तलवार की धार से लगा रक्त-तिलक, फिर 12 साल की बेटी को बनाया उत्तराधिकारी
The Sootr | Jun 25, 2026, 16:54 IST
Photograph: (the sootr)
राजस्थान में मारवाड़ के पूर्व ठिकाने खैरवागढ़ में 65 साल बाद पुरानी शाही परंपरा निभाई गई्। मुखिया के निधन के बाद उनकी 12 साल की बेटी को उत्तराधिकारी घोषित किया गया। इसके लिए बाकायदा शाही परंपरा से पाग दस्तूर की रस्म हुई।
ऐसे समझें पूरा मामला
- मारवाड़ के पूर्व ठिकाने खैरवागढ़ में बरसों पुरानी शाही परंपरा का निर्वहन।
- मुखिया हरीशचन्द्र सिंह जोधा के निधन के बाद पाग दस्तूर कार्यक्रम हुआ।
- जोधा की पुत्री तेजस्वी कुमारी जोधा को घोषित किया उत्तराधिकारी
- पाग दस्तूर में राजपुरोहित ने तलवार की धार से अपने अंगूठे पर चीरा लगाया।
- अंगूठे से निकले रक्त से तेजस्वी कुमारी के मस्तक पर तिलक कर सौंपी कमान।
राजस्थान का मारवाड़ एक बार फिर शाही पल का गवाह बना। पाली जिले के पूर्व ठिकाने खैरवागढ़ में बरसों पुरानी राजपूती परंपरा और विरासत का निर्वहन किया गया।
खैरवागढ़ के पूर्व राजपरिवार के मुखिया हरीशचन्द्र सिंह जोधा के निधन के बाद उनकी पुत्री तेजस्वी कुमारी जोधा को विधि-विधान के साथ उत्तराधिकारी घोषित किया गया है। वह अभी 12 साल की है।
मारवाड़ के इस पूर्व ठिकाने में करीब 65 साल के बाद उत्तराधिकार की यह रस्म निभाई गई।
बरसों पुरानी राजपूती परंपरा
तलवार की धार से चीरा, फिर लगाया रक्त-तिलक
उनके निधन के बाद आयोजित पाग दस्तूर कार्यक्रम में शाही परंपराओं को निभाया गया। इस मौके पर जोधपुर के पूर्व महाराजा गजसिंह की ओर से विशेष रूप से पाग (शाही पगड़ी) भेजी गई।
जोधपुर राजवंश के प्रतिनिधियों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच इस पाग को तेजस्वी कुमारी के सिर पर सजाया।
ठिकाने के राजपुरोहित शंकर सिंह ने पारंपरिक रीति को निभाते हुए अपनी तलवार की धार से अपने अंगूठे पर चीरा लगाया। इसके बाद अंगूठे से निकले रक्त से तेजस्वी कुमारी के मस्तक पर तिलक कर उन्हें खैरवागढ़ की नई कमान सौंपी।
राजपूती परंपरा
वैदिक मंत्रोच्चार और गंगाजल से हुआ अभिषेक
शंखध्वनि और पारंपरिक गीतों के बीच जब यह रस्म पूरी हुई, तो पूरा परिसर खैरवागढ़ अमर रहे के नारों से गूंज उठा। विभिन्न पूर्व ठिकानों से आए मेहमानों ने नई उत्तराधिकारी को अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की।
राजपूती प्रथा
मारवाड़ और मध्य प्रदेश से आए अतिथि
अतिथियों में भाद्राजून के करणवीर सिंह, आउवा के पुष्पेन्द्र सिंह, भीमालिया के गोपाल सिंह, निमाज के भानुप्रताप सिंह, बलाड़ा के रघुवीर सिंह, जोजावर के चक्रवर्ती सिंह, धामली के भवानी सिंह, मध्य प्रदेश के नारायणगढ़ से भारत सिंह आए।
खैरवागढ़ पाली जिले में एक छोटा गांव है। यह मारवाड़ जंक्शन के नजदीक है। यह रियासतकाल में मारवाड़ का ठिकाना रहा है।
ये खबर भी पढे़:-
दिलावर ने किया किरोड़ी का बचाव, डोटासरा को बताया महामूर्ख और भ्रष्टाचारी
40% कमीशन कांड के बाद MLALAD नियम सख्त, सरकार ने किए 6 बदलाव
5 प्रसूताओं की मौत के बाद जागा प्रशासन, नकली दवा सप्लायर का लाइसेंस रद्द
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari