रिफाइनरी का मोदी 4 जुलाई को कर सकते हैं उद्घाटन, विस्फोट से टला था कार्यक्रम
Ashish Bhardwaj | Jun 16, 2026, 12:47 IST
Photograph: (the sootr)
राजस्थान की पचपदरा रिफाइनरी का 4 जुलाई को PM मोदी के हाथों उद्घाटन करने की संभावना है। अप्रैल में विस्फोट होने के बाद उद्घाटन कार्यक्रम को टल गया था।
समझें क्या है पूरा मामला
- राजस्थान की पचपदरा रिफाइनरी में इसी महीने पेट्रोल-डीजल उत्पादन शुरू करने की तैयारी।
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 4 जुलाई को रिफाइनरी का कर सकते है उद्घाटन ।
- जोधपुर एयरपोर्ट का उद्घाटन भी इसी कार्यक्रम के साथ होने की संभावना।
- 21 अप्रैल को CDU-VDU यूनिट में विस्फोट के कारण उद्घाटन कार्यक्रम किया गया रद्द।
- मुख्य सचिव ने जल्द उत्पादन शुरू करने और सभी तैयारियां पूरी करने के दिए निर्देश।
राजस्थान में बाड़मेर जिले की पचपदरा रिफाइनरी में पेट्रोल-डीजल का उत्पादन इसी महीने शुरू होने का लक्ष्य है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 4 जुलाई को रिफाइनरी का औपचारिक उद्घाटन कर सकते हैं। इसके साथ ही जोधपुर एयरपोर्ट का उद्घाटन भी होगा।
केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने इसके संकेत दिए हैं। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने भी समीक्षा बैठक में उत्पादन जल्द शुरू करने के निर्देश दिए हैं। 21 अप्रैल को CDU-VDU यूनिट में विस्फोट के कारण उद्घाटन का कार्यक्रम रद्द कर दिया गया था।
तीन बार टला, अब 4 जुलाई की तैयारी
लेकिन 20 अप्रैल को रिफाइनरी की CDU-VDU (Crude Distillation Unit – Vacuum Distillation Unit) यूनिट के एक्सचेंजर में विस्फोट हो गया और भीषण आग लग गई। उद्घाटन कार्यक्रम एक दिन पहले ही रद्द करना पड़ा। अब 4 जुलाई को उद्घाटन की संभावना जताई जा रही है।
शेखावत ने दिए संकेत
उन्होंने कहा कि PM मोदी ही दोनों का उद्घाटन करेंगे। जोधपुर एयरपोर्ट की सभी औपचारिकताएं जून के अंत तक पूरी होने की उम्मीद है। इसके बाद कार्यक्रम की तारीख तय होगी।
मुख्य सचिव ने ली समीक्षा बैठक
उन्होंने कहा कि पेट्रोल और डीजल उत्पादन की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। इसी महीने उत्पादन शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है। मुख्य सचिव ने सभी विभागों को आपसी समन्वय बनाए रखते हुए निर्धारित समय में काम पूरा करने के निर्देश दिए।
क्यों महत्वपूर्ण है यह रिफाइनरी
इससे राजस्थान में रोजगार के नए अवसर बनेंगे। बाड़मेर और आसपास के जिलों में आर्थिक गतिविधियां बढ़ेंगी।
बैठक में कौन थे मौजूद
FAQ
- पचपदरा रिफाइनरी का उद्घाटन कब होगा?
4 जुलाई को PM नरेंद्र मोदी पचपदरा रिफाइनरी का उद्घाटन कर सकते हैं। इसके साथ ही जोधपुर एयरपोर्ट का भी लोकार्पण होगा। 21 अप्रैल को विस्फोट के कारण पहले का कार्यक्रम रद्द हो गया था। - पचपदरा रिफाइनरी में उत्पादन कब शुरू होगा?
मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने कहा कि पेट्रोल-डीजल उत्पादन की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। जून में ही उत्पादन शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है। HPCL राजस्थान रिफाइनरी परियोजना की समीक्षा बैठक में यह निर्देश दिए गए। - 21 अप्रैल को पचपदरा रिफाइनरी का उद्घाटन क्यों रद्द किया था?
20 अप्रैल को रिफाइनरी की CDU-VDU यूनिट के एक्सचेंजर में विस्फोट हो गया था। भीषण आग लग गई थी। इस कारण 21 अप्रैल का उद्घाटन कार्यक्रम रद्द करना पड़ा था।
ये खबर भी पढे़:-
पर्यवेक्षक महिला भर्ती 2026 में लापरवाही पड़ सकती है भारी, बोर्ड ने दी चेतावनी
पूर्व विधायक ने मांगी स्थायी पैरोल, जेल में काट रहा तीन साल की सजा
थप्पड़ कांड में अब तक 5 गिरफ्तार, दीपके बोले, आंदोलन नहीं रुकेगा
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA