RE-NEET 2026: अलर्ट मोड़ पर खुफिया विभाग, जयपुर में 30 संदिग्धों से पूछताछ

Ashish Bhardwaj | Jun 20, 2026, 13:13 IST
Share
NEET 2026 परीक्षा
Photograph: (the sootr)

NEET 2026 परीक्षा से पहले पेपर लीक की आशंका पर IB ने राजस्थान में 30 संदिग्धों से पूछताछ की। एक दर्जन लोग निगरानी में हैं। लेकिन अभी तक किसी को भी गिरफ्तारी नहीं किया गया है।

समझें क्या है पूरा मामला

  • NEET 2026 से पहले पेपर लीक की आशंका को लेकर इंटेलिजेंस ब्यूरो अलर्ट मोड पर है।
  • जयपुर में पिछले 5 दिनों में करीब 30 संदिग्धों से पूछताछ की गई।
  • शुक्रवार को जयपुर ईस्ट में 5 लोगों से अलग से पूछताछ हुई।
  • अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई, लेकिन जांच का दायरा बढ़ा दिया गया है।
  • एक दर्जन से ज्यादा लोगों पर निगरानी रखी जा रही है, गतिविधियों की मॉनिटरिंग जारी है।
NEET 2026 परीक्षा से पहले पेपर लीक की आशंका सामने आई है। इंटेलिजेंस ब्यूरो ने जयपुर में पांच दिनों में 30 संदिग्धों से पूछताछ की। शुक्रवार को जयपुर ईस्ट जिले में पांच और लोगों से पूछताछ हुई। अब तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। एक दर्जन से ज्यादा लोग अभी भी निगरानी में हैं।

सुरक्षा एजेंसियां आई हरकत में

देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा आने वाली है। NEET 2026 से पहले ही सुरक्षा एजेंसियां हरकत में आ गई हैं। पेपर लीक की किसी भी संभावना को रोकने के लिए खुफिया तंत्र पूरी तरह सक्रिय है।

सूत्रों के मुताबिक इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) ने जयपुर में पिछले पांच दिनों में करीब 30 संदिग्ध लोगों से पूछताछ की। यह पूछताछ स्थानीय पुलिस के सहयोग से हुई। शुक्रवार को भी जयपुर ईस्ट जिले में पांच लोगों को बुलाकर सवाल-जवाब किए गए।

किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई अब तक

पूछताछ के बाद सभी संदिग्धों को छोड़ दिया गया। अभी तक किसी भी व्यक्ति को गिरफ्तार नहीं किया गया है। लेकिन एजेंसियों ने इनके बयानों और गतिविधियों के आधार पर जांच का दायरा और बड़ा कर दिया है। यह जांच पूरी तरह एहतियाती है। अधिकारिक स्तर पर अभी तक किसी पेपर लीक की पुष्टि नहीं की गई है।

एक दर्जन से ज्यादा निगरानी में

पूछताछ में मिले इनपुट के आधार पर IB और जयपुर पुलिस ने 12 से ज्यादा लोगों को निगरानी सूची में डाल दिया है। इन लोगों की रोजाना की गतिविधियों पर नजर है। उनके संपर्कों और सोशल मीडिया नेटवर्क की भी जांच हो रही है।

सूत्र बताते हैं कि संगठित नकल गिरोहों की संभावित गतिविधियों को रोकने के लिए यह कदम उठाए गए हैं। तकनीकी निगरानी भी जारी है।

अलर्ट मोड़ पर खुफिया एजेंसियां

परीक्षा से पहले किसी भी तरह की गड़बड़ी न हो, इसके लिए एजेंसियां लगातार फील्ड इनपुट जुटा रही हैं। संदिग्ध नेटवर्क की पड़ताल की जा रही है। जमीनी स्तर पर जानकारी जुटाने का काम तेज कर दिया गया है।

यह स्थिति 2024 के NEET विवाद के बाद और ज्यादा संवेदनशील हो गई है। उस साल पेपर लीक के आरोपों ने पूरे देश में हंगामा मचाया था। इसी को देखते हुए इस बार सुरक्षा पहले से ही कड़ी की जा रही है।

NEET 2026 की तैयारी में लाखों छात्र

देशभर में लाखों छात्र NEET 2026 की तैयारी में जुटे हैं। राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ से भी बड़ी संख्या में छात्र इस परीक्षा में बैठेंगे। ऐसे में किसी भी तरह की गड़बड़ी इन छात्रों के भविष्य पर सीधा असर डाल सकती है।

सुरक्षा एजेंसियों की यह तत्परता छात्रों और अभिभावकों के लिए राहत की बात है। हालांकि जांच का अंतिम नतीजा अभी सामने नहीं आया है।

FAQ

  1. RE - NEET 2026 से पहले जयपुर में क्या हो रहा है?
    IB ने जयपुर में पेपर लीक की आशंका को देखते हुए पांच दिनों में करीब 30 संदिग्धों से पूछताछ की है। स्थानीय पुलिस इसमें सहयोग कर रही है। अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।
  2. क्या NEET 2026 का पेपर लीक हो गया है?
    अधिकारिक स्तर पर किसी भी पेपर लीक की पुष्टि नहीं की गई है। एजेंसियां एहतियात के तौर पर संभावित खतरे की जांच कर रही हैं। यह जांच पूरी तरह निवारक उपाय के रूप में हो रही है।
  3. RE - NEET 2026 से पहले निगरानी सूची में कितने लोग हैं और क्यों?
    एक दर्जन से ज्यादा लोगों को निगरानी सूची में रखा गया है। ये वे लोग हैं जिनसे पूछताछ में संदिग्ध जानकारी मिली। इनके संपर्क, गतिविधियां और सोशल मीडिया नेटवर्क की जांच जारी है।

ये खबर भी पढे़:-

स्कूल के दिनों में देखा सपना, पहले ही प्रयास में AIR 15, IAS रिया डाबी की कहानी

मां मनरेगा मजदूर, यूट्यूब से की पढाई और क्रैक किया UPSC, आईएएस सोहनलाल की कहानी

RPSC में दो नए सदस्य नियुक्त, केसरी सिंह बने कार्यवाहक अध्यक्ष

आधी रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, राजस्थान में 178 RAS के तबादले

Tags:
  • सोशल मीडिया
  • पेपर लीक
  • इंटेलिजेंस ब्यूरो
  • मेडिकल प्रवेश परीक्षा
  • NEET 2026
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा