श्रद्धालुओं की दान की अंगूठी सांप में फंसी, पुष्कर में हुआ अनोखा बचाव

Jageshwar prasad | Published:
Share
पुष्कर सरोवर में सांप के शरीर में फंसी चांदी की अंगूठी निकाली
पुष्कर सरोवर में सांप के शरीर में फंसी चांदी की अंगूठी निकाली

राजस्थान के पुष्कर सरोवर किनारे एक सांप के शरीर में चांदी की अंगूठी फंसी मिली। एनिमल केयर सोसायटी ने रेस्क्यू कर ज्वेलर की मदद से अंगूठी काटकर निकाली। अनुमान है कि श्रद्धालु ने सरोवर में दान की थी अंगूठी।

समझें क्या है पूरा मामला

  • पुष्कर सरोवर में एक सांप के शरीर में चांदी की अंगूठी फंसी मिली।
  • सांप दर्द से बेचैन था, लोगों ने एनिमल केयर सोसायटी को सूचना दी।
  • तेल लगाकर अंगूठी नहीं निकली तो ज्वेलर ने सावधानी से काटकर निकाला।
  • अनुमान है कि किसी श्रद्धालु ने सरोवर में अंगूठी दान की थी।
  • अंगूठी निकलने के बाद सांप को उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया गया।
राजस्थान के अजमेरजिले में स्थित पुष्कर सरोवर के किनारे एक सांप के शरीर में चांदी की अंगूठी फंसी मिली। स्थानीय लोगों ने एनिमल केयर सोसायटी (Animal Care Society) को सूचित किया। टीम ने सांप को सुरक्षित पकड़ा और तेल लगाकर अंगूठी निकालने की कोशिश की।

जब अंगूठी नहीं निकली तो सांप को ज्वेलर की दुकान पर ले जाया गया जहां अंगूठी को काटकर निकाला गया। अनुमान है कि किसी श्रद्धालु ने सरोवर में अंगूठी दान की थी, जो सांप के शरीर में फंस गई।

जब दिखा अजीब नजारा

पुष्कर सरोवर के किनारे लोग पूजा पाठ कर रहे थे सांप को देखकर अचानक लोगों की भीड़ लग गई। लोग सांप को देखकर हैरान थे जो असामान्य रूप से परेशान और बेचैन दिख रहा था। ध्यान से देखने पर पता चला कि उसके शरीर के बीच में चांदी की एक अंगूठी फंसी हुई है।

अंगूठी इतनी कसकर फंसी थी कि सांप के लिए हिलना-डुलना मुश्किल हो गया था। यह दृश्य देखकर लोग हैरान रह गए। ऐसा नजारा पहले कभी नहीं देखा था किसी ने।

एनिमल केयर सोसायटी पहुंची मौके पर

स्थानीय लोगों ने तुरंत एनिमल केयर सोसायटी को सूचना दी। टीम के सदस्य रोहित प्रिंस और हेमंत रायता मौके पर पहुंचे। टीम ने बड़ी सावधानी से सांप को पकड़ा और सुरक्षित किया।

पहले तेल लगाकर अंगूठी खिसकाने की कोशिश की गई। लेकिन सांप ने हाल ही में मछलियों का शिकार किया था, जिससे उसका शरीर थोड़ा मोटा हो गया था। तेल से भी अंगूठी नहीं निकली। तब टीम ने अलग रास्ता अपनाया।

ज्वेलर की दुकान पर हुआ सफल रेस्क्यू

रोहित प्रिंस ने सांप को एक सुरक्षित प्लास्टिक के डिब्बे में रखा। फिर उसे एक ज्वेलर की दुकान पर ले जाया गया। वहां ज्वेलर ने बेहद सावधानी से अंगूठी को धीरे-धीरे काटकर निकाला। सांप को किसी तरह की चोट नहीं आई। अंगूठी निकलने के बाद सांप को प्राकृतिक आवास में सुरक्षित छोड़ दिया गया।

कैसे फंसी होगी अंगूठी?

यह सबसे बड़ा सवाल था कि आखिर सांप के शरीर में अंगूठी आई कैसे। एनिमल केयर सोसायटी के सदस्य हेमंत रायता ने इसकी संभावित वजह बताई। उन्होंने कहा कि पुष्कर सरोवर में हर साल हजारों श्रद्धालु स्नान के लिए आते हैं। कई लोग आभूषण, अंगूठी और सिक्के दान के रूप में सरोवर में प्रवाहित करते हैं।

उनका अनुमान है कि किसी भक्त ने चांदी की यह अंगूठी सरोवर में डाली होगी। उस वक्त सांप छोटा और पतला रहा होगा। अंगूठी किसी तरह उसके शरीर में फंस गई होगी।

समय के साथ सांप बड़ा होता गया। मछलियों का शिकार करने से शरीर मोटा होने लगा। अंगूठी शरीर में कसती चली गई और दर्द से परेशान होकर सांप पानी से बाहर आ गया।

अनोखा मामला, समय पर मिली राहत

हेमंत रायता ने बताया कि अब तक उनकी टीम ने ऐसा कोई मामला नहीं देखा था जिसमें किसी सांप के शरीर में चांदी की अंगूठी फंसी हो। उन्होंने कहा कि अगर समय रहते रेस्क्यू नहीं होता तो सांप की जान भी जा सकती थी। इस अनोखे रेस्क्यू ने पुष्कर में खासी चर्चा बटोरी।

FAQ

  1. पुष्कर सरोवर में सांप के शरीर में अंगूठी कैसे फंसी?
    एनिमल केयर सोसायटी के अनुसार पुष्कर सरोवर में श्रद्धालु दान के रूप में अंगूठियां और आभूषण प्रवाहित करते हैं। संभवतः जब सांप छोटा था तब चांदी की अंगूठी उसके शरीर में फंस गई। बाद में सांप का शरीर बड़ा हो गया और अंगूठी कसती चली गई।
  2. एनिमल केयर सोसायटी क्या करती है?
    एनिमल केयर सोसायटी (Animal Care Society) एक स्थानीय पशु बचाव संगठन होता है जो घायल या परेशान जानवरों को रेस्क्यू कर उनका उपचार करता है।

ये भी पढ़ें:-

वन विभाग की बेशकीमती जमीन साफ, तान दिए आलीशान शोरूम

Khelo Premier League में शराब कांड, RCA ने खेल परिषद को लिखा पत्र

अचानक सचिन पायलट को क्यों याद आए चंद्रास्वामी, जिन्हें उनके पिता ने भेजा था जेल

अशोक गहलोत ने खुद बांटे थे पैसे, पायलट की मौजूदगी में पूर्व मंत्री का आरोप

Tags:
  • राजस्थान
  • अजमेर
  • पुष्कर
  • सांप के शरीर में चांदी की अंगूठी फंसी
  • एनिमल केयर सोसायटी
MP-CG-Rajasthan Weather Update: मध्यप्रदेश में रातें हुईं ठंडी, छत्तीसगढ़ में मौसम साफ तो राजस्थान के 5 जिलों में आंधी-बारिश के आसार

By Aman Vaishnav

MP-CG-Rajasthan Weather Update: मध्यप्रदेश में रातें हुईं ठंडी, छत्तीसगढ़ में मौसम साफ तो राजस्थान के 5 जिलों में आंधी-बारिश के आसार
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल