अब कर्मचारियों के लिए नया पोर्टल, भर्ती से रिटायरमेंट तक का रिकॉर्ड होगा ऑनलाइन
Ashish Bhardwaj | Jul 17, 2026, 13:40 IST
कर्मचारियों के सेवा रिकॉर्ड
राजस्थान में सभी कर्मचारियों के सेवा रिकॉर्ड को ऑनलाइन करने के लिए अपडेट पोर्टल शुरू होने जा रहा है। इसमें भर्ती से लेकर रिटायरमेंट तक का पूरा रिकॉर्ड होगा।
ऐसे समझें पूरा मामला
- सभी कर्मचारियों के सेवा रिकॉर्ड को ऑनलाइन करने के लिए अपडेट पोर्टल।
- पोर्टल में कर्मचारियों के भर्ती से लेकर रिटायरमेंट तक का पूरा रिकॉर्ड होगा।
- नई व्यवस्था से फाइलों के चक्कर काटने और मैन्युअल देरी से मिलेगी मुक्ति।
- कर्मचारियों को कागजी सर्विस बुक और पीएफ के झंझट से मिलेगा छुटकारा।
इस नए सिस्टम के तहत कर्मचारियों की भर्ती से लेकर उनकी सेवानिवृत्ति तक की पूरी सेवा यात्रा का विवरण एक ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध रहेगा। इस नई व्यवस्था से फाइलों के चक्कर काटने और मैन्युअल देरी से पूरी तरह मुक्ति मिल सकेगी।
कागजी सर्विस बुक और पीएफ के झंझट से मुक्ति
कर्मचारियों के सर्विस रिकॉर्ड अब डिजिटल रूप में उपलब्ध रहेगा। इससे फाइलों के खोने या फटने का डर नहीं रहेगा।
इस पोर्टल की सबसे बड़ी खासियत यह होगी कि कर्मचारियों को मिलने वाले सालाना इंक्रीमेंट और एश्योर्ड करियर प्रोग्रेशन जैसे लाभों के लिए दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। ये सभी प्रक्रियाएं सिस्टम के माध्यम से पूरी तरह से ऑटोमैटिक तरीके से होती रहेंगी।
सर्विस बुक से लेकर पेंशन तक सब कुछ होगा एक क्लिक पर
डिजिटल सेवा पुस्तिका: कर्मचारियों की वर्षों पुरानी कागजी सर्विस बुक अब पूरी तरह डिजिटल प्रारूप में तब्दील हो जाएगी, जिससे रिकॉर्ड के खोने या फटने का डर समाप्त हो जाएगा।
ऑनलाइन अवकाश प्रबंधन: छुट्टी के लिए आवेदन करने, उसकी स्वीकृति मिलने और लीव रिकॉर्ड को मेंटेन करने की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन संचालित होगी।
वेतन और पदोन्नति में पारदर्शिता: कर्मचारियों का वेतन निर्धारण, एश्योर्ड करियर प्रोग्रेशन (ACP/MACP) और पदोन्नति से जुड़ी तमाम प्रक्रियाएं ऑटोमेटेड की जा सकेंगी।
अचल संपत्ति विवरण: वार्षिक गोपनीय रिपोर्ट (APAR) और अचल संपत्ति विवरण से जुड़े सभी कार्य अब इसी पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन भरे और ट्रैक किए जाएंगे।
समयबद्ध पेंशन प्रक्रिया: सेवानिवृत्ति के समय कर्मचारियों को पेंशन से जुड़े कार्यों के लिए दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने होंगे। इस व्यवस्था से पेंशन के मामले बेहद सरल और समय सीमा के भीतर निपटाए जा सकेंगे।
प्रारंभिक चरण में है पोर्टल, विभागवार तैयारी तेज
वर्तमान में विभिन्न सरकारी विभागों के स्तर पर विभागवार मैपिंग, रोल एक्टिवेशन और सभी कर्मचारियों के डेटा को सिस्टम पर अपडेट करने की प्रक्रिया को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है।
कर्मचारी अभी से करें ये 5 काम
SSO प्रोफाइल अपडेट रखें: अपनी राजस्थान सिंगल साइन-ऑन (SSO) आईडी को पूरी तरह अपडेट रखें।
जन आधार मैपिंग: अपनी एसएसओ प्रोफाइल और सर्विस डेटा में जन आधार (Jan Aadhaar) की मैपिंग बिल्कुल सही और त्रुटिहीन रखें।
सक्रिय मोबाइल और ईमेल: पोर्टल पर दर्ज मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी चालू हालत में होने चाहिए, क्योंकि सभी आवश्यक ओटीपी और अलर्ट इन्हीं पर प्राप्त होंगे।
सर्विस बुक की जांच: अपनी सेवा पुस्तिका की प्रविष्टियों को नियमित रूप से जांचते रहें ताकि कोई विसंगति न रहे।
त्रुटि सुधार के लिए तुरंत सूचित करें: यदि नाम, जन्मतिथि, पदनाम, नियुक्ति तिथि या वेतन विवरण में कोई भी गलती नजर आती है, तो समय रहते अपने संबंधित आहरण एवं वितरण अधिकारी (DDO) या कार्यालय अध्यक्ष को सूचित कर इसे सुधरवाएं।
ये खबर भी पढ़े:-
मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED की कार्रवाई, भाजपा नेता के ठिकानों पर सर्च
सीमा क्षेत्र के धार्मिक स्थल जमींदोज, हाईकोर्ट की हरी झंडी के बाद चला बुलडोजर
मुझे आधी रात को क्यों जगाया, मर रहे हैं तो सुबह बताओ, बोले स्वास्थ्य मंत्री?
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari