तेजपाल मिर्धा को राजस्थान हाई कोर्ट से मिली राहत, गिरफ्तारी पर लगी रोक

Mukesh Sharma | Sept 20, 2026, 13:36 IST
Share
कुचेरा: तेजपाल मिर्धा को हाईकोर्ट से मिली राहत
कुचेरा: तेजपाल मिर्धा को हाईकोर्ट से मिली राहत

कुचेरा नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष तेजपाल मिर्धा को राजस्थान हाई कोर्ट से राहत मिली है। जस्टिस कुलदीप माथुर की बेंच ने गिरफ्तारी पर रोक लगाई है। उनके खिलाफ 2018 के मामले में एसीबी ने एफआईआर दर्ज की थी। रविवार को विशेष सुनवाई हुई थी।

समझें क्या है पूरा मामला

  • हाईकोर्ट से तेजपाल मिर्धा को मिली राहत।
  • गिरफ्तारी पर फिलहाल लगी रोक।
  • जस्टिस कुलदीप माथुर की बेंच ने सुनाया फैसला।
  • रविवार को हुई विशेष सुनवाई।
  • 2018 के मामले में दर्ज हुई थी एफआईआर।
नागौर जिले की कुचेरा नगर पालिका से जुड़े मामले में रविवार को राजस्थान हाईकोर्ट में हुई विशेष सुनवाई के बाद पूर्व अध्यक्ष एवं वर्तमान पार्षद तेजपाल मिर्धा को राहत मिल गई है

जस्टिस कुलदीप माथुर की विशेष बेंच ने मिर्धा की याचिका पर सुनवाई करते हुए फिलहाल उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है।

तेजपाल मिर्धा के खिलाफ हाल ही में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) में 2018 के एक मामले में FIR दर्ज हुआ है। गिरफ्तारी की आशंका पर मिर्धा ने राजस्थान हाई कोर्ट का रुख किया और दो दिन के लिए प्रोटेक्शन की मांग की थी।

रविवार को हाई कोर्ट में हुई विशेष सुनवाई

मामले की गंभीरता और तात्कालिकता को देखते हुए राजस्थान हाई कोर्ट में रविवार को विशेष सुनवाई हुई। इसके लिए जस्टिस कुलदीप माथुर की विशेष बेंच का गठन किया गया।

याचिका पर सुबह सुनवाई शुरू हुई और तेजपाल मिर्धा की ओर से उनके अधिवक्ता रामावतार चौधरी एवं सहयोगी अधिवक्ता सुमेर सिंह गौर ने अदालत के समक्ष पक्ष रखा।

एसीबी में मुकदमा दर्ज होने के बाद मांगी थी सुरक्षा

तेजपाल मिर्धा के खिलाफ एसीबी में मुकदमा दर्ज होने के बाद उन्होंने हाई कोर्ट से तत्काल राहत की मांग की थी। याचिका में गिरफ्तारी से संरक्षण के साथ-साथ नगर पालिका अध्यक्ष के चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए समय दिए जाने की मांग भी की गई थी।

मामले में रविवार को हुई सुनवाई के बाद हाई कोर्ट ने मिर्धा को अंतरिम राहत देते हुए गिरफ्तारी पर फिलहाल रोक लगाने का आदेश दिया।

नगर पालिका अध्यक्ष के चुनाव से भी जुड़ा मामला

यह मामला कुचेरा नगर पालिका में अध्यक्ष पद के चुनाव से जुड़ा हुआ है। तेजपाल मिर्धा की ओर से अदालत से यह राहत मांगी गई थी कि उन्हें नगर पालिका अध्यक्ष के चुनाव में वोट कास्ट करने का अवसर मिल सके।

हाईकोर्ट के आदेश के बाद अब मिर्धा को तत्काल गिरफ्तारी से राहत मिल गई है।

क्या है पूरा विवाद?

मामला शैतान राम टाक की 4 मई 2018 की शिकायत से जुड़ा है। इसमें 2015 से 2018 के बीच नगर पालिका में हुए विकास कार्यों, सफाई और घर-घर कचरा उठाने के ठेकों में गड़बड़ी के आरोप लगाए गए थे।

शिकायत में आरोप था कि कुछ ठेके तत्कालीन चेयरमैन से जुड़े लोगों की फर्मों को दिए गए। इससे उन्हें फायदा पहुंचाया गया। ठेके पर लगे कर्मचारियों का बीमा और PF नहीं कराने का आरोप भी लगाया गया था। इसके अलावा कागजों में जितने कर्मचारी बताए गए, उतने मौके पर काम नहीं करने की शिकायत भी की गई थी।

