पंचायत-निकाय चुनाव: निर्वाचन आयोग बोला-हम तैयार, सरकार ने मांगी कानूनी राय
Mukesh Sharma | Jun 15, 2026, 18:41 IST
Photograph: (the sootr)
राजस्थान में पंचायत-निकाय चुनाव की 31 जुलाई की डेडलाइन नजदीक है। राज्य निर्वाचन आयोग ने अपनी तैयारी पूरी कर सरकार को रिमाइंडर भेजा है। सरकार ने चुनावों को लेकर महाधिवक्ता से कानूनी राय मांगी है।
ऐसे समझें पूरा मामला
- 31 जुलाई की डेडलाइन नजदीक, बिना चुनाव गहरा सकता है कानूनी टकराव।
- राज्य चुनाव आयोग बोला, हम चुनाव के लिए तैयार, सरकार ने AG से मांगी राय।
- ओबीसी आयोग की रिपोर्ट और सर्वे में देरी को सरकार बना रही अपना ढाल।
- ओबीसी आयोग को सीट आरक्षण के लिए नहीं मिल रहे डेटा, टिप्पणी से इनकार।
- चुनाव टालने से पंचायती राज और स्थानीय निकायों में प्रशासक राज हो रहा हावी।
हालांकि, राज्य चुनाव आयोग के अध्यक्ष राजेश्वर सिंह का कहना है कि उनकी तैयारी पूरी है। जैसे ही सरकार सीटों का आरक्षण करके उन्हें दे देगी, चुनाव करवा दिए जाएंगे। उधर, सरकार ने सोमवार को ही महाधिवक्ता को पत्र लिखकर उनसे कानूनी राय मांगी है।
यह तक की कोर्ट ने चुनाव की डेडलाइन
राजस्थान में दिसंबर 2024 और जनवरी 2025 में बड़ी संख्या में पंचायतों का कार्यकाल समाप्त हो गया था। लेकिन, सरकार ने चुनाव नहीं करवाए और पूर्व सरपंचों को प्रशासक लगा दिया।
हाईकोर्ट ने नवंबर 2025 में प्रदेश में 15 अप्रैल तक पंचायत व निकाय चुनाव करवाने के आदेश दिए थे। सुप्रीम कोर्ट ने भी हाई कोर्ट के आदेश को बरकरार रखा था।
सरकार और राज्य चुनाव आयोग ने 15 अप्रैल तक चुनाव करवाने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया। पूर्व विधायक संयम लोढा ने आयोग व सरकार के खिलाफ अवमानना याचिका दायर की थी। 23 मई को हाई कोर्ट ने 31 जुलाई तक चुनाव करवाने की नई तारीख तय कर दी।
नहीं दिख रही सरकार की तैयारी
पूर्व विधायक संयम लोढ़ा का कहना है कि पंचायत और स्थानीय निकायों में निर्वाचित प्रतिनिधि बोर्ड के अस्तित्व में नहीं होने से जनता सीधे तौर पर अपने लोकतांत्रिक अधिकारों से वंचित हो रही है।
सूत्रों को कहना है कि सरकार इस बार भी चुनाव टालना चाह रही है। उसकी मंशा वन नेशन, वन इलेक्शन की भावना के अनुरूप प्रदेश में चुनाव कराने की है।
चुनाव आयोग बोला, आज ही भेजा रिमाइंडर
ओबीसी आयोग के रिपोर्ट देने में देरी पर राजेश्वर का कहना है कि यह सरकार और ओबीसी आयोग के बीच का मामला है। इस बारे में वह कुछ नहीं कह सकते।
ओबीसी आयोग (राजनीतिक प्रतिनिधित्व) के अध्यक्ष मदन सिंह भाटी ने इस मामले में ज्यादा कुछ बताने से इनकार कर दिया। उन्होंने यह जरुर कहा कि हाई कोर्ट ने उन्हें कोई निर्देश नहीं दिए हैं।
नौकरशाही की जकड़न में पंचायती राज
पिछले वर्ष नवंबर में हाईकोर्ट ने 15 अप्रैल तक चुनाव करवाने को कहा था। इसके बाद 31 जुलाई की तारीख तय की। इसका सीधा परिणाम यह हुआ है कि पंचायतों व निकायों में सरपंचों व पार्षदों के स्थान पर प्रशासक राज स्थापित हो गया है।
पूर्व विधायक लोढ़ा के अनुसार गांवों और कस्बों की कमान निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के बजाय सरकारी अधिकारियों (प्रशासकों) के हाथ में है। नागरिक के लिए अपनी नाली, सड़क, पानी और बिजली जैसी बुनियादी समस्याओं के लिए किसी निर्वाचित पार्षद या सरपंच के पास जाना अधिक आसान है।
उन्होंने कहा कि निर्वाचित पंचायत व बोर्ड और वित्तीय समितियों के नहीं होने से केंद्रीय और राज्य वित्त आयोग से मिलने वाले बड़े विकास फंड का उपयोग नीतियों के अभाव में ठप्प पड़ा है।
सर्वे और प्रक्रिया का बहाना या मिलीभगत
लेकिन राज्य ओबीसी आयोग (राजनीतिक प्रतिनिधित्व) रिपोर्ट नहीं दे रहा है। इस रिपोर्ट के मिलने पर ही ओबीसी, एससी-एसटी व महिलाओं की सीटें तय होंगी। जब तक यह प्रक्रिया पूरी न हो तब तक चुनाव करवाना संभव नहीं है।
लाचार प्रशासन या हार का डर
लोढ़ा का दावा है कि सरकार हाई कोर्ट के आदेश की पालना में 31 जुलाई तक चुनाव करवाने के लिए बाध्य है। अन्यथा सरकार के गैर-संविधानिक काम के विरुद्ध अदालत से लेकर सड़क तक संघर्ष किया जाएगा।
ये खबर भी पढे़:-
झीलों में डी-सिल्टिंग पर विवाद, कांग्रेस ने लगाए 80 करोड़ के घोटाले के आरोप
इस्लामपुर का नाम बदलने पर छिड़ा विवाद, पूर्व मंत्री सड़क पर लेटे
NCR प्लान 2041 मंजूरी के लिए तैयार, संरक्षित क्षेत्रों की मैपिंग अब भी बाकी
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari