कोटा नगर निकाय आरक्षण: OBC महिला होगी मेयर, सुल्तानपुर SC ओपन के लिए रिजर्व
Saurabh Mishra | Published:
कोटा चुनाव
जयपुर में निकाय चुनाव के लिए गुरुवार को आरक्षण लॉटरी की प्रक्रिया पूरी हुई। कोटा में इस बार एक ही नगर निगम है। यहां मेयर पद OBC महिला के लिए आरक्षित किया गया है।
समझें क्या है पूरा मामला
- जयपुर में नगर निकाय चुनाव को लेकर महापौर-अध्यक्ष के लिए आरक्षण लॉटरी निकाली गई
- कोटा नगर निगम इस बार OBC महिला वर्ग के लिए रिजर्व हुआ है।
- जिले की पांच नगर पालिकाओं का आरक्षण भी तय हो चुका है।
- परिसीमन के बाद अब निगम में सिर्फ 100 वार्ड बचे हैं।
- पहले यह संख्या 150 थी। कुल 15.29 लाख मतदाता 2559 जनप्रतिनिधियों को चुनेंगे।
इसके अलावा कोटा जिले की नगर पालिकाओं में भी आरक्षण की पूरी तस्वीर साफ हो गई। नई बनी सुल्तानपुर नगर पालिका की सीट अनुसूचित जाति ओपन, जबकि सुकेत नगर पालिका OBC ओपन के लिए आरक्षित हुई। वहीं, इटावा नगर पालिका की सीट अनारक्षित महिला (महिला जनरल) के लिए तय की गई है। पिछली बार इटावा ओबीसी महिला सीट थी।
कोटा मेयर पद ओबीसी महिला के लिए आरक्षित
लॉटरी के बाद निकायों की स्थिति
| निकाय | इस बार रिजर्व | पिछली बार रिजर्व |
|---|---|---|
| कोटा नगर निगम | OBC महिला | पहले दो निगम थे, इस बार एक किया |
| इटावा | अनारक्षित महिला | OBC महिला |
| रामगंजमंडी | अनारक्षित ओपन | अनारक्षित ओपन |
| सांगोद | अनारक्षित ओपन | अनारक्षित महिला |
| सुकेत | OBC ओपन | नई बनी है |
| सुल्तानपुर | SC ओपन | नई बनी है |
15.29 लाख मतदाता करेंगे निकाय चुनाव में मतदान
नए परिसीमन के बाद कोटा में कुल 100 वार्ड
कोटा में निकाय चुनाव के लिए 721 मतदान केंद्र बनेंगे
कोटा के अब तक के महापौर
| नाम | वर्ग | कार्यकाल | पार्टी |
|---|---|---|---|
| सुमन शृंगी | सामान्य महिला | 1994-99 | भाजपा |
| ईश्वरलाल साहू | ओबीसी पुरुष | 1999-2004 | भाजपा |
| मोहनलाल महावर | एससी पुरुष | 2004-09 | भाजपा |
| डॉ. रत्ना जैन | सामान्य महिला | 2009-14 | कांग्रेस |
| महेश विजय | सामान्य पुरुष | 2014-19 | भाजपा |
| राजीव अग्रवाल | सामान्य पुरुष | 2020-25 | कांग्रेस |
| मंजू मेहरा | एससी महिला | 2020-2025 | कांग्रेस |
चेचट-सुल्तानपुर में पहली बार होंगे निकाय चुनाव
गांवों में भी चुनावी प्रक्रिया बड़े स्तर पर होगी। जिला प्रमुख और उप जिला प्रमुख का चुनाव होगा। इसके साथ 25 जिला परिषद सदस्य चुने जाएंगे। 6 प्रधान और 6 उप प्रधान का चुनाव भी होगा। इसके अलावा 118 पंचायत समिति सदस्य चुने जाएंगे। 210 सरपंच और 210 उप सरपंच भी चुने जाएंगे। सबसे ज्यादा 1,946 वार्ड पंचों का चुनाव होगा। इतने बड़े पैमाने पर चुनाव जिले में पहली बार हो रहा है।
FAQ
- कोटा नगर निगम में इस बार महापौर पद किस वर्ग के लिए रिजर्व हुआ?
कोटा नगर निगम इस बार OBC महिला वर्ग के लिए रिजर्व हुआ। पिछली बार यहां दो अलग निगम थे, जिन्हें अब मिलाकर एक कर दिया गया है। - कोटा नगर निगम में अब कुल कितने वार्ड और पार्षद होंगे?
नए परिसीमन के बाद कोटा नगर निगम में अब सिर्फ 100 वार्ड हैं। पहले यह संख्या 150 थी। सीधे 50 पार्षद पद कम होने से टिकट की प्रतिस्पर्धा बढ़ गई । - चेचट और सुल्तानपुर में चुनाव क्यों खास है?
चेचट को नई पंचायत समिति और सुल्तानपुर को नई नगर पालिका का दर्जा मिला है। इसलिए यहां पहली बार स्थानीय निकाय स्तर पर मतदान हो रहा।
ये खबर भी पढे़:-
जयपुर समेत 4 बड़े शहरों में मेयर पद अनारक्षित, जानें निकाय चुनाव आरक्षण की पूरी लिस्ट
जोधपुर नगर निगम मेयर पद रहेगा सामान्य वर्ग के लिए, घटकर हुए अब 100 वार्ड
राजस्थान में UCC का ड्राफ्ट तैयार, कैबिनेट बैठक में हो सकता बड़ा फैसला
दिलजीत ने कहा राहत इंदौरी का शेर- किसी के बाप का हिन्दोस्तान थोड़ी है, गानों की रोक पर दिया जवाब
By Sanjay Gupta
भरी सभा में बोले विधायक कमलेश्वर डोडियार- इस्तीफा दे दूं क्या, तभी जनता से आवाज आई कि दे दो...
By Aman Vaishnav
छत्तीसगढ़ में 7 लाख बिजली उपभोक्ताओं पर कार्रवाई की तैयारी, छूट के बाद भी नहीं चुकाया बिल, अब कटेगी बिजली
By Umeshwari Baghel
जज हों या बड़े अफसर, किसी को नहीं छोड़ रहे साइबर ठग, निशाने पर राजस्थान के बुजुर्ग
By Jyoti Mahender Bhardwaj
छत्तीसगढ़ में फिर बजेगा चुनावी बिगुल, 17 निकायों में घमासान, कांग्रेस के गढ़ में भाजपा की चुनौती, जल्द लगेगा आचार संहिता
By Umeshwari Baghel
अब पैसे देने पर भी इन्हें नहीं मिलेगी शराब! सागर शराब कांड के बाद आबकारी विभाग ने लागू किया नया नियम
By Aman Vaishnav
सीएम साय का बिलासपुर दौरा आज, भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा का करेंगे अनावरण, कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल
By Umeshwari Baghel