शिकायत में टेंडर देने के तरीके पर भी सवाल उठाए गए थे। आरोप था कि टेंडर की सूचना बड़े में देने के बजाय छोटे अखबारों में छपवाई जाती थी। इससे ज्यादा लोगों को टेंडर के बारे में पता नहीं चल पाता था और कुछ खास लोगों को ठेके मिलने का रास्ता आसान हो जाता था।

शैतान राम टाक ने 29 दिसंबर 2017 को सूचना का अधिकार लगाकर नगर पालिका से काम और टेंडरों की जानकारी मांगी थी। जानकारी नहीं मिलने पर उन्होंने राज्य मुख्य सूचना आयुक्त के यहां अपील की।

एसीबी के दस्तावेज के मुताबिक, 2015 से 2018 के बीच दिए गए कामों के रिकॉर्ड की जांच में शुरुआती तौर पर गड़बड़ी सामने आई। इसके बाद अब भ्रष्टाचार निवारण कानून की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।

करीब सात साल पुराने मामले में यह कार्रवाई ऐसे समय हुई है, जब कुचेरा नगर पालिका में अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर सियासी खींचतान तेज है। इससे चुनाव से ठीक पहले यह पुराना मामला एक बार फिर चर्चा में आ गया है।

ये भी पढ़ें:-

अजमेर मेयर चुनाव: क्या खारिज होगा कांग्रेस प्रत्याशी का नामांकन? जानिए पूरा सच

भीलवाड़ा नगर निगम: भाजपा की जसवंत कंवर निर्विरोध निर्वाचित, बनीं नई महापौर

निकाय चनाव: विधायकों की मनमर्जी पर कांग्रेस का अंकुश, बदला टिकट वितरण पैटर्न

जयपुर निगम चुनाव, कैंडिडेट की सुविधा के लिए 15 केंद्रों पर खुलेंगे नामांकन ऑफिस

Tags:
  • राजस्थान हाई कोर्ट
  • एसीबी
  • नगर पालिका
  • तेजपाल मिर्धा
राजस्थान पुलिस की ऐतिहासिक पहल, हाइटेक होगी बीट पुलिसिंग, पहले चरण में 9 जिलों में होगी लागू

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान पुलिस की ऐतिहासिक पहल, हाइटेक होगी बीट पुलिसिंग, पहले चरण में 9 जिलों में होगी लागू
जवाहर सर्किल के सब-वे की 20 दुकानें बनीं कबाड़घर: दो बार नीलामी फेल, अब बिजली पर ₹19.97 लाख का नया टेंडर

By Raghvendra Singh Rathore

जवाहर सर्किल के सब-वे की 20 दुकानें बनीं कबाड़घर: दो बार नीलामी फेल, अब बिजली पर ₹19.97 लाख का नया टेंडर
पांच सितारा शेरेटन ग्रैंड पैलेस होटल ने गंदगी फैलाई, इंदौर नगर निगम ने किया ढाई लाख का स्पॉट फाइन

By Sanjay Gupta

पांच सितारा शेरेटन ग्रैंड पैलेस होटल ने गंदगी फैलाई, इंदौर नगर निगम ने किया ढाई लाख का स्पॉट फाइन
सीएम मोहन यादव ने बोला हमला राहुल गांधी पर हमला, बोले-कांग्रेसी तब न सुधरे और ना अब सुधर रहे

By Sandeep Kumar

सीएम मोहन यादव ने बोला हमला राहुल गांधी पर हमला, बोले-कांग्रेसी तब न सुधरे और ना अब सुधर रहे
छत्तीसगढ़ सचिवालय में प्रमोशन की बड़ी खबर, एक अवर सचिव और दो अनुभाग अधिकारियों को मिली पदोन्नति

By VINAY VERMA

छत्तीसगढ़ सचिवालय में प्रमोशन की बड़ी खबर, एक अवर सचिव और दो अनुभाग अधिकारियों को मिली पदोन्नति
छत्तीसगढ़ पुलिस में 7 अधिकारियों की नई पोस्टिंग, CM सुरक्षा से राजभवन तक बदले अधिकारी, भाटापारा DSP भी बदले

By VINAY VERMA

छत्तीसगढ़ पुलिस में 7 अधिकारियों की नई पोस्टिंग, CM सुरक्षा से राजभवन तक बदले अधिकारी, भाटापारा DSP भी बदले
3605 पंचायतों में चुनाव तारीख बदलने की तैयारी: 6 नवंबर को धनतेरस, आयुक्त बोले-कैलेंडर बनाते समय ध्यान नहीं रहा

By Jageshwar prasad

3605 पंचायतों में चुनाव तारीख बदलने की तैयारी: 6 नवंबर को धनतेरस, आयुक्त बोले-कैलेंडर बनाते समय ध्यान नहीं रहा