पीएमओ की फटकार के बाद भी मिलता रहा पूर्व एफएसएल निदेशक को अभयदान, जानिए पूरा मामला
Mukesh Sharma | Apr 27, 2026, 16:30 IST
Photograph: (the sootr)
राजस्थान एफएसएल के पूर्व निदेशक डॉ. अजय शर्मा को पीएमओ की सख्ती के बाद भी महीनों तक अभयदान मिलता रहा। उच्च अधिकारियों के संरक्षण के कारण एसीबी की जांच को लटकाए रखा।
News In Short
- पीएमओ की सख्ती के बाद भी पूर्व एफएसएल निदेशक को महीनों तक मिलता रहा अभयदान।
- एसीबी की पुष्टि और 20 रिमाइंडर के बाद भी धारा 17-A की अनुमति में देरी।
- डीएनए किट घोटाले के साथ-साथ संगीन रेप केस की रिपोर्ट में हेरफेर के गंभीर आरोप।
- जिस अधिकारी पर भ्रष्टाचार का आरोप, गृह विभाग उसी को भेज रहा था शिकायतें
News In Detail
राज्य सरकार ने 13 अप्रेल को एफएसएल निदेशक डॉ. अजय शर्मा, सिरोलॉजी डीएनए विभाग के सहायक निदेशक डॉ. आनंद कुमार, सहायक निदेशक डॉ. भावना पूनिया और सिरोलॉजी सेक्शन के सीनियर साइंटिफिक ऑफिसर डॉ. रामकिशन कुमावत को एपीओ कर दिया था।
बचा कौन रहा था पूर्व निदेशक को?
ऐसे में सवाल उठता है कि पीएमओ से शिकायती पत्र मिलने के बाद भी अजय शर्मा को कौन लोग बचाने की कोशिश कर रहे थे, जबकि राजस्थान के मुख्यमंत्री कार्यालय से लेकर मुख्य सचिव और एसीएस गृह को डॉ. अजय शर्मा के कारनामों की जानकारी पहले से ही थी।
सूत्रों के अनुसार एफएसएल अधिकारी डॉ.रमेश चौधरी मई 2024 में ही मुख्य सचिव को डीएनए किट की खरीद में घोटाले की शिकायत और 20 रिमाइंडर दे चुके थे। लेकिन, गृह विभाग के उच्च अधिकारियों से मिलीभगत के कारण डॉ. शर्मा को हटाने और उनके खिलाफ जांच की मंजूरी देने में समय लग गया।
एसीबी मान चुकी थी दोषी
पीएमओ को भेजी शिकायत में ये भी लगाए आरोप
- एफएसएल स्टॉफ की पीएमओ को भेजी शिकायत में डीएनए किट खरीद के अतिरिक्त और भी कई मामलों में गड़बडियों की जानकारी दी है।
- एएओ अशोक कुमार चंदोलिया को एक इन्टर्न लड़की से छेड़छाड़ का दोषी होने के बावजूद बचाया। क्योंकि चंदोलिया ही डॉ. अजय शर्मा को खरीद व अन्य कार्यों में कमीशन लेने में सहयोग करता था।
- निजी फर्म महिमा हॉलिडे ट्यूर व ट्रेवल्स से वाहन किराए पर लिए और इन वाहनों को सरकारी ड्राइवरों से चलवाया। लेकिन फर्म को ड्राईवर का भुगतान भी दिया। गृह विभाग की जांच में यह मामला साबित पाया गया था। लेकिन,अजय शर्मा ने अपने प्रभाव से कुछ नहीं होने दिया।
- अजय शर्मा पर रेप जैसे केस में गलत डीएनए रिपोर्ट देने के भी आरोप थे। आरोप है कि शर्मा ने एक ही व्यक्ति के डीएनए प्रोफाइल को अलग - अलग जिलों में चल रहे रेप केस में पेश करवा दिया। इस कारण रेप के कई आरोपियों के बचने की संभावना हो गई।
- अजय शर्मा पर एफएसएल लैब के उपकरण खरीद में गड़बड़ी करने सहित अपने चहेते अधिकारियों को मनमाफिक पोस्टिंग देकर मनचाहा काम करवाने के कई मामले हैं।
- अजय शर्मा पर भर्ती नियमों के तहत आवश्यक डिग्री नहीं होने के बावजूद आरपीएससी में धांधली के चलते निदेशक पद पर पहुंचने के भी आरोप हैं।
लगातार हो रही थी लीपापोती
ये भी पढ़ें:-
राजस्थान विधानसभा को फिर बम से उड़ाने की धमकी, 3 घंटे चला सर्च ऑपरेशन
एक 'क्लिक' ने छीनी 109 सरकारी कर्मचारियों की नौकरी, सिस्टम में दर्ज हुए सामूहिक इस्तीफे
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari