उदयपुर मेयर पद रहेगा अनारक्षित ओपन वर्ग से, 28 निकायों के लिए निकली लॉटरी

Ashish Bhardwaj | Aug 13, 2026, 13:58 IST
Share
उदयपुर निकाय चुनाव
उदयपुर निकाय चुनाव

राजस्थान के जयपुर में निकली लॉटरी में उदयपुर नगर निगम मेयर पद अनारक्षित ओपन वर्ग के लिए तय हुआ। मावली नगर पालिका ST ओपन और वल्लभनगर ST महिला वर्ग के लिए आरक्षित हुई। संभाग में कुल 28 निकायों का आरक्षण तय हुआ।

समझें क्या है पूरा मामला

उदयपुर नगर निगम मेयर पद अनारक्षित ओपन वर्ग के लिए तय।
सलूंबर और भींडर निकाय भी अनारक्षित ओपन वर्ग में आए।
मावली ST ओपन और वल्लभनगर ST महिला वर्ग के लिए आरक्षित।
कानोड़ OBC ओपन और फतहनगर महिला वर्ग के लिए आरक्षित।
उदयपुर संभाग के 28 निकायों में आरक्षण लॉटरी पूरी हुई।

नगर निगम उदयपुर और जिले की नगर पालिकाओं के चुनाव को लेकर मेयर और चेयरमैन के पदों के आरक्षण की लॉटरी जयपुर में निकाली गई है। इसमें उदयपुर का मेयर पद अनारक्षित ओपन वर्ग के लिए तय हुआ है। वहीं सलूंबर नगर परिषद और भींडर नगर पालिका भी अनारक्षित ओपन वर्ग के लिए आरक्षित हुई हैं।

मावली और वल्लभनगर में पहली बार बना आरक्षण

उदयपुर जिले में नई बनी मावली नगर पालिका को एसटी (ST) ओपन वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है। वहीं वल्लभनगर नगर पालिका एसटी महिला वर्ग के लिए आरक्षित हुई है। ये दोनों बिल्कुल नई नगर पालिकाएं हैं, जिनकी यह पहली आरक्षण लॉटरी है।

कानोड़ नगर पालिका की लॉटरी ओबीसी (OBC) ओपन वर्ग के लिए निकली है। वहीं फतहनगर नगर पालिका अनारक्षित महिला वर्ग के लिए आरक्षित हुई है।

उदयपुर जिले में कौन-कौन सी निकाय हैं शामिल

उदयपुर जिले में एक उदयपुर नगर निगम है। इसके अलावा भींडर, कानोड़ और फतहनगर-सनवाड़ नगर पालिकाएं भी जिले में मौजूद हैं। मावली और वल्लभनगर ग्राम पंचायत से प्रमोट होकर नई नगर पालिका बनी हैं, जिनकी आरक्षण लॉटरी इस बार पहली बार निकाली गई है।

संभाग में कुल कितनी सीटें किस वर्ग में

उदयपुर संभाग में कुल 28 शहरी निकाय हैं। इनमें से एससी (SC) वर्ग के लिए 1 निकाय आरक्षित हुआ है। एसटी वर्ग के लिए कुल 4 निकाय आरक्षित हुए हैं, जिनमें से 1 महिला वर्ग के लिए है।

ओबीसी वर्ग के लिए 5 निकाय आरक्षित हुए हैं, इनमें से 2 महिला वर्ग के लिए हैं। सामान्य वर्ग में कुल 18 निकाय आरक्षित हुए हैं, जिनमें से 6 महिला वर्ग के लिए तय किए गए हैं।

सीट आरक्षण का क्या मतलब होता है

अनारक्षित ओपन सीटों पर सामान्य वर्ग के अलावा किसी भी वर्ग का महिला या पुरुष प्रत्याशी बन सकता है। अनारक्षित महिला सीटों पर सामान्य वर्ग के अलावा किसी भी वर्ग की महिला प्रत्याशी बन सकती है।

ओबीसी ओपन सीटों पर ओबीसी वर्ग से पुरुष या महिला कोई भी प्रत्याशी बन सकता है, जबकि ओबीसी महिला सीटें केवल ओबीसी महिलाओं के लिए ही होती हैं। इसी तरह एससी ओपन सीटों पर अनुसूचित जाति से कोई भी प्रत्याशी बन सकता है, वहीं एससी महिला सीटें सिर्फ अनुसूचित जाति की महिलाओं के लिए आरक्षित होती हैं।

एसटी ओपन सीटों पर अनुसूचित जनजाति से पुरुष या महिला कोई भी प्रत्याशी बन सकता है, जबकि एसटी महिला सीटें केवल अनुसूचित जनजाति की महिलाओं के लिए ही रिजर्व होती हैं।

उदयपुर चुनाव
उदयपुर चुनाव


FAQ

  1. उदयपुर मेयर पद किस वर्ग के लिए आरक्षित हुआ है?
    उदयपुर नगर निगम का मेयर पद इस बार अनारक्षित ओपन वर्ग के लिए तय हुआ है, यानी कोई भी वर्ग का प्रत्याशी इस पद के लिए दावेदार बन सकता है।
  2. मावली और वल्लभनगर नगर पालिकाओं में क्या आरक्षण तय हुआ?
    मावली नगर पालिका एसटी ओपन वर्ग और वल्लभनगर नगर पालिका एसटी महिला वर्ग के लिए आरक्षित हुई है। यह दोनों जगह पहली बार निकाय चुनाव होंगे।
  3. उदयपुर संभाग में कुल कितनी निकाय सीटें आरक्षित हुई हैं?
    संभाग की कुल 28 निकायों में से 1 एससी, 4 एसटी, 5 ओबीसी और 18 सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित हुई हैं, जिनमें महिला आरक्षण भी शामिल है।

ये खबर भी पढे़:-

राजस्थान निकाय चुनाव: जयपुर समेत 4 बड़े शहरों में मेयर पद अनारक्षित, पढ़ें 309 निकायों की पूरी लिस्ट

जोधपुर नगर निगम मेयर पद रहेगा सामान्य वर्ग के लिए, घटकर हुए अब 100 वार्ड

राजस्थान में UCC का ड्राफ्ट तैयार, कैबिनेट बैठक में हो सकता बड़ा फैसला

साइबर ठगों ने पूर्व जज को बनाया शिकार, डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर ठगे 2.95 करोड़

Tags:
  • जयपुर
  • नगर पालिका
  • उदयपुर नगर निगम
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच