राजस्थान में NEET परीक्षा को लेकर हाई-अलर्ट, वायु सेना संभालेगी पेपर की कमान
Jageshwar prasad | May 29, 2026, 15:19 IST
Photograph: (the sootr)
केंद्र सरकार ने NEET UG 2026 रि-एग्जाम के प्रश्न पत्र भारतीय वायु सेना की निगरानी में केंद्रों तक पहुंचाने की योजना बनाई है। वायु सेना के विमान दिल्ली से पेपर राजस्थान के सैन्य हवाई अड्डों तक ले जाएंगे, फिर पोस्ट ऑफिस उन्हें स्ट्रांग रूम तक पहुंचाएगा।
News In Short
- पेपर लीक के बाद NEET रि-एग्जाम के प्रश्न पत्र अब वायु सेना की निगरानी में पहुंचेंगे।
- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के निवास पर हुई बैठक में सैन्य सुरक्षा का यह प्लान बना।
- वायु सेना के विशेष विमान दिल्ली से पेपर जयपुर, जोधपुर सहित विभिन्न स्थानों पर ले जाएंगे।
- पोस्ट ऑफिस विभाग मिलिट्री बेस से पेपर को जीपीएस ट्रैकिंग से स्ट्रांग रूम तक पहुंचाएगा।
- सीबीआई ने NEET पेपर लीक मामले में अब तक 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
News In Detail
इस बार प्रश्न पत्र किसी निजी लॉजिस्टिक्स एजेंसी या सामान्य सुरक्षा विंग के पास न होकर, सीधे भारतीय वायु सेना (IAF) की निगरानी में पहुंचाने की तैयारी की जा रही है। यह फैसला पूर्व में सामने आए पेपर लीक और विभिन्न प्रशासनिक धांधलियों के बाद लिया गया है।
राजनाथ सिंह के आवास पर हुई बैठक
बैठक में यह रणनीतिक निर्णय लिया गया कि देश के इतिहास में पहली बार किसी प्रतियोगी परीक्षा के प्रश्न पत्रों को सुरक्षित पहुंचाने के लिए भारतीय सेना की प्रत्यक्ष मदद ली जाएगी। इस निर्णय का व्यापक असर राजस्थान के परीक्षा केंद्रों पर भी देखने को मिलेगा।
3 मई को हुआ था पेपर लीक
वायु सेना के विमान से पहुंचेगा पेपर
इन हवाई अड्डों से परीक्षा केंद्रों के नजदीकी मुख्य डाकघरों तक प्रश्न पत्रों को सुरक्षित ले जाने की जिम्मेदारी केंद्रीय पोस्ट ऑफिस विभाग की होगी।
पोस्ट ऑफिस विभाग के उच्च सुरक्षा वाहनों और विशेष जीपीएस ट्रैकिंग सिस्टम के जरिए प्रश्न पत्रों को मिलिट्री बेस से स्थानीय ट्रेजरी या बैंक के स्ट्रांग रूम तक पहुंचाया जाएगा। वहां से परीक्षा वाले दिन सुरक्षा बलों की निगरानी में केंद्रों तक पेपर भेजा जाएगा।
राजस्थान से हुए थे बड़े खुलासे
सीबीआई ने जयपुर के जमवा रामगढ़ से दिनेश बिवाल, मांगीलाल बिवाल और विकास बिवाल को गिरफ्तार किया था। इन पर गुरुग्राम के यश यादव से लीक पेपर खरीदकर सीकर के कोचिंग सेंटरों और छात्रों को मोटी रकम में बेचने का आरोप है। इसके अलावा सीकर के एक जाने-माने करियर काउंसलर राकेश कुमार को भी गिरफ्तार किया गया है। अब तक कुल 13 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं।
सीबीआई जांच में मिला सिंडिकेट नेटवर्क
ChatGPT Image May 21, 2026, 07_52_08 AM
छात्रों के मूल दस्तावेज भी बरामद
ये भी पढ़ें:-
सिद्दारमैया की विदाई और डीके शिवकुमार की ताजपोशी, जानिए सियासी ड्रामे की इनसाइड स्टोरी
113 साल पुरानी सीमेंट फैक्ट्री पर ताला, 20,000 लोगों के बेरोजगार होने का खतरा
गहराया बजरी संकट, सुप्रीम कोर्ट ने 20 जुलाई तक लगाई माइनिंग लीज पर रोक
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj