निकाय चुनाव में 60 सीटें OBC के लिए हो सकती है रिजर्व, 13 अगस्त को निकलेगी लॉटरी
Ashish Bhardwaj | Aug 12, 2026, 11:38 IST
पंचायत चुनाव
राजस्थान में निकाय और पंचायतीराज चुनावों से पहले आरक्षण लॉटरी की तारीखें तय हो गई हैं। निकाय-जिला प्रमुखों की लॉटरी 13 अगस्त को होगी। सरपंच-वार्ड पंच आरक्षण 18 अगस्त को तय होगा।
समझें क्या है पूरा मामला
- राजस्थान में निकाय और पंचायत चुनाव से पहले आरक्षण लॉटरी होगी।
- 13 अगस्त को मेयर, सभापति और जिला प्रमुख पदों की लॉटरी।
- 309 शहरी निकायों में OBC, SC और ST आरक्षण तय होगा।
- 17 अगस्त को वार्ड और पंचायत समिति स्तर की लॉटरी निकलेगी।
- 18 अगस्त को सरपंच और वार्ड पंचों का आरक्षण तय होगा।
कितनी सीटें किस वर्ग के लिए रिजर्व
41 जिला परिषदों में जिला प्रमुख पद में से 8 एससी, 7 एसटी और 5 ओबीसी के लिए आरक्षित होंगे। इनमें से 5 जिला परिषदों में ओबीसी वर्ग से ही निकाय प्रमुख बनाए जाएंगे।
निकाय-जिला प्रमुखों की लॉटरी कल
इसके बाद दोपहर करीब 3 बजे इंदिरा गांधी पंचायतीराज संस्थान में 41 जिला प्रमुखों के पदों पर एससी, एसटी, ओबीसी और महिला आरक्षण की लॉटरी निकाली जाएगी।
जिला स्तर पर 17 अगस्त को होगी लॉटरी
इसमें पंचायत समिति प्रधान, जिला परिषद सदस्य और पंचायत समिति सदस्यों के वार्डों का आरक्षण तय होगा। इसी दिन नगर निगमों, नगर परिषदों और नगरपालिकाओं के वार्डों के आरक्षण की लॉटरी भी निकाली जाएगी।
सरपंच-वार्ड पंच आरक्षण की लॉटरी 18 को
महिलाओं के लिए अलग-अलग आरक्षण प्रतिशत
पिछले चुनाव से अलग होगा आरक्षण पैटर्न
इसका मतलब यह है कि पिछली बार जो सीट सामान्य वर्ग के लिए थी, वह इस बार आरक्षित हो सकती है। वहीं जो सीटें पहले आरक्षित थीं, वे इस बार खुली या किसी अन्य वर्ग के लिए तय हो सकती हैं।
FAQ
- निकाय और जिला प्रमुखों की आरक्षण लॉटरी कब निकलेगी?
यह लॉटरी 13 अगस्त को जयपुर में निकाली जाएगी। सुबह निकाय प्रमुखों की और दोपहर में जिला प्रमुखों की लॉटरी होगी। - सरपंच और वार्ड पंच का आरक्षण कब तय होगा?
सरपंच और वार्ड पंचों के आरक्षण की लॉटरी 18 अगस्त को एसडीओ स्तर पर निकाली जाएगी। - निकाय चुनाव में महिलाओं को कितना आरक्षण मिलेगा?
पंचायतीराज संस्थाओं में महिलाओं को 50 प्रतिशत और शहरी निकायों में 33 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा।
ये खबर भी पढे़:-
राजस्थान में 123 RPS अधिकारियों के तबादले, 48 ट्रेनी अफसरों को मिली पोस्टिंग
8 साल, 2 अफसर, ACB से अरेस्ट के बाद भी देवस्थान में वही म्यूजिकल चेयर
मेवाराम-हरीश चौधरी खेमे में टकराव, कांग्रेस अध्यक्ष डोटासरा बोले- मनमुटाव करेंगे ठीक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari