CM भजनलाल ने की गोवर्धन की 21 किमी परिक्रमा
CM भजनलाल ने की गोवर्धन की 21 किमी परिक्रमा, बाद में ली अधिकारियों की बैठक
Jageshwar prasad | Published:
CM भजनलाल ने श्रद्धालुओं को अपने हाथों से बांटी प्रसादी
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने डीग में गिरिराज जी की 21 किमी सप्तकोसीय परिक्रमा पत्नी के साथ पूरी की। श्रीनाथ जी दर्शन किये और विकास बैठक भी ली।
समझें क्या है पूरा मामला
- CM भजनलाल ने रात भर चलकर पूरी की 21 किमी परिक्रमा
- सुबह 4 बजे तक चली गिरिराज जी की सप्तकोसीय परिक्रमा
- पत्नी संग किए दर्शन, श्रद्धालुओं को अपने हाथों से बांटी प्रसादी
- पूजा-अर्चना के बाद डीग के अधिकारियों के साथ ली बैठक
मुख्यमंत्री ने पत्नी के साथ पूंछरी का लौठा स्थित श्रीनाथ जी के दर्शन किए और गिरिराज जी की विधिवत पूजा-अर्चना की। इसके बाद उन्होंने श्रद्धालुओं को प्रसादी वितरित की और डीग-भरतपुर के विकास कार्यों पर अधिकारियों के साथ बैठक भी की।
रात भर पैदल चलकर पूरी की परिक्रमा
सोमवार की शाम परिक्रमा शुरू हुई और मुख्यमंत्री रात भर चलते हुए मंगलवार सुबह लगभग 4 बजे इसे पूरा कर सके। परिक्रमा पूरी होने के बाद उन्होंने पूंछरी का लौठा में आमजन से मुलाकात की।
श्रीनाथ जी के दर्शन और गिरिराज जी का अभिषेक
पूजा के दौरान उन्होंने प्रदेश की निरंतर खुशहाली, सुख और समृद्धि के लिए मंगलकामना की।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने श्रीनाथ जी दर्शन किये
श्रद्धालुओं से आत्मीय मुलाकात, बांटी प्रसादी
इस दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं से आत्मीय संवाद कर यात्रा के दौरान मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली और उनका कुशलक्षेम जाना।
श्रद्धालुओं से आत्मीय मुलाकात
विकास कार्यों पर अधिकारियों संग बैठक
CM भजनलाल ने डीग के अधिकारियों के साथ ली बैठक
बैठक में गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम, राजस्थान धरोहर प्राधिकरण अध्यक्ष ओंकार सिंह लखावत, विधायक डॉ. शैलेष सिंह और बहादुर सिंह कोली सहित अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।
FAQ
- गोवर्धन की सप्तकोसीय परिक्रमा क्या होती है?
सप्तकोसीय परिक्रमा का अर्थ है सात कोस यानी लगभग 21 किलोमीटर की पैदल परिक्रमा। यह गिरिराज (गोवर्धन) पर्वत की पूरी परिधि को पैदल चलकर पूरा करने की परंपरा है जिसे अत्यंत पुण्यकारी माना जाता है। - पूंछरी का लौठा क्यों है खास?
पूंछरी का लौठा गोवर्धन परिक्रमा मार्ग पर स्थित एक महत्वपूर्ण धार्मिक स्थल है। यहां श्रीनाथ जी का प्रसिद्ध मंदिर है। मान्यता है कि परिक्रमा यहीं से शुरू और यहीं पर पूरी होती है।
ये भी पढ़ें:-
डायरेक्टर बनने से पहले चलाता था डेयरी, अब धरे गए करोड़ों की घूसखोरी में
जयपुर में पटाखा फैक्ट्री में भीषण आग, मजदूर फंसे, रेस्क्यू जारी
सरकारी जमीन को निजी बताकर 8 लाख की ठगी, प्रधान के बेटे पर मामला दर्ज
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari