राजस्थान में 16 महीने बाद बदले 11 जिला प्रभारी सचिव, जानिए किसे कहां मिली जिम्मेदारी
Kamlesh Keshote | Jul 04, 2025, 12:24 IST
Photograph: (the sootr)
राजस्थान में राज्य सरकार ने 16 महीने बाद प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 11 जिलों के जिला प्रभारी सचिवों को बदल दिया है। यह बदलाव प्रशासनिक सुधार विभाग द्वारा की गई सूची के तहत किया गया है। इस फेरबदल के माध्यम से राज्य सरकार ने नए अफसरों को जिम्मेदारी दी है।
जयपुर। राजस्थान सरकार ने 11 जिलों के प्रभारी सचिवों का फेरबदल किया है। राज्य सरकार ने यह फेरबदल आईएएस अफसरों की सूची के बाद किया है। प्रदेश के अन्य 38 जिले के सचिवों को बरकरार रखा गया है।
प्रशासनिक सुधार विभाग द्वारा जारी सूची में सवाई माधोपुर, चित्तौड़गढ़, अलवर, ब्यावर, चूरू, सलूंबर, करौली, बालोतरा, राजसमंद, बारां और फलौदी जिलों के सचिव बदलने के आदेश जारी किए गए हैं।
प्रशासनिक सुधार विभाग ने जिन अधिकारियों को 11 जिलों में नए सचिव के तौर पर नियुक्त किया है। उनमें चूरू में पर्यटन आयुक्त रुक्मणि रियार, अलवर में ऊर्जा विभाग के प्रमुख सचिव अजिताभ शर्मा, ब्यावर में आजीविका परियोजनाएं की स्टेट एमडी नेहा गिरी, सलूंबर में राजस्थान ऊर्जा विकास एवं आईटी सर्विसेज लिमिटेड के एमडी ओमप्रकाश कसेरा, फलौदी में उद्योग आयुक्त रोहित गुप्ता शामिल है।
तबादला सूची में सवाई माधोपुर में यूडीएच के प्रमुख सचिव डॉ. देवाशीष पृष्टि, बारां में राजफैड के एमडी टीकमचंद बोहरा, राजसमंद में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड अध्यक्ष डॉ. रवि कुमार सुरपुर, चित्तौड़गढ़ में उद्योग विभाग के प्रमुख सचिव आलोक गुप्ता, करौली में समग्र शिक्षा अभियान की स्टेट मिशन निदेशक अनुपमा जोरवाल और बालोतरा में स्टेट हेल्थ एश्योरेंस एजेंसी के सीईओ हरजीलाल अटल को जिला प्रभारी बनाया गया है।
यह खबरें भी पढ़ें...
श्री रावतपुरा सरकार विश्विद्यालय का नया कारनामा, अवैध संस्था से 3 गुना फीस बढ़वा, छात्रों से वसूल रहा
नर्सिंग कॉलेज फर्जीवाड़ा मामले में INC चैयरमैन की लापरवाही, HC ने थमाया अवमानना नोटिस
प्रशासनिक सुधार विभाग ने 11 जिलों में प्रभारी सचिव बनाने के साथ ही मौजूदा जिला प्रभारी सचिवों को भी कार्यमुक्त किया है। इनमें चूरू में भास्कर आत्माराम सावंत, अलवर में वैभव गालरिया, ब्यावर विश्राम मीना, सलूंबर शक्ति सिंह राठौड़, फलौदी अम्बरीश कुमार, सवाई माधोपुर संदीप वर्मा, बारां डॉ. जोगाराम, राजसमंद भगवती प्रसाद कलाल, चित्तौड़गढ़ भानु प्रकाश एटरू, करौली आशुतोष एटी पेंडेकर, बालोतरा ओम प्रकाश बुनकर को कार्य मुक्त किया गया है।
3 अफसरों की केंद्र में
भगवती प्रसाद कलाल, भानु प्रकाश एटरू और आशुतोष एटी पेंडेकर के केंद्र सरकार में प्रतिनियुक्ति पर जाने की वजह से उन्हें कार्य मुक्त किया गया है। वहीं वैभव गालरिया को वित्त विभाग में प्रमुख शासन सचिव नियुक्त होने के बाद उनके पास काम ज्यादा होने की वजह से कार्य मुक्त किया गया है। वहीं इन तीन अधिकारियों के केंद्र में डेपुटेशन पर चले जाने की वजह से चित्तौड़गढ़, राजसमंद और करौली में प्रभारी सचिव नहीं थे। अब उनकी जगह नए अफसरों को जिला प्रभारी सचिव लगाया गया है।
यह खबरें भी पढ़ें...
छत्तीसगढ़ में VVIP कल्चर की मार, ट्रैफिक जाम में फंसी रही एंबुलेंस, जोखिम में मरीजों की जान
सांसद दर्शन सिंह के नाम से वायरल पत्र से गरमाई सियासत, नरेंद्र शिवाजी पटेल पर लगाए ये आरोप
राज्य सरकार ने पिछले साल 28 फरवरी 2024 को राज्य के जिला प्रभारी सचिवों की नियुक्ति की थी। इसके 16 महीने बाद अब 11 जिलों में प्रभारी सचिव बदले गए हैं। राज्य के अन्य 38 जिलों में प्रभावी सचिव को यथावत रखा गया है। जिला प्रभारी सचिव जिलों में राज्य सरकार की योजनाओं के फीडबैक एवं क्रियान्वयन का कार्य करेंगे।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃
🤝💬👩👦👨👩👧👧👩
प्रशासनिक सुधार विभाग द्वारा जारी सूची में सवाई माधोपुर, चित्तौड़गढ़, अलवर, ब्यावर, चूरू, सलूंबर, करौली, बालोतरा, राजसमंद, बारां और फलौदी जिलों के सचिव बदलने के आदेश जारी किए गए हैं।
इन अधिकारियों को मिली जिम्मेदारी
तबादला सूची में सवाई माधोपुर में यूडीएच के प्रमुख सचिव डॉ. देवाशीष पृष्टि, बारां में राजफैड के एमडी टीकमचंद बोहरा, राजसमंद में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड अध्यक्ष डॉ. रवि कुमार सुरपुर, चित्तौड़गढ़ में उद्योग विभाग के प्रमुख सचिव आलोक गुप्ता, करौली में समग्र शिक्षा अभियान की स्टेट मिशन निदेशक अनुपमा जोरवाल और बालोतरा में स्टेट हेल्थ एश्योरेंस एजेंसी के सीईओ हरजीलाल अटल को जिला प्रभारी बनाया गया है।
यह खबरें भी पढ़ें...
श्री रावतपुरा सरकार विश्विद्यालय का नया कारनामा, अवैध संस्था से 3 गुना फीस बढ़वा, छात्रों से वसूल रहा
नर्सिंग कॉलेज फर्जीवाड़ा मामले में INC चैयरमैन की लापरवाही, HC ने थमाया अवमानना नोटिस
इन अफसरों को किया कार्यमुक्त
3 अफसरों की केंद्र में प्रतिनियुक्ति
यह खबरें भी पढ़ें...
छत्तीसगढ़ में VVIP कल्चर की मार, ट्रैफिक जाम में फंसी रही एंबुलेंस, जोखिम में मरीजों की जान
सांसद दर्शन सिंह के नाम से वायरल पत्र से गरमाई सियासत, नरेंद्र शिवाजी पटेल पर लगाए ये आरोप
16 महीने बाद हुआ बदलाव
FAQ
- 1. राजस्थान में जिला प्रभारी सचिव का क्या कार्य है?
राजस्थान के जिला प्रभारी सचिव राज्य सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन और उनके फीडबैक के लिए जिम्मेदार होते हैं। वे जिलों में प्रशासनिक सुधारों के लिए भी कार्य करते हैं। - 2. किस कारण से 11 जिलों में जिला प्रभारी सचिवों का फेरबदल हुआ?
11 जिलों में जिला प्रभारी सचिवों का फेरबदल राजस्थान सरकार द्वारा 16 महीने बाद किया गया है। कुछ अफसरों के केंद्र सरकार में प्रतिनियुक्ति पर जाने और अन्य प्रशासनिक कारणों से यह बदलाव हुआ है।
thesootr links
- मध्यप्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- जॉब्स और एजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापन और क्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃
🤝💬👩👦👨👩👧👧👩
इंदौर में भाजपा पदयात्रा से 6 घंटे जाम, जबलपुर में रास्ते बंद; अब भोपाल में आयोजन से पहले उठ रहे सवाल
By Ramanand Tiwari
मध्यप्रदेश में 348 करोड़ मंजूर, फिर भी यूनिफॉर्म राशि का इंतजार, दीपावली से पहले सरकारी स्कूलों के अनुदान पर सवाल
By Ramanand Tiwari
मध्यप्रदेश स्क्रैप पॉलिसी: भोपाल में 3 हजार सरकारी कंडम वाहन लंबित, पांच साल बाद भी व्यवस्था की सुस्त रफ्तार
By Ramanand Tiwari
इंदौर MIC का फैसला: जल अपव्यय पर 10 हजार की पेनल्टी, नल में मोटर लगाकर नहीं खींच पाएंगे पानी
By Sanjay Gupta
एमपी राज्यसभा उपचुनाव: गलतियों से नहीं सीखी कांग्रेस! फिर फॉर्म 26 ने बढ़ाई मुश्किल
By Atul Dwivedi
छत्तीसगढ़ में DMF फंड की स्वीकृतियों पर बड़ा एक्शन: 17.46 करोड़ के 160 विकास कार्य रद्द, 8.32 करोड़ की वसूली के आदेश
By Umeshwari Baghel
कांग्रेस का जन महाभियोग सवालों के घेरे में! लोकतांत्रिक असहमति या जन-अदालत की राजनीति?
By The Sootr