नशा तस्करों की नई चाल, लेडीज को बना रहे ढाल, 5 साल में 38 महिला तस्कर गिरफ्तार
Jageshwar prasad | Jun 09, 2026, 16:13 IST
महिलाओं को ढाल बना कर हो रही है नशा तस्करी
राजस्थान के कोटा ग्रामीण पुलिस ने दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर दो महिला तस्करों को पकड़ा। पंजाब की परमजीत कौर और गुलशन कौर MP से 41 किलो डोडा चूरा पान मसाले में छिपाकर ले जा रही थीं।
समझें क्या है पूरा मामला
- महिलाओं को ढाल बना कर हो रही है नशा तस्करी
- कोटा ग्रामीण पुलिस ने दो महिला तस्करों को पकड़ा
- कोटा में जंगल के रास्ते पंजाब जा रही थीं दोनों तस्कर
- पांच साल में 38 महिला तस्कर पकड़ी गई कोटा में
- उद्देश्य परिवार का दिखावा करो, पुलिस को चकमा दो है
महिलाएं क्यों बन रहीं तस्करी का हथियार?
महिलाएं पारिवारिक कपड़े पहनती हैं। घूमने जा रहे परिवार जैसा दिखावा करती हैं। ड्रग्स को घरेलू सामान में छिपाती हैं। कई मामलों में महिलाएं खुद गाड़ी चलाती हैं। इससे किसी को संदेह नहीं होता।
जंगल के रास्ते, पान मसाले में छिपाया नशा
41 किलो डोडा चूरा को पान मसाले के बैगों में भरकर रखा गया था। पहली नजर में यह आम सामान लगता था। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक दोनों इतनी सावधान थीं कि पुलिस की गतिविधि दिखते ही गाड़ी रोक लेती थीं। कोटा ग्रामीण पुलिस ने दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के चेचट इलाके में कार्रवाई करके दोनों को दबोचा।
पांच साल में 38 महिला तस्कर पकड़ी गईं
कोटा शहर में गुड्डी, शाहिदा, संजुबाई और ममताबाई जैसी महिलाएं कई बार गिरफ्तार हो चुकी हैं। जेल से छूटने के बाद वे फिर इसी धंधे में लौट आती हैं।
पंजाब की बलजीत कौर, जरनैल कौर और करतार कौर को भी लाखों के ड्रग्स के साथ पकड़ा जा चुका है। जोधपुर की पूजा का नाम भी इस सूची में है।
कोटा ग्रामीण पुलिस ने दो महिला तस्करों को पकड़ा
छोटे स्तर से अब अंतरराज्यीय तस्करी तक
पुलिस ने कसी कमर
ये भी पढ़ें:-
7 दिन बढ़ी गर्मी की छुट्टियां, प्रिंसिपल भी दे सकेंगे 2 दिन का अवकाश
डेयरी वाला बना डायरेक्टर, करोड़ों की घूसखोरी में गिरफ्तार
जयपुर में पटाखा फैक्ट्री में भीषण आग, मजदूर फंसे, रेस्क्यू जारी
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari