ओबीसी आयोग की रिपोर्ट में फंसा पेंच, क्या टल जाएगी पंचायत चुनाव की 15 अप्रैल की डेडलाइन
Ashish Bhardwaj | Mar 07, 2026, 18:55 IST
Photograph: (the sootr)
राजस्थान में पंचायत राज चुनाव टल सकते हैं। यह स्थिति ओबीसी आरक्षण को लेकर रिपोर्ट में देरी के कारण बन सकती है। ओबीसी आयोग का दावा है कि उसे सरकार से जो डेटा मिला है, उसमें खामियां हैं।
News In Short
- राजस्थान में पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों पर मंडराए अनिश्चितता के बादल।
- ओबीसी आयोग का दावा है कि उसे जो डेटा मिला है, उसमें बहुत खामियां हैं।
- आयोग की रिपोर्ट में देरी बन सकता है चुनाव टलने का बड़ा कारण।
- कोर्ट ने चुनाव के लिए सरकार को दी है 15 अप्रैल की डेडलाइन।
- अब सरकार चुनाव टालने के लिए ले सकती है कोर्ट की शरण।
News In Detail
ओबीसी आयोग ने मुख्य सचिव को पत्र लिखकर साफ कर दिया है कि उन्हें जो डेटा उपलब्ध कराया गया है, वह न केवल अधूरा है, बल्कि हास्यास्पद गलतियों से भरा है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या सरकार फिर कोर्ट का दरवाजा खटखटाएगी या आरक्षित वर्गों के अधिकारों के साथ समझौता होगा।
403 पंचायतों में आबादी 'शून्य'
पंचायतीराज विभाग के नियमों के अनुसार एक पंचायत का गठन कम से कम 1200 की आबादी पर होता है। लेकिन डेटा में 118 पंचायतों की आबादी महज 1 से 500 और 266 पंचायतों की आबादी 501 से 1000 के बीच दिखाई गई है।
आयोग का आरोप है कि जनाधार प्राधिकरण द्वारा उपलब्ध कराए गए आंकड़े त्रुटिपूर्ण हैं, जिसके कारण वार्ड पंचों के लिए ओबीसी सीटों का आरक्षण निर्धारित करना असंभव है।
31 मार्च की समयसीमा और मिशन इम्पॉसिबल
कानूनी पेच और विकल्प
समय की मांग: सरकार कोर्ट में हलफनामा दायर कर कह सकती है कि ओबीसी आरक्षण के सटीक निर्धारण के लिए अतिरिक्त समय अनिवार्य है।
अधिकारों का हवाला: बिना सटीक डेटा के चुनाव कराने पर आरक्षित वर्गों के संवैधानिक अधिकारों का हनन होगा, इस तर्क के साथ राहत मांगी जा सकती है।
वन स्टेट-वन इलेक्शन: सरकार 'एक राज्य-एक चुनाव' की नीति का हवाला देकर सभी चुनावों को एक साथ कराने के लिए मोहलत मांग सकती है।
सुप्रीम कोर्ट पहुंची सरकार: निकायों का मामला भी अटका
सिर्फ पंचायत ही नहीं, बल्कि 113 नगर निकायों के चुनाव भी अधर में हैं। राजस्थान सरकार पहले ही सुप्रीम कोर्ट में विशेष अनुमति याचिका (एसएलपी) दायर कर चुकी है। सरकार का तर्क है कि हाईकोर्ट द्वारा वार्ड परिसीमन प्रक्रिया को रद्द किए जाने के बाद, नए सिरे से परिसीमन के लिए समय चाहिए।
सरकार बोली, हम हैं तैयार
क्या बिना रिपोर्ट के चुनाव संभव
ये भी पढ़े:-
दो जांबाज IPS रचाएंगे ब्याह, गोरखपुर में शुरू हुई लव स्टोरी, अब राजस्थान के धोरीमना में बजने वाली है शहनाई
यूपीएससी में सात साल बाद 'राजस्थानी' टॉपर, सियासत में भ्रष्टाचार का उबाल और सदन में मर्यादा की जंग
राजस्थान में दो ट्रेनों के समय में किया गया बदलाव, बेहतर कनेक्टिंग से ट्रेन पकड़ने में होगी आसानी
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari