ग्रामीणों पर खनन माफिया ने की फायरिंग, अवैध खनन के विरोध में चल रहा था धरना
Ashish Bhardwaj | Jun 01, 2026, 14:32 IST
Photograph: (the sootr)
राजस्थान के कोटपूतली जिले में अवैध खनन के विरोध में धरने पर बैठे ग्रामीणों पर सोमवार को फायरिंग की गई। ग्रामीणों के अनुसार यह फायरिंग खनन माफिया के गुर्गों ने की। इसमें पांच ग्रामीणों को गोली लगी है।
News In Short
- कोटपूतली जिले में अवैध खनन के विरोध में धरने पर बैठे ग्रामीणों पर फायरिंग।
- ग्रामीणों का आरोप, यह फायरिंग खनन माफिया के गुर्गों ने की, पांच को गोली लगी।
- घायलों में से दो की हालत नाजुक होने पर जयपुर के एसएमएस अस्पताल भेजा।
- दो दिन पहले प्रशासन ने धरनास्थल से टेंट हटा दिया था, ग्रामीणों ने फिर से धरना दिया था।
- आंदोलनकारी ग्रामीण लंबे समय से अवैध खनन के विरोध में दे रहे थे धरना।
News In Detail
राजस्थान में कोटपूतली जिले के अजीतपुरा-कुजेटा गांव में सोमवार को अवैध खनन विरोधी आंदोलन ने उस समय हिंसक रूप ले लिया, जब धरनास्थल पर मौजूद ग्रामीणों पर खनन माफियाओं के गुर्गों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी।
इस हमले में 5 ग्रामीणों को गोली लगी है। घायलों में से दो की हालत बेहद नाजुक होने के कारण उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जयपुर रेफर किया गया है। घटना के बाद से पूरे इलाके में भारी तनाव है और गांव में पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है।
टेंट हटाने से बढ़ा आक्रोश
घटना से ठीक दो दिन पहले स्थानीय प्रशासन ने धरनास्थल पर पहुंचकर ग्रामीणों द्वारा लगाए गए टेंट को हटवा दिया था। प्रशासन की इस कार्रवाई से नाराज ग्रामीणों ने सोमवार को फिर एकजुट होकर धरना शुरू करने का प्रयास किया।
जैसे ही ग्रामीण धरनास्थल पर दोबारा जमा होने लगे, तभी वहां कथित खनन माफियाओं से जुड़े लोग हथियारों के साथ पहुंच गए। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि हमलावरों ने निहत्थे ग्रामीणों पर गोलियां बरसानी शुरू कर दीं।
गांव में मची अफरा-तफरी, अस्पताल में उमड़ी भीड़
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी भारी जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे। खून से लथपथ घायलों को तुरंत कोटपूतली के राजकीय बीडीएम (BDM) अस्पताल ले जाया गया।
डॉक्टरों के मुताबिक घायलों में से दो की स्थिति अत्यंत गंभीर थी, जिसके चलते उन्हें बेहतर इलाज के लिए तुरंत जयपुर के एसएमएस अस्पताल रेफर किया गया है। बाकी घायलों का कोटपूतली में ही उपचार जारी है।
पुलिस और प्रशासन का बयान
इस हमले में 5 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना से जुड़े हर पहलू और तथ्यों की गहनता से जांच की जा रही है।
प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखना उनकी पहली प्राथमिकता है। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
इलाके में भारी तनाव, पुलिस बल तैनात
दोबारा टकराव को रोकने के लिए गांव और आसपास के संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल (Heavy Police Force) तैनात कर दिया गया है। पुलिस की कई टीमें फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।
ये भी पढे़:-
राहुल गांधी पहुंचे पुष्कर, चिंतन शिविर में कांग्रेसियों को देंगे जीत का मंत्र
क्यों हल्की आंधियां भी दिल्ली-एनसीआर तक ले जा रही हैं राजस्थान की धूल, जानिए पूरा कारण
सरकारी खर्च पर बने डॉक्टरों ने नहीं दी सेवा, 50 करोड़ जुर्माना भी अटका
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava