राजस्थान : नीले ड्रम में शव मिलने के बाद पत्नी और प्रेमी गिरफ्तार, 8 साल के बेटे ने किया खुलासा

Gyan Chand Patni | Published:
Share
blue drum
blue drum

राजस्थान के खैरथल-तिजारा जिले में किशनगढ़बासनीले ड्रम में शव मिलने के बाद पत्नी और प्रेमी को गिरफ्तार किया गया है। 8 साल के बेटे ने इस घिनौने अपराध का खुलासा किया।

सुनील जैन @ अलवर

राजस्थान में एक भयावह हत्या का मामला सामने आया है, जिसमें एक पति की हत्या कर उसका शव नीले ड्रम में छुपाया गया था। इस घटना में पत्नी और उसके प्रेमी की गिरफ्तारी हुई है।

मेरठ में एक महिला ने प्रेमी की मदद से अपने पति की हत्या करके शव नीले ड्रम में छिपा दिया था। ताजा घटना के बाद अब नीला ड्रम फिर चर्चा में आ गया है। ताजा घटना राजस्थान के खैरथल-तिजारा जिले में किशनगढ़बास इलाके में हुई।

राजस्थान में नीले ड्रम में शव मिलने का मामला देशभर में चर्चा का विषय बना। नीले ड्रम में शव की गुत्थी सुलझी और हत्या के आरोप में पत्नी और प्रेमी गिरफ्तार हुए। पुलिस का मानना है कि अवैध संबंध भी है हत्या का कारण।

हंसराज के बेटे ने खोले बड़े राज

हंसराज के 8 वर्षीय बेटे हर्षल ने इस घटना के बारे में कई बड़े राज खोले हैं। हर्षल ने बताया कि 15 अगस्त को उसके पापा हंसराज, मम्मी और अंकल जितेंद्र ने एक साथ शराब पी थी। नशे में धुत होने के बाद पापा ने मम्मी को मारना शुरू किया, लेकिन अंकल ने मम्मी को बचाया। इस दौरान हर्षल को उसके तीन छोटे भाई-बहनों को सोने भेज दिया गया।

जब हर्षल की नींद खुली, तो उसने देखा कि पापा बेड पर पड़े हैं और मम्मी और अंकल उनके पास खड़े हैं। बाद में मम्मी और अंकल ने पानी से भरे नीले ड्रम में पापा का शव डाला और उस पर नमक डालकर उसे छुपा दिया। हर्षल ने जब मम्मी से पूछा, तो उसने कहा कि पापा मर गए हैं ।

परिवार में होता रहता था झगड़ा

हर्षल ने बताया कि उसके पापा अक्सर मम्मी को मारते थे और बीड़ी से जलाते थे। एक बार तो गुस्से में पापा ने हर्षल पर भी ब्लेड से हमला किया था जिसके निशान हर्षल के शरीर पर अब भी हैं। परिवार में झगड़ा होता रहता था। हर्षल के अनुसार, अंकल जितेंद्र परिवार की मदद करता रहता था, लेकिप यह बात हंसराज को पसंद नहीं थी।

राजस्थान: चतुर्थ श्रेणी भर्ती परीक्षा में पांच पारियों के उम्मीदवार प्रश्नपत्र घर नहीं ले जा पाएंगे

राजस्थान में IAS नियुक्ति को लेकर विवाद, सरकार पर लगे जातिवादी होने के आरोप, जानें पूरा मामला



drum
drum

हत्या की योजना और अपराध का खुलासा

15 अगस्त को हंसराज की हत्या पूरी तरह से योजनाबद्ध थी। जितेंद्र और लक्ष्मी ने मिलकर शराब पी, और जब हंसराज नशे में था, तब जितेंद्र ने उसकी छाती पर बैठकर उसके हाथ दबाए और तकिये से उसका मुंह दबा दिया। इस दौरान लक्ष्मी ने हंसराज के दोनों पैर दबाए, जिससे हंसराज की मौत हो गई। इसके बाद, दोनों ने हंसराज के शव को नीले ड्रम में रखा और उस पर नमक डालकर चादर से ढक दिया।

राजस्थान बाजरा उत्पादन में अव्वल, फिर भी किसानों को करोड़ों का नुकसान, जानें पूरा मामला

अवैध संबंध और विवाद

जितेंद्र शर्मा का अतीत भी विवादों से भरा हुआ रहा है। उसके कई महिलाओं के साथ अवैध संबंध बताए जाते हैं। उसकी पत्नी की मौत भी संदेहास्पद रही। उसकी पत्नी की मौत के मामले में भी सवाल उठ रहे हैं।

मां की प्रतिक्रिया: जीवन नर्क बन चुका है

जितेंद्र की मां, मिथलेश ने इस हत्या के बारे में दुख जताया है और कहा है कि जितेंद्र ने उनके जीवन को नर्क बना दिया है। उनका कहना है कि समाज में उनके बेटे के कारण उन्हें शर्मिंदगी उठानी पड़ रही है। मिथलेश ने कहा कि जितेंद्र ने कई परिवारों को उजाड़ दिया है और अब समाज में मुंह दिखाने के लायक नहीं छोड़ा है।

FAQ

  1. 1. नीले ड्रम में शव क्यों डाला गया?
    जितेंद्र और लक्ष्मी ने शव को छुपाने के लिए नीले ड्रम का उपयोग किया। उन्होंने नमक डालकर उसे ढक दिया था ताकि शव की स्थिति खराब हो जाए और कोई शक न हो।
  2. 2. जितेंद्र और लक्ष्मी के बीच कैसे संबंध थे?
    जितेंद्र और लक्ष्मी के बीच अवैध संबंध थे, और यह रिश्ता हंसराज की हत्या का कारण बना। जितेंद्र ने लक्ष्मी को अपने घर में किराए पर कमरा दिलवाया था, जिससे उनका रिश्ता मजबूत हुआ।
  3. 3. जितेंद्र की पत्नी की मौत का क्या कारण था?
    जितेंद्र की पत्नी की मौत 12 साल पहले हुई थी, लेकिन कई लोग इसे संदिग्ध मानते हैं।

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧👩



Tags:
  • राजस्थान में नीले ड्रम में शव
  • नीले ड्रम में शव की गुत्थी सुलझी
  • हत्या के आरोप में पत्नी और प्रेमी गिरफ्तार
  • अवैध संबंध भी है हत्या का कारण
  • पति की हत्या कर उसका शव नीले ड्रम में छुपाया
सिंहस्थ में सुरक्षा के लिए MP पुलिस का चक्रव्यूह, तैयार होंगे NSG जैसे 250 कमांडो, चप्पे-चप्पे पर रखेंगे नजर

By Aman Vaishnav

सिंहस्थ में सुरक्षा के लिए MP पुलिस का चक्रव्यूह, तैयार होंगे NSG जैसे 250 कमांडो, चप्पे-चप्पे पर रखेंगे नजर
शिवपुरी और ग्वालियर दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव, लाडली बहना योजना और सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि करेंगे ट्रांसफर

By Aman Vaishnav

शिवपुरी और ग्वालियर दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव, लाडली बहना योजना और सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि करेंगे ट्रांसफर
न कोई सबूत मिला न ही कोई फिंगरप्रिंट, दुबई से आई बेटी को गहने दिखाने बैंक पहुंचे पूर्व RERA चेयरमैन के लॉकर से गहने गायब

By Aman Vaishnav

न कोई सबूत मिला न ही कोई फिंगरप्रिंट, दुबई से आई बेटी को गहने दिखाने बैंक पहुंचे पूर्व RERA चेयरमैन के लॉकर से गहने गायब
ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की मेजबानी भोपाल में, लेकिन निवेश दूसरे शहरों में, आखिर राजधानी से क्यों मुंह मोड़ रहीं बड़ी कंपनियां?

By Aman Vaishnav

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की मेजबानी भोपाल में, लेकिन निवेश दूसरे शहरों में, आखिर राजधानी से क्यों मुंह मोड़ रहीं बड़ी कंपनियां?
MP-CG-Rajasthan Weather Update: मध्यप्रदेश में रातें हुईं ठंडी, छत्तीसगढ़ में मौसम साफ तो राजस्थान के 5 जिलों में आंधी-बारिश के आसार

By Aman Vaishnav

MP-CG-Rajasthan Weather Update: मध्यप्रदेश में रातें हुईं ठंडी, छत्तीसगढ़ में मौसम साफ तो राजस्थान के 5 जिलों में आंधी-बारिश के आसार
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी