राजस्थान में अगर 75 साल का फॉर्मूला चला, तो अगले चुनाव तक कई दिग्गज हो जाएंगे रिटायर

Santosh Kumar pandey | Jul 11, 2025, 21:12 IST
Share
madan_vasundhra
madan_vasundhra

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के राजनीति में 75 साल (75 Years Rule Politics) वाले बयान को राजस्थान के संदर्भ में तौला जाए, तो यहां भाजपा के कई दिग्गज विधानसभा और लोकसभा चुनाव लड़ने से वंचित रह जायेंगे।

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के 75 वर्ष की (75 Years Rule Politics) आयु में रिटायरमेंट होने वाले बयान पर अगर राजस्थान में अमल हुआ, तो सत्तारूढ़ भाजपा के कई दिग्गजों को बाहर का रास्ता देखना पड़ सकता है। इनमें वो चेहरे शामिल हैं, जो कई बार मंत्री, सांसद या मुख्यमंत्री रह चुके हैं।

राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे (Vasundhra raje)की उम्र अभी 72 साल है। वर्ष 2028 के विधानसभा चुनाव के समय 75 साल की हो जाएंगी। ऐसे में इनके भाजपा से चुनाव लड़ने पर संकट खड़ा हो सकता है। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी अभी 77 साल के हो गए हैं। इनकी उम्र विधानसभा चुनाव तक 80 साल हो जाएगी।

राजस्थान विधानसभा में हो सकते हैं लोकसभा की तरह तीन सत्र, स्पीकर देवनानी की चाहत

राजस्थान में खुलेगा पहला गर्ल्स मिलिट्री स्कूल, व्यापारी ने दान की 100 करोड़ की प्रॉपर्टी!

सराफ और गहलोत पर भी खतरा

जयपुर के मालवीय नगर से कई बार विधायक रह चुके कालीचरण सराफ और राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत अभी 73 साल के हैं। विधानसभा चुनाव के समय तक दोनों नेता 75 साल की उम्र पार कर लेंगे। ऐसे में इन पर भी खतरा मंडरा सकता है।

राजस्थान में माटी का कर्ज चुकाने आगे आए एनआरआई, जल संरक्षण में दे रहे खुलकर सहयोग

बाबा के लिए होगा संकट

राजस्थान की राजनीति में बाबा के नाम से लोकप्रिय कैबिनेट मंत्री किरोड़ी लाल मीणा की आयु अभी 73 है। वर्ष 2028 के विधानसभा चुनाव में वे 75 साल की उम्र पार कर लेंगे। अगर 75 साल की आयु का फॉर्मूला आया, तो उनका भाजपा से चुनाव में ​उतरना मुश्किल हो जाएगा। वो अलग बात है, वो भाजपा से अपनी अलग राह चुन लें।

जनसंख्या के मामले में राजस्थान अब देश का छठा सबसे बड़ा राज्य बना

राठौर व राठौड़ का क्या होगा

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौर की उम्र लगभग 71 साल है। हालांकि वे अभी राज्यसभा सांसद हैं, लेकिन विधानसभा चुनाव तक ये 75वें वर्ष में प्रवेश कर जाएंगे। पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ की उम्र 70 साल है। मगर विधानसभा चुनाव 2028 तक ये भी 73 साल के हो जाएंगे।

मोदी के मंत्री और सांसद पर भी असर

केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल की उम्र अभी 71 साल है। ऐसे ही पाली से निर्वाचित केंद्रीय राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी भी 71 के हो चुके हैं। वर्ष 2029 के लोकसभा चुनाव के समय दोनों मंत्री 75 साल के हो जाएंगे। राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवाड़ी की उम्र 77 साल, तो राज्यसभा सदस्य चुन्नीलाल गरासिया 71 साल के हो गए हैं। इन पर अगले चुनाव तक उम्र के हिसाब से खतरा मंडरा सकता है।

FAQ

  1. 1. क्या 75 साल का फॉर्मूला राजस्थान की राजनीति में लागू हो सकता है?
    अगर आरएसएस प्रमुख के बयान को सही तरीके से लागू किया गया, तो राजस्थान में भाजपा के कई नेताओं की राजनीति पर असर पड़ सकता है, क्योंकि कई नेताओं की उम्र 75 साल से ऊपर हो जाएगी।
  2. 2. 75 साल की आयु का नियम भाजपा के लिए कितना महत्वपूर्ण होगा?
    यह नियम भाजपा के कई दिग्गज नेताओं के लिए चुनौतीपूर्ण हो सकता है, क्योंकि यह उनके राजनीतिक कॅरियर को खत्म कर सकता है, विशेषकर उन नेताओं के लिए जिनकी उम्र 75 साल से अधिक है।
  3. 3. क्या वसुंधरा राजे को 75 साल के फॉर्मूला से राजनीति से बाहर होना पड़ेगा?
    अगर 75 साल का फॉर्मूला लागू होता है, तो वसुंधरा राजे के लिए भाजपा से चुनाव लड़ना कठिन हो सकता है, क्योंकि उनकी उम्र 75 साल के करीब पहुंच रही है।

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃

🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

Tags:
  • मोहन भागवत
  • Vasundhra raje
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं