रिफाइनरी का मोदी 4 जुलाई को कर सकते हैं उद्घाटन, विस्फोट से टला था कार्यक्रम

Ashish Bhardwaj | Jun 16, 2026, 12:47 IST
Share
पचपदरा रिफाइनरी
Photograph: (the sootr)

राजस्थान की पचपदरा रिफाइनरी का 4 जुलाई को PM मोदी के हाथों उद्घाटन करने की संभावना है। अप्रैल में विस्फोट होने के बाद उद्घाटन कार्यक्रम को टल गया था।

समझें क्या है पूरा मामला

  • राजस्थान की पचपदरा रिफाइनरी में इसी महीने पेट्रोल-डीजल उत्पादन शुरू करने की तैयारी।
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 4 जुलाई को रिफाइनरी का कर सकते है उद्घाटन ।
  • जोधपुर एयरपोर्ट का उद्घाटन भी इसी कार्यक्रम के साथ होने की संभावना।
  • 21 अप्रैल को CDU-VDU यूनिट में विस्फोट के कारण उद्घाटन कार्यक्रम किया गया रद्द।
  • मुख्य सचिव ने जल्द उत्पादन शुरू करने और सभी तैयारियां पूरी करने के दिए निर्देश।

राजस्थान में बाड़मेर जिले की पचपदरा रिफाइनरी में पेट्रोल-डीजल का उत्पादन इसी महीने शुरू होने का लक्ष्य है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 4 जुलाई को रिफाइनरी का औपचारिक उद्घाटन कर सकते हैं। इसके साथ ही जोधपुर एयरपोर्ट का उद्घाटन भी होगा।

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने इसके संकेत दिए हैं। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने भी समीक्षा बैठक में उत्पादन जल्द शुरू करने के निर्देश दिए हैं। 21 अप्रैल को CDU-VDU यूनिट में विस्फोट के कारण उद्घाटन का कार्यक्रम रद्द कर दिया गया था।

तीन बार टला, अब 4 जुलाई की तैयारी

पचपदरा रिफाइनरी के उद्घाटन को लेकर कई बार तारीख बदली जा चुकी है। पहले 28 जनवरी को PM मोदी के हाथों उद्घाटन प्रस्तावित था। फिर फरवरी में होने की बात आई। इसके बाद 21 अप्रैल की तारीख तय हुई।

लेकिन 20 अप्रैल को रिफाइनरी की CDU-VDU (Crude Distillation Unit – Vacuum Distillation Unit) यूनिट के एक्सचेंजर में विस्फोट हो गया और भीषण आग लग गई। उद्घाटन कार्यक्रम एक दिन पहले ही रद्द करना पड़ा। अब 4 जुलाई को उद्घाटन की संभावना जताई जा रही है।

शेखावत ने दिए संकेत

जोधपुर दौरे पर आए केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने सर्किट हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि पचपदरा रिफाइनरी और जोधपुर एयरपोर्ट का उद्घाटन एक साथ होगा।

उन्होंने कहा कि PM मोदी ही दोनों का उद्घाटन करेंगे। जोधपुर एयरपोर्ट की सभी औपचारिकताएं जून के अंत तक पूरी होने की उम्मीद है। इसके बाद कार्यक्रम की तारीख तय होगी।

मुख्य सचिव ने ली समीक्षा बैठक

मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने शासन सचिवालय में HPCL (Hindustan Petroleum Corporation Limited) राजस्थान रिफाइनरी परियोजना की समीक्षा की।

उन्होंने कहा कि पेट्रोल और डीजल उत्पादन की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। इसी महीने उत्पादन शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है। मुख्य सचिव ने सभी विभागों को आपसी समन्वय बनाए रखते हुए निर्धारित समय में काम पूरा करने के निर्देश दिए।

क्यों महत्वपूर्ण है यह रिफाइनरी

पचपदरा रिफाइनरी राजस्थान की पहली और देश की प्रमुख रिफाइनरियों में से एक है। यह परियोजना राज्य के औद्योगिक विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जाती है।

इससे राजस्थान में रोजगार के नए अवसर बनेंगे। बाड़मेर और आसपास के जिलों में आर्थिक गतिविधियां बढ़ेंगी।

बैठक में कौन थे मौजूद

समीक्षा बैठक में जल संसाधन विभाग के ACS (Additional Chief Secretary) अभय कुमार, खान एवं पेट्रोलियम विभाग की ACS अपर्णा अरोड़ा और विशिष्ट शासन सचिव नम्रता वृष्णि सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

FAQ

  1. पचपदरा रिफाइनरी का उद्घाटन कब होगा?
    4 जुलाई को PM नरेंद्र मोदी पचपदरा रिफाइनरी का उद्घाटन कर सकते हैं। इसके साथ ही जोधपुर एयरपोर्ट का भी लोकार्पण होगा। 21 अप्रैल को विस्फोट के कारण पहले का कार्यक्रम रद्द हो गया था।
  2. पचपदरा रिफाइनरी में उत्पादन कब शुरू होगा?
    मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने कहा कि पेट्रोल-डीजल उत्पादन की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। जून में ही उत्पादन शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है। HPCL राजस्थान रिफाइनरी परियोजना की समीक्षा बैठक में यह निर्देश दिए गए।
  3. 21 अप्रैल को पचपदरा रिफाइनरी का उद्घाटन क्यों रद्द किया था?
    20 अप्रैल को रिफाइनरी की CDU-VDU यूनिट के एक्सचेंजर में विस्फोट हो गया था। भीषण आग लग गई थी। इस कारण 21 अप्रैल का उद्घाटन कार्यक्रम रद्द करना पड़ा था।

ये खबर भी पढे़:-

RE-NEET पेपर दिलाने का दिया झांसा, 1500 से अधिक छात्रों से ठगी

पर्यवेक्षक महिला भर्ती 2026 में लापरवाही पड़ सकती है भारी, बोर्ड ने दी चेतावनी

पूर्व विधायक ने मांगी स्थायी पैरोल, जेल में काट रहा तीन साल की सजा

थप्पड़ कांड में अब तक 5 गिरफ्तार, दीपके बोले, आंदोलन नहीं रुकेगा

Tags:
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
  • केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत
  • पचपदरा रिफाइनरी
  • मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास
  • जोधपुर एयरपोर्ट
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती