भाजपा संकल्प पत्र
राजस्थान निकाय चुनाव में BJP का दांव: 1 लाख प्लॉट देने का वादा, जानें संकल्प पत्र में और क्या
Saurabh Mishra | Updated:
संकल्प पत्र किया जारी
भाजपा ने निकाय चुनाव से पहले नगरीय विकास संकल्प पत्र जारी किया। इसमें 24 घंटे बिजली, 1 लाख आवासीय प्लॉट और 7 लाख घरों तक PNG पहुंचाने का वादा किया गया है। सीएम भजनलाल शर्मा ने इसे 5 साल का रोडमैप बताया।
समझें क्या है पूरा मामला
- राजस्थान में निकाय चुनाव से पहले भाजपा का संकल्प पत्र जारी।
- भाजपा मुख्यालय पर प्रदेश अध्यक्ष और मुख्यमंत्री भजनलाल रहे मौजूद।
- भाजपा का वादा, शहरों में मिलेगी 24 घंटे निर्बाध बिजली।
- 1 लाख आवासीय प्लॉट देने का भी बड़ा ऐलान किया गया है।
- सफाई के लिए अब रोबोटिक मशीनों का इस्तेमाल
'विकसित शहर, विकसित राजस्थान’ के संकल्प को साकार करने और प्रदेश के शहरों को आधुनिक, स्वच्छ, सुरक्षित एवं सुविधायुक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बढ़ाते हुए नगर निकाय चुनाव-2026 के लिए आज भाजपा का संकल्प पत्र जारी किया।
भाजपा सरकार का उद्देश्य है कि शहरों में बेहतर आधारभूत… pic.twitter.com/JFXpZtLM6F
— Bhajanlal Sharma (@BhajanlalBjp) September 2, 2026
भाजपा ने राजस्थान में नगरीय विकास संकल्प पत्र जारी
309 निकायों के लिए भाजपा का 5 साल का रोडमैप
1 लाख आवासीय प्लॉट, 15 हजार स्ट्रीट लाइट देने का वादा
शहरों में सीवरेज की समस्या को भी भाजपा ने प्रमुख चुनावी मुद्दा बनाया है। अगले पांच सालों में करीब 3 हजार किलोमीटर पुरानी सीवरेज लाइनों की मरम्मत और विस्तार करने का वादा किया गया है।
संकल्प पत्र
सफाई के लिए नगरीय निकाय में तैनात होंगी रोबोटिक मशीनें
नगर निकाय चुनाव के मद्देनजर भाजपा नेसफाई कर्मचारियों की योजनाबद्ध तरीके से भर्ती करने का भी संकल्प लिया गया है। इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए शहरों में ई-चार्जिंग सिस्टम विकसित करने की बात भी संकल्प पत्र में शामिल है।
राजस्थान के बड़े शहरों में रिंग रोड का वादा
कांग्रेस पर सीएम भजनलाल का हमला
निकाय चुनाव से ठीक पहले आए भाजपा के इस संकल्प पत्र में पार्टी ने बिजली, गैस, सड़क, सफाई, सीवरेज और आवास जैसे सीधे शहरी मतदाताओं से जुड़े मुद्दों पर फोकस किया है। अब चुनावी मुकाबले में बड़ा सवाल यह होगा कि भाजपा के इन वादों के जवाब में कांग्रेस शहरों के लिए क्या विजन पेश करती है।
FAQ
- राजस्थान में निकाय चुनाव के लिए भाजपा के संकल्प पत्र में बिजली को लेकर क्या वादा है?
भाजपा ने प्रदेश के शहरी क्षेत्रों में 24 घंटे घरेलू बिजली उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा है। साथ ही 15 हजार नई स्ट्रीट लाइट लगाने की भी घोषणा की गई है। - राजस्थान भाजपा के संकल्प पत्र में आवास को लेकर क्या घोषणा हुई है?
भाजपा ने शहरी क्षेत्रों में एक लाख आवासीय प्लॉट आवंटित करने का वादा किया है। इसके अलावा 7 लाख घरों तक PNG कनेक्शन पहुंचाने का भी लक्ष्य रखा गया है। - सीएम भजनलाल शर्मा ने संकल्प पत्र जारी करते हुए क्या दावा किया?
उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव के समय किए गए वादों में से सरकार करीब 78 प्रतिशत पूरे कर चुकी है। उन्होंने इसे सिर्फ चुनावी घोषणा नहीं बल्कि काम करने के लिए बनाया गया दस्तावेज बताया।
राजस्थान निकाय चुनाव: नॉमिनेशन के 24 घंटे बाद पूर्व पार्षद का निधन, इलेक्शन पर क्या असर होगा?
राजस्थान निकाय चुनाव: अलवर भाजपा में बगावत, दो मंडल अध्यक्षों का इस्तीफा
जयपुर नगर निगम में 338 नामांकन पत्र हुए खारिज, नामांकन वापसी का कल है आखिरी दिन
निकाय चुनाव 2026: जमीनी कार्यकर्ताओं को दरकिनार कर नेताओं के रिश्तेदारों पर दांव
रायपुर में एक लाख रुपए किराए पर अस्पताल लेकर बच्चों का सौदा, 8 राज्यों तक फैला नेटवर्क, 100 से ज्यादा नवजात बेचने का शक
By Umeshwari Baghel
राजस्थान हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: ST महिलाओं को तलाकशुदा कोटे में नौकरी के लिए कोर्ट की डिक्री जरूरी
By Ashish Bhardwaj
कहीं सौ करोड़ की जमीन का राज, कहीं मोनू का मायाजाल… और कहीं कुर्सी गई, पर भौकाल बरकरार!
By Harish Divekar
छात्रसंघ चुनाव बंद, पंचायत चुनाव में उतरे छात्र नेता; पत्नियों-मंगेतरों ने भी मारी बाजी
By Jyoti Mahender Bhardwaj
3 अफसरों की चूक से भटका खोले के हनुमानजी रोपवे, GPS बिना सीमांकन और गलत सत्यापन से दूसरी वन भूमि पर हुआ निर्माण
By Jyoti Mahender Bhardwaj
SET पास, फिर भी नौकरी और पीएचडी का रास्ता बंद? रिजल्ट में 5 गड़बड़ियां
By Jyoti Mahender Bhardwaj
1 जनवरी से बदल जाएगा राशन लेने का तरीका, तुरंत निपटा लें ये काम, नहीं तो अटक जाएगा राशन...
By Aman Vaishnav