चंद्रेसल मठ हत्याकांड: वकील संतोष राय ने दी थी सुपारी, दो गिरफ्तार
Jageshwar prasad | Jun 11, 2026, 16:52 IST
चंद्रेसल मठ महंत देवानंद हत्याकांड, एक करीबी ने सुपारी देकर हत्या करवाई
राजस्थान के कोटा के चंद्रेसल मठ महंत देवानंद हत्याकांड का खुलासा हुआ। मुख्य साजिशकर्ता अधिवक्ता संतोष राय ने 1 लाख में सुपारी दी थी। उसे मठ की करोड़ों की संपत्ति हड़पनी थी। संतोष राय और पुष्पेंद्र उर्फ प्रिंस गिरफ्तार।
समझें क्या है पूरा मामला
- चंद्रेसल मठ हत्याकांड का मास्टरमाइंड अधिवक्ता संतोष कुमार राय निकला।
- संतोष राय ने मठ की संपत्ति पर कब्जे के लिए हत्या की साजिश रची।
- उसने मुख्य शूटर आदित्य वर्मा को 1 लाख रुपए में महंत की हत्या की सुपारी दी।
- संतोष राय ने शक न होने के लिए हत्या वाले दिन जयपुर में पैर की सर्जरी करवाई।
- पुलिस ने संतोष राय और पुष्पेंद्र सिंह उर्फ प्रिंस को गिरफ्तार किया।
संतोष राय मठ की 4.33 करोड़ रुपए की संपत्ति और करोड़ों की जमीन पर कब्जा चाहता था। पुलिस ने संतोष राय और एक सहयोगी पुष्पेंद्र सिंह उर्फ प्रिंस को गिरफ्तार कर लिया है। मुख्य शूटर आदित्य वर्मा और अन्य आरोपी अभी फरार हैं।
वकील ही बना हत्या का मुख्य षड्यंत्रकर्ता
अधिवक्ता संतोष कुमार राय ने खुद को पुरानी कार्यकारिणी का कार्यकारी अध्यक्ष घोषित कर रखा था।
वह चंद्रेसल चैरिटेबल ट्रस्ट का संचालन अपने हाथों में लेना चाहता था। मठ के खातों में जमा 4.33 करोड़ रुपए और 750 बीघा जमीन उसकी नजर में थी।
महंत देवानंद महाराज का मठ पर बढ़ता प्रभाव, नई कार्यकारिणी बनाने की कोशिश और ट्रस्ट के लिए कानूनी लड़ाई - यह सब संतोष राय के सपनों पर पानी फेर रहा था। उसने महंत को रास्ते से हटाने का फैसला कर लिया।
सिर्फ एक लाख में तय हुई जिंदगी की कीमत
संतोष ने आदित्य को सिर्फ एक लाख रुपए में महंत देवानंद की हत्या करने के लिए तैयार कर लिया। 1 जून को संतोष राय खुद आदित्य को चंद्रेसल मठ ले गया। वहां का पूरा नक्शा दिखाया। महंत की दिनचर्या बताई। 5 जून की रात हत्या की योजना पक्की की।
जयपुर में सर्जरी, कोटा में हत्या
सोते हुए महंत पर टूट पड़े चाकू
फिर महंत देवानंद के कमरे में घुसकर सोते हुए महंत पर चाकुओं से हमला शुरू कर दिया। महंत की आंख खुल गई। वे कमरे से भागने की कोशिश करने लगे। लेकिन दरवाजे के बाहर ही चारों बदमाशों ने उन्हें दबोच लिया और पीठ पर ताबड़तोड़ चाकू चलाते रहे।
बदमाश मोटरसाइकल पर सवार होकर भाग गए। खून से लथपथ महंत देवानंद को MBS अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
100 पुलिसकर्मियों की टीम ने 6 दिन में सुलझाया मामला
11 जून को मुख्य साजिशकर्ता संतोष कुमार राय (52, निवासी जयपुर, मूल: गाजीपुर, उत्तर प्रदेश) और पुष्पेंद्र सिंह उर्फ प्रिंस (20, निवासी टैगोर नगर, कोटा) को गिरफ्तार कर लिया गया। मुख्य शूटर आदित्य वर्मा, अंकित बैरवा और एक अन्य साथी अभी फरार हैं। उनकी तलाश जारी है।
चंद्रसेल मठ के महंत देवानंद की हत्या
1100 साल पुराने मठ का इतिहास और करोड़ों की संपत्ति
वर्ष 1998 में चंद्रेसल चैरिटेबल ट्रस्ट बना। 2017 से नंदनवन महाराज मठ की देखरेख कर रहे थे। 2024 में देवानंद महाराज मठ पर आए और उनका प्रभाव तेजी से बढ़ने लगा। यही संतोष राय को नहीं सुहाया।
FAQ
- चंद्रेसल मठ कितना पुराना और संपन्न है?
चंद्रेसल मठ करीब 1100 साल पुराना है। मठ के बैंक खाते में 4 करोड़ 33 लाख रुपए से अधिक जमा हैं। छह राजस्व ग्रामों में 57 हेक्टेयर से अधिक जमीन है।
ये भी पढ़ें:-
गहलोत का जितना स्नेह वैभव से, उतना ही मुझसे, सचिन पायलट का आया बड़ा बयान
इकट्ठे 23 रसल वाइपर सांप ट्यूबवेल में मिले, रेस्क्यू कर जंगल छोड़ा
DSP गोविंद की उदयपुर नियुक्ति पर रोक, कन्हैयालाल हत्याकांड से रहा इनका संबंध
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA