिजनौर में भी चलेगा।
News In Detail
रिंगिंग प्रोजेक्ट से पक्षियों की उड़ान
1960-1970 के दशक में केवलादेव में यह अभियान नियमित रूप से चलता था। वर्ष 1984 में यह अभयारण्य नेशनल पार्क घोषित हुआ था। तब वन विभाग की आपत्तियों के बाद इस वैज्ञानिक अध्ययन को रोक दिया गया था। ऐसे में बीएनएचएस के विशेषज्ञों को अन्यत्र काम करना पड़ा। अब 42 साल बाद पुरानी कड़ियों को जोड़ने की कवायद फिर से शुरू हुई है।
राजस्थान से उत्तर प्रदेश तक का सफर
वह जादूगर, जिसने अमेरिकी वैज्ञानिकों को चौंकाया
वे पक्षियों को पकड़ने के लिए केवल धागे के फंदे और नीम की गोंद जैसे पारंपरिक संसाधनों का उपयोग करते थे। उनकी इसी विलक्षण कला को सीखने के लिए अमेरिका के वन्यजीव विशेषज्ञों ने उन्हें विशेष तौर पर बुलाया था। हुसैन के इस हुनर को आज की पीढ़ी के गाइड और विशेषज्ञ भी गुरु-मंत्र की तरह सीख रहे हैं।
कैसे होती है पक्षियों की पहचान
इन छल्लों पर अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार विशिष्ट अंक दर्ज होते हैं। जब ये पक्षी सात समंदर पार किसी दूसरे देश में पाए जाते हैं, तो वहां के वैज्ञानिक इन नंबरों के जरिए यह जान पाते हैं कि यह पक्षी कहां से और कितने समय में यहां पहुंचा है।
बीते दौर के कुछ हैरतअंगेज आंकड़े
पिनटेल (1966-67): मात्र 102 दिन में 2,380 किलोमीटर की दूरी तय कर करालकल्पासकाया पहुँचा।
विजन (1967-68): इसने 125 दिन में 3,875 किलोमीटर का सफर तय कर इरकुत्स्क की दूरी नापी।
गार्गनी (1962): 136 दिन के भीतर यह नन्हा पक्षी रूस के चेर्नोबिल क्षेत्र तक जा पहुंचा था।
ये भी पढ़े:-
यूपी के दो जांबाज IPS राजस्थान में लेंगे सात फेरे, जानें इस पावर कपल की लव स्टोरी
गोवा की काजू और राजस्थान की केसर कस्तूरी अब एमपी में मिलेगी, हमारी देसी महुआ जाएगी बाहर
दो जांबाज IPS रचाएंगे ब्याह, गोरखपुर में शुरू हुई लव स्टोरी, अब राजस्थान के धोरीमना में बजने वाली है शहनाई
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari