चरवाहों से रोटी मांग कर गुजारी थी रात, ऑडी हिट एंड रन का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Ashish Bhardwaj | Jan 19, 2026, 12:50 IST
Share
audi
Photograph: (the sootr)

राजस्थान में जयपुर के खरबास सर्किल में हुए ऑडी हिट एंड रन के चर्चित मामले में पुलिस ने फरार मुख्य आरोपी दिनेश रणवां को गिरफ्तार कर लिया हैं। आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस ने 500 से अधिक की सीसीटीवी की मदद ली।

News In Short

  • जयपुर के ऑडी हिट एंड रन मामले में वांटेड चालक दिनेश रणवां गिरफ्तार
  • पुलिस को देखकर भागते समय आरोपी सड़क पर गिरा और चोटिल हो गया।
  • आरोपी की तलाश में पुलिस ने 500 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे खंगाले।
  • हादसे के बाद दिनेश हरियाणा और हरिद्वार तक भटकता रहा।
  • मामले में दो सह-आरोपी पहले ही पुलिस की गिरफ्त में हैं।

News In Detail

राजस्थान पुलिस ने जयपुर में खरबास सर्कल पर हुए ऑडी हिट एंड रन केस में मुख्य आरापी दिनश रणवां को गिरफ्तार कर लिया है। वह घटना के बाद फरार हो गया था। उसे पकड़ने के लिए पुलिस ने 500 से अधिक सीसीटीवी फुटेज को खंगाला। वह पुलिस की नजरों से बचने के लिए फरारी के दौरान ऐसी स्थिति में आ गया कि उसके खाने के लिए चरवाहों से भीख तक मांगनी पड़ी।

पुलिस को देख भगा आरोपी

पुलिस टीम जब दिनेश रणवां को पकड़ने गई तो वह भागने लगा और सड़क पर गिरकर घायल हो गया। इसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। जयपुर दक्षिण के पुलिस उपायुक्त राजर्षि राज वर्मा ने गिरफ्तारी की पुष्टि की। आरोपी मूल रूप से चूरू में रणवा की ढाणी, दूधवा का रहने वाला है।

खंगाले 500 से अधिक सीसीटीवी कैमरे

पुलिस ने आरोपी की तलाश में करीब 500 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। पुलिस ने गोनेर, रिंग रोड, हाईवे ढाबों और ट्रक स्टैंड तक निगरानी की। उसे पकड़ने के लिए जंगलों और सोलर प्लांट साइट्स पर भी दबिश दी गई। लगभग 100 किलोमीटर क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। आरोपी के बैंक खाते और यूपीआई भी फ्रीज कर दिए गए थे।

हरिद्वार तक भागा था आरोपी

पुलिस पूछताछ में दिनेश रणवां ने बताया कि हादसे के बाद वह गोनेर की ओर भाग गया। रिंग रोड के किनारे पैदल चलते हुए वह जंगल तक पहुंचा। वहां चरवाहों से रोटी मांगकर रात बिताई। इसके बाद वह ट्रकों से लिफ्ट लेकर हरियाणा और हरिद्वार तक गया। पैसे खत्म होने पर वह वापस राजस्थान लौट आया और ढाबों पर रुकने लगा।

पुलिस की रणनीति आई काम

पुलिस ने आरोपी की सोलर साइट और अन्य संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी। परिचितों से संपर्क की कोशिश के दौरान पुलिस ने उसे ट्रेस कर लिया। थानाधिकारी मदन कडवासर के नेतृत्व में टीम ने गिरफ्तारी की। यह कार्रवाई पुलिस की तकनीकी दक्षता और मैदानी अनुभव को दर्शाती है। इससे कानून व्यवस्था में भरोसा मजबूत हुआ है।

सह-आरोपी पहले ही हो चुके गिरफ्तार

एडिशनल डीसीपी ललित किशोर शर्मा ने बताया कि कार दिनेश रणवा चला रहा था। उसके साथ मुकेश रणवां, पप्पू और मांगीलाल मौजूद थे। इन्होंने ऑडी से नौ जनवरी को 16 लोगों को रौंद दिया था। इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। मुकेश रणवां और पप्पू को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। मांगीलाल की भूमिका की जांच अभी जारी है

हाई कोर्ट सख्त : पुलिस जज नहीं, मजिस्ट्रेट आदेश के बिना नहीं कर सकते बैंक खाता फ्रीज

जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल 2026: पोलैंड के उप प्रधानमंत्री बोले, रूस और चीन के बढ़ते संबंध चिंताजनक

जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल 2026: सुधा मूर्ति ने कहा-किताब इसलिए लिखी कि पोती हमारें संघर्ष को जान सके

जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल 2026: गौर गोपाल दास बोले- सोशल मीडिया में नहीं रिश्तों में खुशियां ढूंढें

Tags:
  • राजस्थान
  • हिट एंड रन केस
  • जयपुर
  • राजस्थान पुलिस
  • हरियाणा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा