नितिन नवीन का राहुल गांधी पर पलटवार, जनसेवा और विश्वास से बन रही सरकारें
Mukesh Sharma | Sept 25, 2026, 16:12 IST
नितिन नवीन
जयपुर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर भाजपा नेताओं ने जनसभा संबोधित की। उन्होंने जनकल्याणकारी योजनाओं के बल पर बार-बार सरकार बनने का दावा करते हुए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।
समझें क्या है पूरा मामला
- राहुल गांधी के सवाल पर कहा,जनसेवा से मिल रहा जनता का आशीर्वाद।
- राजीव गांधी का जिक्र, दिल्ली से चला पूरा रुपया अब सीधे गरीब के खाते में।
- वन स्टेट वन इलेक्शन, वादे के मुताबिक निकाय व पंचायत चुनाव करवाकर दिखाया।
- किसान व विकास,राजस्थान में दो लाख करोड़ की जल योजनाओं से बदलेगी तस्वीर।
उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष ने सवाल उठाया है तो उन्हें जवाब यह है कि जब देश में चार करोड़ों गरीबों के घर बनते हैं तो आर्शीवाद के रुप में वोट मिलता है। पीएम मोदी की पहल पर 12 करोड़ महिलाओं को सम्मान देने पर आर्शीवाद मिलता है। देश की करीब 12 करोड़ ऐसी महिलाओं के बैंक खाते खुलवाए जिन्होंने कभी बैंक का दरवाजा तक नहीं देखा था। जब उन्हें पीएम स्वनिधि का लाभ मिलता है तो वोट के रुप में आर्शीवाद मिलता है।
नितिन नवीन ने दिवंगत पीएम राजीव गांधी के बयान का हवाला देते हुए कहा कि अब पीएम मोदी की सरकार में दिल्ली से चलने वाला एक रुपया पूरा का पूरा संबंधित व्यक्ति के खाते में पहुंचता है।
LIVE: सेवा संकल्प सभा में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @NitinNabin, मुख्यमंत्री श्री @BhajanlalBjp एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री @madanrrathore की गरिमामयी उपस्थिति। #SevaSankalpAbhiyanhttps://t.co/p2cCH37t1h
— BJP Rajasthan (@BJP4Rajasthan) September 25, 2026
जीत का सेहरा सेवा का अवसर
विपक्ष के नेता राहुल गांधी जी पूछ रहे थे कि भाजपा की सरकारों में लगातार प्रो-इनकंबेंसी कैसे होती है, भाजपा की सरकारें लगातार क्यों आती हैं?
मैं आज उन्हें बताना चाहता हूं कि यह विश्वास जनता की सेवा से आता है, यह विश्वास जनता के भरोसे को जीतने से आता है और जनता के लिए निरंतर काम… pic.twitter.com/f059IwnhAg
— BJP Rajasthan (@BJP4Rajasthan) September 25, 2026
देश का प्रधान सेवा रात- दिन लगा हुआ है
पीएम ने नगर निकाय व पंचायतों में महिलाओं को आरक्षण दिया है और जल्द ही महिलाओं को विधानसभाओं और संसद में आरक्षण देंगे। पीएम के मन में केवल एक ही संकल्प है जनसेवा से राष्ट्रसेवा। हमारे युवा साथी को पीएम पर भरोसा बढ़ा है क्यों कि वह जॉब सीकर नहीं बल्कि जॉब गिवर बन रहा है। हम जो कहते हैं उसे पूरा करते हैं।
पीएम के एक आह्रान पर करोड़ों लोगों ने एलपीजी सब्सिडी छोड़ दी। यह बदलाव है। आजादी के बाद लंबे समय तक किसी सरकार ने देश को एक साथ बांधने का काम नहीं किया। चुनाव को केवल सत्ता पाने का जरिया समझा।
वन स्टेट वन इलेक्शन करवाकर दिखाया है
कांग्रेसी बौखलाकर लगा रहे आरोप
जल्द साफ होंगी बची हुए कांग्रेसी सरकारें
किसान उगलेगा धरती से सोना
राजस्थान में दो लाख करोड़ से ज्यादा की जल योजनाओं पर काम हो रहा है। राज्य का किसान जल्द ही धरती से सोना उगलेगा। उन्होंने कहा कि वह नहीं कह सकते कि आलू से सोना बनेगा क्यों कि यह मशीन उनके पास ही है।
राठौड़ बोले,सामने किंगमेकर बैठे हैं
ये खबरे भी पढ़ें:-
भीलवाड़ा नगर निगम: भाजपा की जसवंत कंवर निर्विरोध निर्वाचित, बनीं नई महापौर
निकाय चनाव: विधायकों की मनमर्जी पर कांग्रेस का अंकुश, बदला टिकट वितरण पैटर्न
जयपुर निगम चुनाव, कैंडिडेट की सुविधा के लिए 15 केंद्रों पर खुलेंगे नामांकन ऑफिस
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत कारंजा ही क्यों जा रहे? बालासाहेब देवरस के गांव में सेवा की नई कसौटी
By Ramanand Tiwari
MP Engineering College में 41 हजार सीटें खाली, छात्र अब डिग्री नहीं प्लेसमेंट और फैकल्टी देखकर चुन रहे कॉलेज
By Ramanand Tiwari
आयुष्मान योजना में फर्जीवाड़े के आरोप में भोपाल के सृष्टि हॉस्पिटल संचालक के खिलाफ EOW ने दर्ज किया केस
By Sandeep Kumar
प्रेमी को फोन कर मिलने बुलाया, फिर पति के साथ मिलकर काटा गला, बलरामपुर वसीम हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, पति-पत्नी पहुंचे जेल
By Umeshwari Baghel
MP ADPO और IBPS Law Mains की तारीख टकराई, अभ्यर्थी अब किसे चुनें? MPPSC से बदलाव की गुहार
By Sandeep Kumar
लॉरेंस बिश्नोई के नाम 50 करोड़ की फिरौती मांगने वाला शोएब ढेबर फरार, पता बताने वाले को पुलिस देगी 5 हजार रुपए
By VINAY VERMA
MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें, MP शिक्षक भर्ती पर गरमाई सियासत, कूनो में फिर गूंजी किलकारी...
By Sandeep Kumar