पीएमश्री स्कूलों में 4332 पदों पर होगी भर्ती, 18-19 जून को इंटरव्यू
Ashish Bhardwaj | Jun 16, 2026, 13:58 IST
Photograph: (the sootr)
राजस्थान में पीएमश्री स्कूलों के 4332 पदों के लिए 18-19 जून को ऑनलाइन इंटरव्यू होगे। दस्तावेज 16 जून शाम 5 बजे तक भेजने होंगे। चयनित शिक्षक 5 साल तक गृह जिले में रह सकेंगे।
समझें क्या है पूरा मामला
- राजस्थान में PM SHRI स्कूलों के तहत 4332 शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू।
- 18 और 19 जून को सुबह 10 बजे से ऑनलाइन इंटरव्यू किए जाएंगे आयोजित।
- चयन 50 अंकों के साक्षात्कार के आधार पर होगा, जिसमें विषय ज्ञान और अनुभव शामिल हैं।
- अभ्यर्थियों को 16 जून शाम 5 बजे तक अपने दस्तावेज ई-मेल से भेजने होंगे।
- चयनित शिक्षकों को गृह जिले में तैनाती का लाभ मिलने की है संभावना।
राजस्थान शिक्षकों के लिए PM SHRI (PM Schools for Rising India) स्कूलों में भर्ती का बड़ा मौका आया है। 4332 पदों के लिए 18 और 19 जून को सुबह 10 बजे से ऑनलाइन साक्षात्कार होंगे।
इस भर्ती को गृह जिले में बैंक डोर एंट्री का जरिया माना जा रहा है। माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने जिला, मंडल और राज्य स्तरीय समितियां गठित की हैं। चयन 50 अंकों के साक्षात्कार पर आधारित होगा।
कैसे भेजें दस्तावेज
दस्तावेज सत्यापन के बाद पात्र अभ्यर्थियों को ऑनलाइन साक्षात्कार की तिथि, समय और लिंक भेजा जाएगा। उसी लिंक से इंटरव्यू में शामिल होना होगा।
50 अंकों का इंटरव्यू - ऐसे होगा विभाजन
राज्य स्तरीय पदों के लिए संयुक्त या उप निदेशक की अध्यक्षता में, मंडल स्तरीय पदों के लिए संयुक्त निदेशक की अध्यक्षता में और जिला स्तरीय पदों के लिए DEO (District Education Officer) माध्यमिक की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय समिति इंटरव्यू लेगी।
किन पदों पर होगी भर्ती
वरिष्ठ शारीरिक शिक्षा अध्यापक के 67 और शारीरिक शिक्षा अध्यापक के 23 पद हैं। पुस्तकालयाध्यक्ष ग्रेड-2 के 75 और ग्रेड-3 के 72 पद हैं। वरिष्ठ कंप्यूटर अनुदेशक के 139 और बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक के 155 पद हैं। वरिष्ठ प्रयोगशाला सहायक के 48 और प्रयोगशाला सहायक के 48 पद हैं।
किसे मिलेगा गृह जिले का फायदा
इससे हजारों शिक्षकों को गृह जिले में आवेदन का अवसर मिला है।
ग्रेड थर्ड शिक्षकों को नहीं मिलेगा फायदा
यही बाध्यता बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक, पुस्तकालयाध्यक्ष ग्रेड-3 और प्रयोगशाला सहायकों पर भी लागू है।
5 साल तक रह सकेंगे गृह जिले में
इस तरह एक बार गृह जिले में आने के बाद शिक्षक 5 साल तक वहां रह सकेंगे।
FAQ
- PM SHRI स्कूल भर्ती में इंटरव्यू कब और कैसे होगा?
18 और 19 जून को सुबह 10 बजे से ऑनलाइन साक्षात्कार होंगे। पहले दस्तावेज सत्यापन होगा। इसके बाद पात्र अभ्यर्थियों को ऑनलाइन लिंक भेजा जाएगा जिससे वे इंटरव्यू में शामिल होंगे। - PM SHRI भर्ती में 50 अंकों का विभाजन कैसे होगा?
20 अंक विभागीय योजनाओं की जानकारी के लिए, 20 अंक विषय और पद से जुड़े ज्ञान के लिए और 10 अंक योजनाओं के क्रियान्वयन के अनुभव के लिए दिए जाएंगे। तीन सदस्यीय समिति इंटरव्यू लेगी। - PM SHRI भर्ती में ग्रेड थर्ड शिक्षकों को गृह जिला मिलेगा या नहीं?
नहीं। ग्रेड थर्ड शिक्षकों को कार्यरत जिले में ही आवेदन की बाध्यता है। बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक, पुस्तकालयाध्यक्ष ग्रेड-3 और प्रयोगशाला सहायकों पर भी यही नियम लागू है।
ये खबर भी पढे़:-
रिफाइनरी का मोदी 4 जुलाई को कर सकते हैं उद्घाटन, विस्फोट से टला था कार्यक्रम
RE-NEET पेपर दिलाने का दिया झांसा, 1500 से अधिक छात्रों से ठगी
पर्यवेक्षक महिला भर्ती 2026 में लापरवाही पड़ सकती है भारी, बोर्ड ने दी चेतावनी
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj