नागौर में 24 घंटे के डिप्टी SP, ज्वाइनिंग के अगले दिन ही हुआ ट्रांसफर

Saurabh Mishra | Aug 20, 2026, 13:33 IST
Share
नागौर के मूण्डवा में नए डिप्टी SP विनोद कुमार का 24 घंटे में तबादला
नागौर के मूण्डवा में नए डिप्टी SP विनोद कुमार का 24 घंटे में तबादला

नागौर के मूण्डवा में नए डिप्टी SP विनोद कुमार नैण की ज्वाइनिंग के 24 घंटे बाद ही कुशलगढ़ तबादला हो गया। इसके साथ ही मूण्डवा SDM पद पर भी तीन बार तबादला सूची बदली।

समझें क्या है पूरा मामला

  • नागौर के मूण्डवा में नए डिप्टी SP विनोद कुमार का 24 घंटे में तबादला।
  • विनोद कुमार ने ही मंगलवार को ही अपना पदभार संभाला था।
  • डिप्टी एसपी का बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ तबादला कर दिया गया।
  • साढ़े पांच महीने से यह पद खाली था।
  • मूण्डवा SDM पद पर भी तीन बार तबादला सूची बदली।
राजस्थान में बुधवार शाम को नगरीय निकाय चुनाव की तारीखों का ऐलान हुआ। इस सबके बीच, सरकार ने थोकबंद तबादले किए। इसी कड़ी में, मूण्डवा उपखंड मुख्यालय में बतौर डिप्टी एसपी आए विनोद कुमार नैण का एक दिन में ही तबादला हो गया। साढ़े 5 महीने से यहां पद खाली था और मंगलवार को ही विनोद कुमार ने मूण्डवा पहुंचकर पदभार संभाला था, लेकिन दिन ढलते-ढलते उनकी नई पोस्टिंग का आदेश आ गया।

डिप्टी एसपी विनोद कुमार को शाम को जारी हुई तबादला सूची में बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ डिप्टी के पद पर भेज दिया गया। यानी मूण्डवा ज्वाइनिंग के करीब एक दिन बाद ही उन्हें रिलीव होना पड़ा। बुधवार को नैण मूण्डवा से रिलीव भी हो गए। उनकी जगह व्यवस्थार्थ जिम्मेदारी संभाल रहे धरमचंद को मूण्डवा के डिप्टी एसपी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

विनोद कुमार की ट्रेनिंग के बाद थी पहली पोस्टिंग

विनोद कुमार नैण 2024 बैच के आरपीएस अधिकारी हैं। प्रशिक्षण के बाद यह उनकी पहली नियुक्ति थी। इससे पहले वे नागौर जिला मुख्यालय पर उप अधीक्षक साइबर क्राइम के पद पर कार्यरत रहे।

उनकी नियुक्ति से पहले मूण्डवा डिप्टी का पद करीब साढ़े पांच महीने से खाली था। इस दौरान कभी ट्रेनी आरपीएस तो कभी अतिरिक्त प्रभार वाले अधिकारियों से काम चलाया जा रहा था। स्थायी अधिकारी की नियुक्ति के बाद व्यवस्था पटरी पर आने की उम्मीद जगी थी, लेकिन महज एक दिन में ही तस्वीर बदल गई।

तीन सूचियों के बाद तय हुआ मूण्डवा SDM

राजस्थान पंचायत-निकाय चुनाव से पहले हुए प्रशासनिक फेरबदल में मूण्डवा खासा चर्चित रहा। तीन बार निकली तबादला सूचियों के बाद आखिरकार रजत ने बुधवार को मूण्डवा उपखंड अधिकारी का पद संभाला। इससे पहले एसडीएम प्रभजोत सिंह गिल का खाजूवाला तबादला हुआ था।

पहली सूची में पंकज कुमार को मूण्डवा एसडीएम की जिम्मेदारी दी गई थी, जबकि वे जोधपुर दक्षिण में पदस्थ थे। इसके बाद दूसरी सूची में सीता शर्मा को नाचना से मूण्डवा एसडीएम लगाया गया। तीसरी सूची में फिर बदलाव करते हुए करौली के हिंडौन से रजत को मूण्डवा एसडीएम बनाया गया।

रजत पहले जायल एसडीएम भी रह चुके हैं। वहीं सीता शर्मा को अब नागौर सहायक कलक्टर की जिम्मेदारी दी गई है।

डिस्कॉम अभियंता का भी बदला आदेश

मूण्डवा डिस्कॉम के सहायक अभियंता का तबादला भी चर्चा में रहा। पहले उन्हें एपीओ (Awaiting Posting Order) किया गया था और अब दोबारा मूण्डवा में ही पदस्थापित कर दिया गया है। लगातार बदलते आदेशों के बीच मूण्डवा में प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों की पोस्टिंग फिलहाल चर्चा का विषय बनी हुई है।

यह खबरें भी पढ़ें...

राजस्थान सरकार का रक्षाबंधन को लेकर बड़ा फैसला, बहनों को मिलेगा डबल गिफ्ट

थप्पड़ कांड से चर्चित दो पत्नियों वाले RAS अफसर छोटू लाल शर्मा का तबादला

निकाय चुनाव से पहले जयपुर में बड़ा पुलिस फेरबदल, 33 थानाधिकारियों का ट्रांसफर

मनमाने तबादले पर चली हाई कोर्ट की कैंची, पूर्व MLA के बेटे का तबादला आदेश रद्द

Tags:
  • राजस्थान
  • राजस्थान सरकार
  • ट्रांसफर
  • तबादला
  • राजस्थान पंचायत-निकाय चुनाव
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब

By VINAY VERMA

अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान

By Ashish Bhardwaj

RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान