अल कायदा ने किया राजस्थान से गए जनरल मैनेजर समेत तीन भारतीयों का अफ्रीकी देश माली में अपहरण
Nitin Kumar Bhal | Jul 14, 2025, 12:04 IST
माली में अपह्रत प्रकाश चन्द्र जोशी (इनसेट)।
पश्चिमी अफ्रीकी देश माली में आतंकियों ने राजस्थान निवासी प्रकाश चंद्र जोशी का अपहरण कर लिया। इनके साथ तेलंगाना और ओडिशा के दो व्यक्तियों का भी अपहरण हुआ है।
पश्चिमी अफ्रीकी देश माली के बमाको शहर स्थित डायमंड सीमेंट फैक्ट्री में कार्यरत राजस्थान (Rajasthan) के जयपुर के वैशाली नगर निवासी 61 वर्षीय प्रकाश चंद्र जोशी के साथ दो अन्य भारतीयों का एक जुलाई को आतंकियों ने अपहरण कर लिया। प्रकाश चंद्र जोशी (Prakash Chandra Joshi) के परिवार वालों का कहना है कि एक बार विदेश मंत्रालय से सूचना मिली थी, लेकिन उसके बाद से उनका दुबारा संपर्क नहीं हुआ है। परिवार का कहना है कि वे विदेश मंत्रालय से एक बार फिर से अपनी बात रखने का अवसर चाहते हैं, ताकि उन्हें मदद मिल सके। इस हमले के पीछे अल-कायदा से जुड़े आतंकी संगठन जमात नुसरत अल-इस्लाम वल-मुस्लिमीन (JNIM) का हाथ होने की आशंका जताई जा रही है। यह ग्रुप पहले भी माली, नाइजर और बुर्किना फ़ासो में विदेशी कर्मचारियों को टारगेट कर चुका है। प्रकाश चंद जोशी के साथ अमरलिंगेश्वर राव (तेलंगाना, मिरयालगुडा ) और पी. वेंकटरमन (ओडिशा, गंजम) का भी अपहरण किया गया है। ये माली में 2015 से ही काम कर रहे थे, और छह महीनों से वह डायमंड सीमेंट फैक्ट्री में काम कर रहे थे।
प्रकाश चंद्र की बेटी चित्रा ने बताया कि उन्होंने 30 जून को अपने पापा से बात की थी। उस समय माली में नेटवर्क की समस्या थी और वहां बारिश भी ज्यादा हो रही थी। चित्रा ने यह भी बताया कि पापा डायमंड सीमेंट फैक्ट्री में जनरल मैनेजर थे और कंपनी से लगातार संपर्क करने पर उनका यही जवाब आता था कि आतंकियों ने उनसे संपर्क नहीं किया और न ही कोई मांग की है। कंपनी ने आतंकियों द्वारा भेजी गई एक फोटो भी साझा की, जिसमें प्रकाश चंद्र पेड़ के नीचे जमीन पर बैठे हुए दिखाई दे रहे थे।
प्रकाश चंद्र जोशी की पत्नी सुमन का कहना है कि वे विदेश मंत्रालय से लगातार संपर्क करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा, "हम चाहते हैं कि विदेश मंत्रालय हमारी मदद करे और हमें इस मामले में सुनवाई का मौका दे। हम दिल्ली जाने के लिए भी तैयार हैं।"
अब, प्रकाश चंद्र जोशी के परिवार की पूरी उम्मीद विदेश मंत्रालय पर टिकी है। परिवार को उम्मीद है कि सरकारी स्तर पर इस मामले की प्राथमिकता लेकर जल्दी से जल्दी कोई कार्रवाई की जाएगी, ताकि उनके प्रियजन का सकुशल लौटना सुनिश्चित हो सके।
📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
thesootr links
विदेश मंत्रालय प्रकाश चंद्र जोशी अपहरण भारतीय विदेश मंत्रालय
क्या है जमात नुसरत अल-इस्लाम वल-मुस्लिमीन
| |
क्या बोले जोशी के परिजन?
परिजन की विदेश मंत्रालय से क्या मांग है?
विदेश मंत्रालय पर टिकी पूरी उम्मीद
FAQ
- 1. माली में प्रकाश चंद्र जोशी का अपहरण कब हुआ था?
उत्तर: प्रकाश चंद्र जोशी का अपहरण 1 जुलाई को माली के बमाको शहर स्थित डायमंड सीमेंट फैक्ट्री से किया गया था। - 2. प्रकाश चंद्र जोशी के परिवार ने किससे मदद की अपील की है?
उत्तर: प्रकाश चंद्र जोशी के परिवार ने विदेश मंत्रालय से मदद की अपील की है, ताकि उनका अपहृत परिवार सदस्य जल्द से जल्द वापस आ सके। - 3. क्या कंपनी से प्रकाश चंद्र जोशी के अपहरण के बारे में कोई जानकारी मिली है?
उत्तर: कंपनी ने बताया कि आतंकियों ने उनसे कोई संपर्क नहीं किया और न ही कोई मांग की है। कंपनी ने एक फोटो भेजी थी जिसमें प्रकाश चंद्र पेड़ के नीचे बैठे हुए थे।
📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- एजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापन और क्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
विदेश मंत्रालय प्रकाश चंद्र जोशी अपहरण भारतीय विदेश मंत्रालय
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari