भजनलाल ने OSD की पत्नी को उतारा चुनावी मैदान में, गहलोत ने नहीं दिया था टिकट
Ashish Bhardwaj | Updated:
राजस्थान osd
राजस्थान में मुख्यमंत्री के OSD रहे लोकेश शर्मा और आनंद शर्मा को लेकर सोशल मीडिया पर तुलना वाली पोस्ट वायरल है। मामला जयपुर नगर निगम चुनाव में आनंद शर्मा की पत्नी को भाजपा टिकट मिलने के बाद चर्चा में आया।
समझें क्या है पूरा मामला
- राजस्थान में OSD की भूमिका को लेकर बहस शुरू हुई है।
- दो मुख्यमंत्री के OSD रहे नेताओं की तुलना हो रही है।
- वायरल पोस्ट में लोकेश और आनंद शर्मा का जिक्र है।
- मामला जयपुर नगर निगम चुनाव से जुड़ा हुआ है।
लोकेश शर्मा ने 2023 में मांगा था विधानसभा का टिकट
अक्टूबर 2023 में लोकेश शर्मा अपने समर्थकों के साथ जयपुर में मुख्यमंत्री आवास भी पहुंचे थे। समर्थकों ने भीलवाड़ा से उन्हें टिकट देने की मांग की थी। इसके बावजूद कांग्रेस की जारी उम्मीदवार सूचियों में लोकेश शर्मा का नाम नहीं आया था और वो विधानसभा चुनाव नहीं लड़ सके थे। चुनाव के बाद लोकेश शर्मा और अशोक गहलोत के बीच राजनीतिक मतभेद भी खुलकर सामने आए थे।
फोन टैपिंग मामले में भी विवादों में रहे थे लोकेश शर्मा
इन ऑडियो क्लिप को सार्वजनिक करने के मामले में लोकेश शर्मा का नाम भी सामने आया था। केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की शिकायत पर दिल्ली पुलिस ने 2021 में लोकेश शर्मा और अन्य के खिलाफ मामला भी दर्ज किया था। बाद में लोकेश शर्मा ने आरोप लगाया था कि 2020 के राजनीतिक संकट के दौरान फोन टैपिंग तत्कालीन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के निर्देश पर हुई थी। हालांकि, गहलोत की ओर से इन आरोपों को खारिज किया गया था। बाद में उन्हें सरकारी गवाह बनने की अनुमति मिलने की रिपोर्ट सामने आई थी।
भजनलाल के OSD आनंद शर्मा की पत्नी को मिला टिकट
आनंद शर्मा लंबे समय से भाजपा संगठन से जुड़े रहे हैं। उन्हें फरवरी 2024 में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का मीडिया कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया गया था। इससे पहले भी वह भाजपा संगठन में अलग-अलग जिम्मेदारियां संभाल चुके हैं। प्रतिभा शर्मा ने जयपुर नगर निगम चुनाव के लिए वार्ड 87 से भाजपा प्रत्याशी के तौर पर नामांकन दाखिल किया है।
सोशल मीडिया पर क्यों हो रही दोनों की तुलना?
मुख्यमंत्री के नजदीक होना टिकट की गारंटी नहीं है,लेकिन सत्ता और संगठन के बीच मजबूत राजनीतिक नेटवर्क किसी नेता या उसके परिवार के चुनावी सफर को जरूर प्रभावित कर सकता है। राजस्थान की मौजूदा निकाय राजनीति में आनंद शर्मा की पत्नी को मिला टिकट इसी बहस को फिर सामने ले आया।
ये खबर भी पढे़:-
बीकानेर कांग्रेस में टिकट विवाद सड़क पर आया: शहर अध्यक्ष के साथ मारपीट, कुर्ता फाड़ा
जिलों की बढ़ोतरी तो जिला प्रमुख पर आरक्षण कम क्यों, हाई कोर्ट ने मांगा जवाब
गहलोत-भजनलाल से पायलट-राजे तक: राजस्थान में सोशल मीडिया पर किसका कितना दबदबा?
रायपुर में एक लाख रुपए किराए पर अस्पताल लेकर बच्चों का सौदा, 8 राज्यों तक फैला नेटवर्क, 100 से ज्यादा नवजात बेचने का शक
By Umeshwari Baghel
राजस्थान हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: ST महिलाओं को तलाकशुदा कोटे में नौकरी के लिए कोर्ट की डिक्री जरूरी
By Ashish Bhardwaj
कहीं सौ करोड़ की जमीन का राज, कहीं मोनू का मायाजाल… और कहीं कुर्सी गई, पर भौकाल बरकरार!
By Harish Divekar
छात्रसंघ चुनाव बंद, पंचायत चुनाव में उतरे छात्र नेता; पत्नियों-मंगेतरों ने भी मारी बाजी
By Jyoti Mahender Bhardwaj
3 अफसरों की चूक से भटका खोले के हनुमानजी रोपवे, GPS बिना सीमांकन और गलत सत्यापन से दूसरी वन भूमि पर हुआ निर्माण
By Jyoti Mahender Bhardwaj
SET पास, फिर भी नौकरी और पीएचडी का रास्ता बंद? रिजल्ट में 5 गड़बड़ियां
By Jyoti Mahender Bhardwaj
1 जनवरी से बदल जाएगा राशन लेने का तरीका, तुरंत निपटा लें ये काम, नहीं तो अटक जाएगा राशन...
By Aman Vaishnav