सूबेदार के बेटे ने नीट-यूजी में गाड़ा झंडा, दोबारा परीक्षा में भी आए 705 अंक
Jageshwar prasad | Jul 17, 2026, 15:15 IST
NEET-UG में अलवर के गौरव को 9वीं रैंक
राजस्थान में अलवर के गौरव ने नीट-यूजी में ऑल इंडिया 9वीं रैंक प्राप्त की है। रोचक बात यह है कि उसने पहली परीक्षा में भी 720 में से 705 अंक प्राप्त किए थे। इस बार उसके यही नंबर आए।
समझें क्या है पूरा मामला
- अलवर के गौरव सिंह ने नीट-यूजी में ऑल इंडिया 9वीं रैंक प्राप्त की।
- इस बार गौरव ने परीक्षा में 720 में से 705 अंक हासिल किए।
- रोचक बात यह है कि पहली परीक्षा में उसको 705 अंक आए।
- गौरव ने कोटा में कोचिंग प्राप्त कर नीट की तैयारी की थी।
- परीक्षा तैयारी में फौजी पिता का अनुशासन और परिवार का साथ मिला।
कहते हैं कि प्रतिभा और पक्का इरादा हो तो परिस्थितियां चाहे कितनी भी कठिन हों, सफलता कदम चूम ही लेती है। कुछ ऐसा ही कर दिखाया है मुंडावर क्षेत्र के एक छोटे से गांव गादूवास के रहने वाले गौरव सिंह ने।
गौरव ने नीट यूजी (NEET UG) में शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑल इंडिया 9वीं रैंक (AIR-9) हासिल की है। उन्होंने परीक्षा में 720 में से 705 अंक प्राप्त कर न सिर्फ अपने माता-पिता, बल्कि पूरे जिले का नाम रोशन कर दिया है।
जब रद्द हुई परीक्षा, तब डिगे नहीं कदम
गौरव बताते हैं, जब पहली बार परीक्षा रद्द हुई, तो मैं कई दिनों तक मानसिक रूप से बेहद परेशान रहा। सब कुछ नए सिरे से शुरू करना और दोबारा उसी एकाग्रता से तैयारी करना आसान नहीं था।
गौरव ने अपने आत्मविश्वास को डगमगाने नहीं दिया। पहली परीक्षा में भी उनके 705 अंक आए थे। जब दोबारा परीक्षा हुई, तब भी उन्होंने पूरे आत्मविश्वास के साथ 705 अंक हासिल किए। उसने यह साबित कर दिया कि उनकी सफलता कोई तुक्का नहीं, बल्कि उनकी कड़ी मेहनत का नतीजा थी।
NEET-UG में अलवर के गौरव को 9वीं रैंक
फौजी पिता का अनुशासन और परिवार का साथ
गौरव के घर में पहले से ही चिकित्सा के क्षेत्र में करियर बनाने की राह चुनी जा चुकी थी। उनकी बड़ी बहन अनुजा सिंह अलवर के ईएसआईसी (ESIC) मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस तृतीय वर्ष की छात्रा हैं।
बड़ी बहन के मेडिकल के सफर और किताबों ने गौरव को भी डॉक्टर बनने के लिए प्रेरित किया। माता-पिता के निरंतर प्रोत्साहन और बहन के मार्गदर्शन ने गौरव को हर कदम पर संबल दिया।
सूबेदार के बेटे ने NEET में गाड़ा झंडा, पहली परीक्षा की तरह दोबारा लाए 705 अंक
कोटा में निखरी प्रतिभा, संस्थान ने किया सम्मानित
मूल रूप से गादूवास गांव के रहने वाले इस परिवार का अलवर शहर के हनुमान सर्किल के पास भी एक मकान है। इसे फिलहाल उन्होंने किराए पर दिया हुआ है।
युवाओं के लिए गौरव का सक्सेस मंत्र
लगातार प्रयास करते रहना ही सफलता की एकमात्र कुंजी है। जीवन में जब तक आप अपना एक स्पष्ट लक्ष्य तय नहीं करेंगे, तब तक आपको सही दिशा और सफलता नहीं मिल सकती।
ये भी पढ़ें:-
NEET री-एग्जाम में हिजाब पहनी छात्रा को रोका, हंगामे के बाद जानें क्या हुआ?
RE-NEET पेपर दिलाने का दिया झांसा, 1500 से अधिक छात्रों से ठगी
राजस्थान में NEET परीक्षा को लेकर हाई-अलर्ट, वायु सेना संभालेगी पेपर की कमान
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari