पंचायतीराज लॉटरी स्थगित, मुख्य सचिव समेत अफसरों को अवमानना नोटिस

Mukesh Sharma | Aug 18, 2026, 17:07 IST
Share
पंचायतीराज लॉटरी स्थगित होने पर पूर्व विधायक संयम लोढ़ा का एक्शन, मुख्य सचिव को अवमानना नोटिस
पंचायतीराज लॉटरी स्थगित होने पर पूर्व विधायक संयम लोढ़ा का एक्शन, मुख्य सचिव को अवमानना नोटिस

राजस्थान में पंचायतीराज लॉटरी स्थगित होने पर पूर्व विधायक संयम लोढ़ा ने सरकार को हाई कोर्ट के आदेश की अवमानना का लीगल नोटिस भेजा है। 17 अगस्त को होने वाली लॉटरी अब 17-18 सितंबर को होगी। मांग पूरी न होने पर लोढ़ा अवमानना याचिका दायर करेंगे।

समझें क्या है पूरा मामला

  • संयम लोढ़ा बोले- सरकार ने कोर्ट के आदेश की अवमानना की।
  • 15 अगस्त तक लॉटरी पूरी करने का था निर्देश।
  • पूर्व विधायक ने मुख्य सचिव-निर्वाचन आयुक्त को भेजा नोटिस।
  • HC के आदेश के खिलाफ, 17 अगस्त की पंचायत लॉटरी 17-18 सितंबर को।
पंचायतीराज संस्थाओं के वार्ड की लॉटरी स्थगित करने पर कांग्रेस नेता पूर्व विधायक संयम लोढ़ा ने अवमानना याचिका दायर करने का फैसला किया है।

संयम लोढ़ा ने मुख्य सचिव, राज्य निर्वाचन आयुक्त, पंचायतीराज की एसीएस, पंचायतीराज आयुक्त को हाईकोर्ट की अवमााना के लीगल नोटिस भिजवाए हैं।

संयम लोढ़ा की अवमानना याचिका पर ही राजस्थान हाई कोर्ट ने राज्य सरकार और राज्य निर्वाचन आयोग को नवंबर तक चुनाव प्रक्रिया पूरी करने के आदेश दिए थे। हाईकोर्ट ने 15 अगस्त तक लॉटरी प्रक्रिया पूरी कर चुनाव कार्यक्रम की घोषणा करने को कहा था।

लॉटरी अचानक स्थगित की, 17 और 18 सितंबर ​को होगी

प्रदेश के 309 शहरी निकाय प्रमुखों और इनके वार्डों में आरक्षण की लॉटरी पूरी हो चुकी है। 41 जिला प्रमुखों की लॉटरी प्रक्रिया भी निकाय प्रमुखों के साथ पूरी कर ली गई।

प्रधान, पंचायत समिति मेंबर, जिला परिषद मेंबर, सरपंच और वार्ड पंच के आरक्षण की लॉटरी 17 अगस्त को निकाली जानी थी, लेकिन सरकार ने 16 अगस्त की शाम को ही इस लॉटरी प्रक्रिया को स्थगित कर दिया।

अब प्रधान, पंचायत समिति मेंबर, जिला परिषद मेंबर के वार्ड की लॉटरी 17 सितंबर और सरपंच-वार्ड पंच की लॉटरी 18 सितंबर को होगी।

लॉटरी स्थगित करना हाई कोर्ट की अवमानना, अवमानना याचिका दायर करेंगे

पंचायतीराज और निकाय चुनाव समय पर नहीं करवाने के मुद्दे पर हाईकोर्ट में याचिका दायर करने वाले पूर्व कांग्रेस विधायक संयम लोढ़ा ने अवमानना याचिका दायर करने की चेतावनी दी है।

संयम लोढ़ा ने कहा है कि हाई कोर्ट ने जब आदेश पारित किया तब पूरे अफसर ऑनलाइन थे। मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई बैठक के हवाले से हाईकोर्ट के सामने कार्यकम पेश किया था। सरकार के पेश किए कार्यक्रम के आधार पर हाई कोर्ट ने आदेश दिया था कि 15 अगस्त या उससे पहले लॉटरी प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।

सरकार ने स्थानीय निकाय की लॉटरी तो पूरी कर ली और पंचायतीराज की लॉटरी आंशिक करके स्थगति कर दिया। यह हाईकोर्ट के आदेश की अवमानना है अवमानना का नोटिस दे रहे हैं और यदि तत्काल पंचायत राज की लॉटरी नहीं निकाली तो हाईकोर्ट में अवमाना याचिका दार करेंगे।

ये भी पढ़ें:-

पंचायती राज संस्थाओं की वार्ड लॉटरी स्थगित, अब सितंबर में होगी प्रक्रिया

जोधपुर नगर निगम के 100 वार्डों की लॉटरी निकली, 12 साल बाद फिर हुआ मेयर पद ओपन

जयपुर के 150 वार्डों में आरक्षण तय, महिलाओं के 50 वार्ड, OBC के 30 वार्ड

जयपुर नगर निगम वार्ड आरक्षण के लिए निकली लॉटरी, 20 प्रतिशत OBC के लिए आरक्षित

Tags:
  • राजस्थान हाई कोर्ट
  • अवमानना याचिका
  • मुख्य सचिव
  • राज्य निर्वाचन आयुक्त
  • पूर्व विधायक संयम लोढ़ा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब

By VINAY VERMA

अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान

By Ashish Bhardwaj

RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान
वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?

By Arohi Raj

वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?
हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड

By Umeshwari Baghel

हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड