राजस्थान के 472 सरकारी स्कूलों को 401 करोड़ की सौगात, बनेंगे नए भवन
Jageshwar prasad | Sept 20, 2026, 16:19 IST
राजस्थान के 472 सरकारी स्कूलों को बड़ी सौगात
राजस्थान सरकार ने 472 सरकारी स्कूलों में नए भवन निर्माण और मरम्मत के लिए 401.03 करोड़ रुपए की प्रशासनिक स्वीकृति जारी की है। इस बजट से भवन, फर्नीचर, लैब, स्मार्ट क्लास, बिजली-पानी के काम होंगे।
समझें क्या है पूरा मामला
- राजस्थान के 472 सरकारी स्कूलों को बड़ी सौगात।
- भवन निर्माण और मरम्मत के लिए 401.03 करोड़ स्वीकृत।
- 261 प्राथमिक स्कूलों को 41-41 लाख, 128 स्कूलों को 65-65 लाख।
- कोटा संभाग के 126 स्कूल शामिल, झालावाड़ के 84 स्कूलों को बजट।
- जर्जर स्कूलों की सेफ्टी ऑडिट के बाद सरकार का बड़ा फैसला।
इस बजट से स्कूलों में भवन के साथ-साथ फर्नीचर, लैब, स्मार्ट क्लास और बिजली-पानी की सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी।
किस कैटेगरी को कितना बजट
फर्नीचर, लैब और स्मार्ट क्लास भी इसी बजट में शामिल हैं। सरकार ने कहा है कि लक्ष्य है कोई भी विद्यालय भवन विहीन नहीं रहे।
कोटा संभाग के 126 स्कूल शामिल
झालावाड़ हादसे के बाद ऑडिट
ऑडिट में प्रदेश में 3,768 स्कूल भवनों को जर्जर और असुरक्षित पाया गया था। पहले चरण में 300 स्कूलों के लिए 409 करोड़ की स्वीकृति दी गई थी, अब 472 स्कूलों के लिए 401.03 करोड़ और स्वीकृत किए गए हैं।
सरकार ने पहले ही स्कूल भवनों के लिए 3 हजार करोड़ रुपए स्वीकृत किए हैं। इसके अलावा समग्र शिक्षा अभियान के तहत 550 करोड़ मरम्मत और 450 करोड़ नए भवनों के लिए बजट में प्रावधान है। साथ ही DMFT, MLA-MP फंड, CSR से हर साल 2,500 करोड़ यानी 5 साल में 12,500 करोड़ का रोडमैप तैयार किया गया है।
ये भी पढ़ें:-
छात्राओं के साथ बांध में नहाता दिखा प्रिंसिपल, शिक्षा विभाग ने शुरू की जांच
टीचरों की कमी पर ग्रामीणों ने स्कूल पर जड़ा ताला, डेढ़ घंटे की समझाइश के बाद खोला
नशे में धुत अधिकारी का तांडव, पुलिस ने कहा- बेचारा ट्रांसफर से परेशान है
संविदा स्वास्थ्यकर्मियों के नियमितीकरण को सरकार की हाईकोर्ट में चुनौती, जबलपुर-ग्वालियर और इंदौर मामलों की एक साथ होगी सुनवाई
By Neel Tiwari
उदयपुर के जर्जर सरकारी स्कूल में बच्चों पर गिरा प्लास्टर, 3 घायल; पहले दी थी खराब भवन की सूचना
By Ashish Bhardwaj
रायपुर मेडिकल कॉलेज में 152 पदों पर संविदा भर्ती, 14 अक्टूबर को कॉलेज काउंसिल हॉल में वॉक-इन इंटरव्यू
By Umeshwari Baghel
चूरू में 38 लाख की साइबर ठगी: ठगों को बैंक खाते देने वाला आरोपी असम से गिरफ्तार, पूछताछ जारी
By Jyoti Mahender Bhardwaj
‘नागरिकता से पहले मतदाता बनीं सोनिया गांधी’, मदन राठौड़ ने SIR के विरोध पर कांग्रेस को घेरा
By Raghvendra Singh Rathore
बिना नोटिस सीनियर एडवोकेट का WhatsApp अकाउंट बैन, मेटा और व्हाट्सएप के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंची याचिका
By Neel Tiwari
आसाराम को कोर्ट से मिली राहत, हाईकोर्ट ने सरकार से कहा - 20 दिन की पैरोल पर करें रिहा
By Ashish Bhardwaj