मंदिर दर्शन जाते समय पोखर में पलटी वैन, 3 बच्चों सहित 4 की मौत

Ashish Bhardwaj | Sept 05, 2026, 20:01 IST
Share
धौलपुर वैन हादसा
धौलपुर वैन हादसा

राजस्थान में धौलपुर के मनियां थाना क्षेत्र में फूलपुर रोड पर एक वैन पानी से भरे गड्ढे में गिर गई। हादसे में तीन बच्चों समेत चार लोगों की मौत हो गई, 8 लोग घायल हैं।

समझें क्या है पूरा मामला

  • धौलपुर में दर्दनाक हादसा, ईको वैन पलटने से 4 की मौत।
  • पानी से भरे गड्ढे में गिरी बच्चों-महिलाओं से भरी वैन।
  • हादसे में तीन बच्चों समेत महिला की गई जान।
  • 8 घायल, चार को धौलपुर किया गया रेफर।
  • मनियां थाना पुलिस ने शुरू की हादसे की जांच।
राजस्थान के धौलपुर में मनियां थाना क्षेत्र के फूलपुर गांव रोड पर शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। बच्चों और महिलाओं से भरी एक ईको वैन संतुलन बिगड़ने से पानी से भरे गड्ढे में पलट गई। हादसे में तीन बच्चों और एक महिला समेत चार लोगों की मौत हो गई। करीब 8 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से चार को बेहतर इलाज के लिए धौलपुर रेफर किया गया है।

ग्रामीणों ने चलाया राहत कार्य

हादसा होते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने वैन में फंसे लोगों को बाहर निकाला।

बाद में क्रेन मंगवाकर वैन को गड्ढे से बाहर निकाला गया। सूचना मिलते ही मनियां थाना पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई। थाना प्रभारी, सीओ और अन्य अधिकारी भी घटनास्थल पहुंचे।

अस्पताल में चार को मृत घोषित किया गया

वैन से निकाले गए लोगों को मनियां अस्पताल पहुंचाया गया। यहां एक महिला, दो बालिकाओं और एक बालक को मृत घोषित कर दिया गया।

मनियां अस्पताल के चिकित्सक के अनुसार अस्पताल में कुल 8 लोगों को लाया गया था। इनमें से 4 लोगों की मौत पहले ही हो चुकी थी। बाकी 4 घायलों का अस्पताल में प्राथमिक उपचार किया गया।

प्राथमिक उपचार के बाद इन चार घायलों को बेहतर इलाज के लिए धौलपुर जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। घायलों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल बताए जा रहे हैं। उनकी मौजूदा स्थिति को लेकर अभी विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।

हादसे की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने हादसे की जानकारी जुटाते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर वाहन का संतुलन बिगड़ना ही हादसे की वजह माना जा रहा है।

वैन में सवार सभी लोग सैंपऊ उपखंड क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। इस हादसे के बाद सैंपऊ क्षेत्र में शोक का माहौल है।

ये खबर भी पढे़:-

कुछ घंटों की बारिश ने खोली पोल, वोट मांगने पहुंच रहे नेताओं से जवाब मांग रही जनता

राजस्थान में आईएएस अधिकारियों पर महंगाई का दिखा असर, कर दी चार गुना वेतन बढ़ोतरी की मांग

सिजेरियन प्रसव को लेकर CS की नाराजगी, अन्य 6 अस्पताल क्यों नहीं दे रहे सुविधा?

बामनवास प्रधान का विवादित बयान, कहा - BJP को वोट नहीं दिया तो थानों के चक्कर काटोगे

Tags:
  • राजस्थान
  • दर्दनाक हादसा
  • धौलपुर
  • जिला चिकित्सालय
13 से 16 अक्टूबर तक होगी सहायक निदेशक और वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी परीक्षा, जानें कब मिलेगा एडमिट कार्ड

By Ashish Bhardwaj

13 से 16 अक्टूबर तक होगी सहायक निदेशक और वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी परीक्षा, जानें कब मिलेगा एडमिट कार्ड
CG Top News : खरोरा अडानी फैक्ट्री में शराब बिक्री पर बवाल, बालोद में एसिड अटैक और हाईकोर्ट का अहम फैसला समेत पढ़े छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें

By Umeshwari Baghel

CG Top News : खरोरा अडानी फैक्ट्री में शराब बिक्री पर बवाल, बालोद में एसिड अटैक और हाईकोर्ट का अहम फैसला समेत पढ़े छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें
राजस्थान पुलिस की ऐतिहासिक पहल, हाइटेक होगी बीट पुलिसिंग, पहले चरण में 9 जिलों में होगी लागू

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान पुलिस की ऐतिहासिक पहल, हाइटेक होगी बीट पुलिसिंग, पहले चरण में 9 जिलों में होगी लागू
जवाहर सर्किल के सब-वे की 20 दुकानें बनीं कबाड़घर: दो बार नीलामी फेल, अब बिजली पर ₹19.97 लाख का नया टेंडर

By Raghvendra Singh Rathore

जवाहर सर्किल के सब-वे की 20 दुकानें बनीं कबाड़घर: दो बार नीलामी फेल, अब बिजली पर ₹19.97 लाख का नया टेंडर
पांच सितारा शेरेटन ग्रैंड पैलेस होटल ने गंदगी फैलाई, इंदौर नगर निगम ने किया ढाई लाख का स्पॉट फाइन

By Sanjay Gupta

पांच सितारा शेरेटन ग्रैंड पैलेस होटल ने गंदगी फैलाई, इंदौर नगर निगम ने किया ढाई लाख का स्पॉट फाइन
सीएम मोहन यादव ने बोला राहुल गांधी पर हमला, कांग्रेसी तब न सुधरे और ना अब सुधर रहे

By Sandeep Kumar

सीएम मोहन यादव ने बोला राहुल गांधी पर हमला, कांग्रेसी तब न सुधरे और ना अब सुधर रहे
छत्तीसगढ़ सचिवालय में प्रमोशन की बड़ी खबर, एक अवर सचिव और दो अनुभाग अधिकारियों को मिली पदोन्नति

By VINAY VERMA

छत्तीसगढ़ सचिवालय में प्रमोशन की बड़ी खबर, एक अवर सचिव और दो अनुभाग अधिकारियों को मिली पदोन्नति