सेरेब्रल पाल्सी पीड़ित बेटे के लिए बनाई 'बडी चेयर', नेहा सोलंकी को राष्ट्रपति करेंगे सम्मानित
सेरेब्रल पाल्सी पीड़ित बेटे के लिए बनाई बडी चेयर, राष्ट्रपति करेंगीं सम्मानित
Jageshwar prasad | Published:
सेरेब्रल पाल्सी पीड़ित बेटे के लिए बनाई 'बडी चेयर', नेहा सोलंकी को राष्ट्रपति करेंगे सम्मानित
राजस्थान की नेहा सोलंकी ने अपने सेरेब्रल पाल्सी से पीड़ित बेटे के लिए बडी चेयर (Buddy Chair) विकसित की। यह चेयर दिव्यांग बच्चों को सही मुद्रा में बैठने और दैनिक गतिविधियों में मदद करती है।
समझें क्या है पूरा मामला
- मां के दर्द ने बनाई उन्नति, दिव्यांग बच्चों को मिली नई ज़िंदगी।
- मां ने सेरेब्रल पाल्सी से जूझ रहे बेटे के लिए बनाई बडी चेयर।
- चेयर से स्कूलों में दिव्यांग बच्चों को मिलेगी सही बैठने की व्यवस्था।
- नवाचार को राष्ट्रीय स्तर पर मिली पहचान, राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित।
- 900 ग्राम वजन में जन्मे बेटे के संघर्ष ने जन्म दिया अनोखे नवाचार को।
जोधपुर की नेहा सोलंकी ने अपने बेटे देवराज की जरूरत से प्रेरित होकर एक अनोखा नवाचार किया है। उन्होंने दिव्यांग बच्चों के लिए बडी चेयर (Buddy Chair) विकसित की है।
यह चेयर सेरेब्रल पाल्सी और अन्य न्यूरो-मोटर चुनौतियों वाले बच्चों को सही मुद्रा में बैठने में मदद करती है। उनके इस नवाचार को डिज़ाइन पेटेंट मिला है और राष्ट्रीय ग्रासरूट्स इनोवेशन सम्मान के लिए चुना गया है। नेहा को यह सम्मान राष्ट्रपति द्वारा प्रदान किया जाएगा।
बेटे के संघर्ष ने दी प्रेरणा
जब नेहा अपने बेटे के लिए स्कूल ढूंढ़ने गईं, तो अधिकांश स्कूलों ने उसकी दिव्यांगता के कारण प्रवेश देने से इनकार कर दिया। एक स्कूल ने प्रवेश तो देने की सहमति जताई, लेकिन पूछा- बच्चा बैठेगा कहां? यही सवाल उनके जीवन का टर्निंग पॉइंट बन गया।
बडी चेयर का निर्माण
इसी का नतीजा है उन्नति एडैप्टिव डिवाइसेज़ और बडी चेयर। यह भारतीय एडैप्टिव सीटिंग सिस्टम है, जो सेरेब्रल पाल्सी और अन्य चुनौतियों वाले बच्चों को सुरक्षित एवं सही मुद्रा में बैठने में मदद करता है। इससे वे स्कूल, थेरेपी और दैनिक गतिविधियों में सहजता से भाग ले सकते हैं।
राष्ट्रीय स्तर पर पहचान
समाज के लिए संदेश
आज उन्नति एडैप्टिव डिवाइसेज़ कई सहायक उपकरण विकसित करने की दिशा में काम कर रही है, ताकि दिव्यांग बच्चों का जीवन अधिक स्वतंत्र और सम्मानजनक हो सके।
ये भी पढ़ें:-
विदेश की लाखों-करोड़ों की नौकरी छोड़ बने IAS, जानिए आईएएस अभिषेक सुराणा की कहानी
5 बार क्रैक की UPSC परीक्षा और बने IAS, शुभम भाईसारे की सफलता की कहानी
तीन प्रयास, तीनों में सफलता, IAS श्वेता चौहान की UPSC यात्रा और अनमोल सबक
सिंगापुर-दक्षिण कोरिया में MP के लिए निवेश तलाशेंगे CM मोहन यादव, 5 दिन का होगा विदेश दौरा
By Arohi Raj
सिंहस्थ में सुरक्षा के लिए MP पुलिस का चक्रव्यूह, तैयार होंगे NSG जैसे 250 कमांडो, चप्पे-चप्पे पर रखेंगे नजर
By Aman Vaishnav
शिवपुरी और ग्वालियर दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव, लाडली बहना योजना और सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि करेंगे ट्रांसफर
By Aman Vaishnav
न कोई सबूत मिला न ही कोई फिंगरप्रिंट, दुबई से आई बेटी को गहने दिखाने बैंक पहुंचे पूर्व RERA चेयरमैन के लॉकर से गहने गायब
By Aman Vaishnav
ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की मेजबानी भोपाल में, लेकिन निवेश दूसरे शहरों में, आखिर राजधानी से क्यों मुंह मोड़ रहीं बड़ी कंपनियां?
By Aman Vaishnav
MP-CG-Rajasthan Weather Update: मध्यप्रदेश में रातें हुईं ठंडी, छत्तीसगढ़ में मौसम साफ तो राजस्थान के 5 जिलों में आंधी-बारिश के आसार
By Aman Vaishnav
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari